भारत को मौकों को भुनाने और किले की मजबूत चौकसी की जरूरत
सत्येन्द्र पाल सिंह
एमस्तलवीन (नीदरलैंड) : सलीमा टेटे की अगुआई में भारत ने मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन के खिलाफ दो बार बढ़त लेने के बाद इसे गंवा महिला हॉकी विश्व कप में दो दो की बराबरी पर मजबूर हो अंक बांटने के बावजूद पूल डी में शीर्ष दो रह से दूसरे दौर में पहुंचने के लिए द्वार पर दस्तक दे दी है। भारत की मौजूदा टीम में जहां पांच 200 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं वहीं 11 महिला हॉकी खिलाड़ियों ने रविवार को चीन के खिलाफ खेलने उतर कर अपना पहला महिला हॉकी विश्व कप मैच खेला। भारत के चीफ हॉकी कोच शुएर्ड मराइन और कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि बेशक चीन की अनुभवी टीम ने हमारे खिलाफ मैच में दबाव बनाया और नौजवान खिलाड़ियों ने गलतियां की लेकिन उनसे आखिर तक जूझने के जज्बे के साथ आगे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। भारत के पूल डी में इंग्लैंड जहां दक्षिण अफ्रीका पर 4-0 की जीत से पूरे तीन अंक के साथ शीर्ष पर है वहीं भारत और चीन के एक मैच से समान रूप से एक एक अंक है।
भारतीय महिला हॉकी टीम अब अपने दूसरे मैच में मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। भारत को मैदानी गोल करने के मौकों को भुनाने और पेनल्टी कॉर्नर बनाने के साथ अपने किले की और मजबूती से चौकसी करने की जरूरत है। भारत के अब दक्षिण अफ्रीका के जीतने के अच्छे आसार है। अब यदि चीन का इंग्लैंड से भी मैच ड्रॉ रहता तो बेशक भारत के अपने पूल में शीर्ष पर रहने की उम्मीद बन जाएगी। भारत को अब सब कुछ भुलाकर अपना ध्यान दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से मैच जीतने पर लगाना चाहिए।
दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम इंग्लैंड के हाथों 0-4 से हार के साथ आगाज करने के बाद जीत की राह पर लौटने को बेताब होगी। ऐसे में भारतीय महिला हॉकी टीम उसे कतई हल्के नहीं ले सकती है। भारत की कोशिश चीन के खिलाफ मैच में की गलतियों से सबक लेकर दक्षिण अफ्रीका के जीत ही नहीं बड़ी जीत की होगी। भारत अपने पूल में इंग्लैंड को पीछे छोड़ कर उससे उपर पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को चार से ज्यादा गोल से हराना चाहेगा। नवनीत कौर, ललरेमसियामी, दीपिका सहरावत के साथ ऋतुजा डडासो पिसल व बलजीत कौर को डी के भीतर आपस में बेहतर तालमेल से खेल कर इंग्लैंड के खिलाफ करीब आधा दर्जन गोल बचाने वाली 29 व दक्षिण अफ्रीकी गोलरक्षक मर्लिस वान टेंडर और 27 वर्षीय स्ट्राइकर हाना पियर्स के खिलाफ बेहतर समझबूझ दिखानी होगी।
हमें द.अफ्रीका के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा:मराइन
भारत के चीफ कोच शुएर्ड मराइन ने कहा, ‘हमारी भारतीय टीम एक लिहाज से सबसे अलग है। हमारी टीम की 11 खिलाडियों का यह पहला विश्व कप है जबकि पांच खिलाड़ी 200 से ज्यादा मैच खेल चुकी है। औसत उम्र के लिहाज से बेहद अनुभवी दिखाई देती है। चीन के खिलाफ हमने दो बार बढ़त ली लेकिन इसे गंवा बैठे। चीन ने तीसरे क्वॉर्टर में दबाव बना बराबरी पाई। लेकिन हमारी टीम ने चौथे और आखिरी क्वॉर्टर में अच्छी वापसी की। हमारे लिए चीन के खिलाफ मैच ड्रा बेहद अहम है हम यदि यह मैच हार जाते तो फिर में शीर्ष दो रह अगले दौर में पहुंचने के लिए अपने अगले दोनों मैच हर हाल में जीतने होते। हमें अब बहुत ज्यादा गुणा भाग और किसके खिलाफ कौन जीत रहा इस बाबत बहुत सोचने की जरूरत नहीं है। हम चीन के खिलाफ इस ड्रॉ के बाद अपने खुद के खेल पर ध्यान दे सकते हैं। हम यहां पहुंचने के बाद इसी पर ध्यान लगा रहे थे। जहां तक हमारे दक्षिण खिलाफ अगले मैच की बात है तो वह एक अच्छी टीम है और इंग्लैंड से चार गोल से ही हारी और हमें उसके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना होगा।चीन को पहले हाफ के आखिर में हमारे खिलाफ दिया पेनल्टी स्ट्रोक नहीं था लेकिन हमारे रेफरल पर तीसरे अंपायर ने इसे बरकरार रखा और मैच के आखिर में हमें पेनल्टी कॉर्नर मिलना चाहिए था और तब तक हम रेफरल गंवा चुके थे। मैं अंपायर को दोष नहीं दूंगा वह शायद गेंद के कोण को नहीं भांप पाई। हमें विडियो रेफरल पर गंभीरता सेृ सोचने की जरूरत है। इसलिए इस मैच के ड्रॉ होने से संतुष्ट हूं। चीन के खिलाफ जीतते तो बेहतर होता लेकिन एक लिहाज से इस इम्तिहान में हम सफल रहे। हम अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में अपने किले की मजबूती से और बेहतर ढंग से चौकसी की जरूरत है।
मराइन ने कहा, ‘जहां तक नवनीतकौर के शुरू में दो पेनल्टी कॉर्नर लगाने की बात है तो वह खासतौर पर चीन के खिलाफ अतीत में खासी कामयाब रही है। अब नवनीत जिस फ्लिक की बजाय तेज हिट से गोल कर रइही है उसका अनुकरण हमारे महिला नेशंस कप जीतने के बाद दुनिया की बहुत टीमें कर रही है। हमने इसीलिए शुरू के दो पेनल्टी कॉर्नर लगाने के मौके दिए भी। भारत के लिए नवनीत ने फ्री हिट पर एक बेहतरीन गोल किया भी। दीपिका ने भी बढ़िया खेल दिखाया और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर हमें मैच में दो बार बढ़त दिलाई। दीपिका बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि हम केवल उन पर निर्भर नहीं है।
हम अपने दोनों अगले मैच जीतने की पुरजोर कोशिश करेंगे : सलीमा टेटे
भारत की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, ‘भले ही चीन की टीम बहुत मजबूत है बावजूद इसके उसके खिलाफ जीत के मकसद से उतरे थे। चीन के खिलाफ हम दो बार बढ़त ले उसे गंवा इसे ड्रॉ कर अपने पहले विश्व कप में एक एक अंक बांटने में कामयाब रहे और इसका मुझे संतोष है। मैं मानती हूं कि आगे का रास्ता आसान नहीं लेकिन हम अब दक्षिण अफ्रीका और इग्लैंड से अपने अगले दोनों मैच जीतने की पुरजोर करेगी।‘
फोकस अपना द. अफ्रीका के खिलाफ पूरे तालमेल से खेलने पर : नवनीत कौर
ओलंपिक रजत विजेता चीन के खिलाफ पहला गोल करने वाली भारत की स्टार स्ट्राइकर नवनीत कौर ने कहा, ’हमारे लिए अपने पूल डी में चीन के खिलाफ हमारा पहला मैच सबसे मुश्किल था। बेशक 2-1की बढ़त लेने के बाद चीन के खिलाफ दो दो की बराबरी पर मजबूर हुए लेकिन अहम यह रहा कि हम उसके साथ एक एक अंक बांटने में सफल रहे। बेशक हम चीन के खिलाफ मैच जीतना चाहते थे लेकिन जब चीन ने दोनों से हमें रोकने की कोशिश की तो तब मैंने अपनी टीम की पहला विश्व कप खेल रही लड़कियों से कहा कि हमें बीच से हमले बोलने होंगे। अब हमारा पूरा फोकस चीन के खिलाफ हुई गलतियों से सबक ले, अपने खेल पर फोकस कर एक दूसरे के साथ कदमताल कर अपना दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेलने की कोशिश करेंगे। विश्व कप में इससे पहले शिरकत चुकी मुझ सहित टीम की सभी सीनियर खिलाड़ियों ने अपना पहला विश्व कप खेल रही खिलाड़ियों से बस यही कहा कि सहज होकर अपना नैसर्गिक खेल खेलने को कहा था और वे खेली भी ।‘
मंगलवार: भारत वि द.अफ्रीका(शाम साढ़े छह बजे से, भारतीय समयानुसार)।





