सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : यूरी टाइलेमंस के अतिरिक्त समय के अंत में पेनल्टी किक पर दागे मैच के दूसरे गोल की बदौलत 89 वें मिनट तक 1-2 तक पिछड़ने के बेल्जियम ने गजब की वापसी करते हुए सेनेगल पर 3-2 से नाटकीय जीत के साथ बृहस्पतिवार सुबह फीफा विश्व कप फुटबॉल में अंतिम 16 में स्थान बना लिया। निर्धारित समय की समाप्ति तक दोनों टीमें के दो दो से बराबर रहने के बाद मैच का फैसला अतिरक्त समय में हुआ।
सदियो माने के लहराते क्रॉस पर इस्माइला सार ने गेंद को संभाल तेज शॉट जमाया, लेकिन इस पर गोलस्तंभ को लग कर लौटती गेंद को संभाल हबीब डियारा ने मैच के 25 वें मिनट में गोल कर सेनेगल का खाता खोला। इस्माइला सार ने दूसरे हाफ के छठे मिनट में सेंटर बैक मूसा निखत के पास पर गेंद को अपनी छाती पर लिया और बेल्जियम के सेंटर बैक को छकाते हुए गोल कर सेनेगल को 2-0 से आगे कर दिया। सेनेगल 85 वें मिनट तक 2-0 की बढ़त ले उलटफेर भरी जीत की ओर बढ़ता लग रहा था। तभी बेल्जियम के बदलू खिलाड़ी टॉमस मियूनियर और रोमेलख लुकाकू गेंद को आपस में लेते देते आगे बढ़े।
बेल्जियम के मियूनियर से बॉक्स के भीतर गेंद संभाल लुकाकू ने मैच के 86 वें मिनट मे गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। यूरी टाइलेमंस ने मैच के अंतिम पूर्व मिनट में लियांड्रो के क्रॉस पर गोल कर बेल्जियम को दो- दो की बराबरी दिला दी। निर्धारित समय की समाप्ति पर दोनों टीमों के दो दो गोल से बराबर रहने पर फैसले के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया।
अतिरिक्त समय की समाप्ति की ओर बढ़ रहा था और स्कोर दो दो और मैच पेनल्टी शूटआउट की ओर बढ़ रहा था।
यूरी टाइलेमंस को अतिरिक्त समय के आखिरी मिनट सेनेगल के खिलाड़ी द्वारा बॉक्स के भीतर गिराने पर रिव्यू के बाद बेल्जियम को पेनल्टी किक मिली । यूरी टाइलेमंस ने इस पेनल्टी किक को गोल में बदल मैच का अपना दूसरा गोल बेल्जियम को 3-2 से जीत दिला।
जब तक भरोसा कायम तो कुछ भी मुमकिन है : गार्शिया
बेल्जियम के कोच रुडी गार्शिया ने अपनी टीम की रोमांचक जीत पर कहा,‘ फुटबॉल के मैदान पर जब तक आपका अपने पर भरोसा कायम है तो कुछ भी मुमकिन है। हमारी बेल्जियम की टीम की ताकत हमारे बदलू खिलाड़ी हैं क्योंकि आप मात्र 11 खिलाड़ियों से मनमाफिक नतीजा नहीं हासिल कर सकते हैं। हमने दूसरे हाफ में जरूरी संतुलन बैठाया। हमारे खिलाड़ियों के अहम पास पर गेंद साथी खिलाड़ियों के पास जाने की बजाय उनसे बहुत दूर जा रही थी। हमने अपनी इस खामी को दुरुसत किया और दूसरा गोल खाने के बावजूद मैच में तस्वीर बदल गई।‘
बदिकस्मती से हम 2-0 की बढ़त बरकरार नहीं रख पाए : पेप
सेनेगल के कोच पेप थियाउ ने कहा,‘ हम बेल्जियम के हाथों अंतिम 32 मैच हार विश्व कप फुटबॉल 2026 से बाहर हो गए हैं और यह बहुत टीस भरा है। बदकिस्मती से हम अपनी 2-0 की बढ़त को बरकरार नहीं रख पाए। बेल्जियम को इस जीत के साथ अंतिम 16 में पहुंचने के लिए बधाई। हमें इस हार को मानना पड़ेगा, यही फुटबॉल है।`





