सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : कप्तान शुभमन गिल के अविजित अर्द्धशतक और सदाबहार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के करीब तीन बरस वन डे खेलने उतर कर रंग जमा भारत को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम ,एजबेस्टन में तीन मैचों की सीरीज के पहले वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दिलाई छह विकेट से जीत से मेजबान टीम के हाथों पांच मैचों की टी 20 क्रिकेट सीरीज में 0-4 की हार की टीस को बेशक कुछ कम कर दिया है। भले ही दो सदाबहार धुरंधर विराट कोहली(5) और रोहित शर्मा (11) सस्ते में हो गए लेकिन अक्षर पटेल का सही वक्त पर अर्द्धशतक और चार विकेट चटका मैन ऑफ द’ मैच रहना जरूर भारत के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। शुभमन गिल 80 रन बना कर मांसपेशियों में जकड़न के चलते रिटायर्ट हर्ट होकर मैदान से हट गए वरना वह जरूर पहले वन डे मे इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ सकते थे। भारत अब अपनी जीत की लय को बरकरार रख कर इंग्लैंड से कार्डिफ में बृहस्पतिवार को दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी जीत कर 2-0 की निर्णायक बढ़त के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगा। वाशिंगटन सुंदर (अविजित 52) और अक्षर पटेल (अविजित 57) के अर्द्धशतकों और दोनों की 102 रन की पांचवें विकेट की अटूट भागीदारी के चलते भारत के हाथों पहले मैच में मिली हार इंग्लैंड को वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों के दूसरे मैच से पहले जरूर मंथन करने पर मजबूर करेगा।
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने भले ही यह भरोसा जताया कि वह कार्डिफ में सीरीज के दूसरे वन डे अंतर्राष्ट्रीय के लिए मांसपेशियों के खिंचाव से उबर कर खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। सच तो यह है कि शुभमन गिल को इंग्लैंड की टीम खूब रास आती है। इसका प्रमाण यह है कि शुभमन गिल 2025 में टेस्ट सीरीज गिल ने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की कप्तानी करते हुए पांच टेस्ट की सीरीज 269 के सर्वोच्च स्कोर सहित चार शतकों सहित 754 रन बनाए थे। विराट कोहली (312 मैच खेल कर सबसे ज्यादा 54 शतकों और 77अर्द्धशतकों की मदद से 15002) ने पहले वन डे में मात्र पांच रन बनाए लेकिन वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंडुलकर ((463 मैच, 49 शतक, 96 अर्द्धशतक ,18426 रन) के बाद वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 15 हजार या इससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। भारत का वाशिंगटन सुंदर को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने का दांव सही पड़ा क्योंकि उन्होंने अर्द्धशतक जड़ कर बताया कि उनमें मैच के मिजाज के मुताबिक गियर बदलने का दम है। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज अनुभवी केएल राहुल (1) भी पहले वन डे में सस्ते में आउट होने के बाद दूसरे वन डे में बड़ी पारी खेलने को बेताब होंगे। भारत के बल्लेबाजों को इंग्लैंड के रफ्तार के एक एक विकेट चटकाने वाले सौदागर जोफ्रा आर्चर , जोश टंग और सैम करेन की त्रिमूर्ति से जरूर चौकस रहना होगा। अनुभवी रोहित और विराट भले ही पहले मैच में सस्ते में आउट हो गए हो लेकिन दोनों की सोच जरूर सकारात्मक दिखी।
शुभमन गिल की अगुआई में भारत की वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में टीम टी 20 सीरीज हारने वाली टीम से आधी से ज्यादा बदली हुई है जबकि इंग्लैंड की टीम से सदाबहार जो रूट ही टीम से जुड़े हैं। जो रूट और लियाम डासन के अर्द्धशतकों और दोनों की 121 रन की सातवें विकेट की भागीदारी से ही इंग्लैंड ने छह विकेट मात्र 107 रन पर खोने के बावजूद 258 रन का चुनौतीपूर्ण पहले वन डे में भारत के खिलाफ खड़ा किया था। भारत के छह फुट से ज्यादा लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के शुरू के दो महंगे ओवर के बाद अपने तीसरे ओवर में पहले जैकब बैथल (14) और फिर बेन डकेट (43) को और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अपने एक ही ओवर में जोस बटलर (5) और सैम करेन(0) को इसके बीच बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक (0) को आउट कर इंग्लैंड की आधी टीम को मात्र 80 रन पर पैवेलियन लौटा कर उसकी कमर तोड़ दी थी। वहीं पहले वन डे में अपने शीर्ष क्रम में बेन डकेट (43) और सदाबहार जो रूट (अविजित 75) को छोड़ कर जैकब बैथल (14),हैरी ब्रुक(1),जोस बटलर(5) और सैम करन(0) के सस्ते में आउट होने के बाद इंग्लैंड दूसरे वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में बेशक बेहतर बल्लेबाजी करने उतरेगा। इंग्लैंड में अपना पहला वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल एक एक ओवर में दो दो विकेट चटकाने से नवोदित तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्ण को जरूर अनुभवी जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की मौजूदगी से बेहतर गेंदबाजी करने का विश्वास मिलेगा। दोनों स्पिन ऑलराउंडर- वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के बल्ले से कमाल से लेग स्पिनर कुलदीप यादव के लिए एकादश में जगह की गुंजाइश नजर नहीं आती है और इस दौरे पर ‘यात्री’ के रूप में वापस लौटेंगे।
सर्वश्रेष्ठ संयोजन की तलाश में अलग संयोजन आजमाएंगे : शुभमन गिल
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने कहा,‘ जब अपने मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों रन बनाकर जिताते देखते हैं तो आपका बतौर कप्तान आत्मविश्वास बढ़ता है। बात हमारी टीम के संयोजन की है। हमारा गेंदबाज आक्रमण नौजवान है। हमारी बल्लेबाज हमारी गेंदबाजी से ज्यादा अनुभवी है। हमारे सामने यदि जीत के लिए 300-320 रन का भी लक्ष्य होता तो हम बेशक इसका पीछा करते। बीच के ओवरों में हमारी गेंदबाजी बढ़िया रही। हमारे गेंदबाजों ने सही जगह गेंदबाजी की। हम इंग्लैंड ने दबाव डाला लेकिन अहम यह है कि हम वापसी करने में कायमाब रहे। हम अलग संयोजन आजमा कर यह देखेंगे कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हमारे लिए क्या सर्वश्रेष्ठ संयोजन है। इंग्लैंड में स्थितिया करीब करीब दक्षिण अफ्रीका की सी थी और गेंद उठ कर आ रही थी औ रन बनाना आसान नहीं था। बाद में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई।
हम कुछ बेहतर खेलना चाहते थे: ब्रुक
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने कहा,‘ बीच के ओवर में 20 रनों में पांच विकेट गंवाना अच्छी बात नहीं। हमारे खिलाड़ियों ने संघर्ष कर गेंद से मैच में वापसी कराने की कोशिश की। हमारे खिलाड़ियों ने अच्छी कोशिश की। हम कुछ बेहतर खेलना चाहते थे। रूट और डासन की शतकीय भागीदारी ने हमें 260 रन तक पहुंचाया। हम पिच को देख कर अपनी एकादश चुनेंगे। किसी अन्य दिन जब हम 300-320रन बनाते हैं तो स्पिन मैच को रोमांचक बना देते हैं।‘
दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय : भारत वि इग्लैंड (कार्डिफ, शाम साढ़े पांच बजे से)।





