भारत के लिए दूसरे चरण में स्थान बनाने के लिए पाक पर जीत जरूरी

A victory over Pakistan is essential for India to secure a spot in the second round

  • पाक पर अपना दबदबा जारी रखने के लिए भारत को मौके भुनाने होंगे
  • मिडफील्डर मनप्रीत व हार्दिक को अपने खेल का स्तर उंचा उठाना होगा

सत्येन्द्र पाल सिंह

एम्सतलवीन (नीदरलैंड) : कप्तान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह और स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह के दूसरे क्वॉर्टर में दागे एक एक गोल की बदौलत 2-1की बढ़त को तीसरे क्वॉर्टर के आखिर में छह मिनट में दो गोल खा गवां भारत ने इंग्लैंड से एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में पूल डी का सबसे अहम मैच सोमवार को यहां 2-4 से हार कर लगातार दूसरी जीत के साथ सीधे दूसरे चरण में मौका गंवा कर खुद के लिए बेवजह की परेशानी मोल ले ली है। भारत के चीफ कोच क्रग फुल्टन जिस स्ट्रक्चर की बात करते हैं वह यहां वेगनर स्टेडियम में वेल्स पर पहले मैच में जीत और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में हार में कहीं नहीं दिखा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक से भारत के लिए शुरू के दो मैचों में सबसे ज्यादा तीन और संजय ने एक गोल किया जबकि अग्रिम पंक्ति में इकलौता गोल दिलप्रीत सिंह ने किया है। भारत ने शुरू के दो मैचों में अब तक पांच गोल किए और इतने ही खाए हैं। भारत ने इंग्लैंड की तरह उसकी मैन टू मैन मार्किंग की कोशिश लेकिन इसमें कामयाब नहीं रहा। निकोलस बंडुरक के पहले और आखिरी क्वॉर्टर में दागे दो और स्टुअर्ट रशमोर व हेनरी क्रॉफ्ट के तीसरे क्वॉर्टर के अंत में सात मिनट के भीतर दागे दो गोल से इंग्लैंड ने हारी बाजी पलट कर लगातार दूसरी जीत के साथ भारत की मुश्किलें बढ़ा दी है।

भारत अब चिर प्रतिदवंद्वी पाकिस्तान पर बुधवार को जीत के साथ दूसरे चरण में स्थान बनाने उतरेगा। विश्व कप के इस बहुप्रतिक्षित मैच की सभी टिकट बिक चुके है। भारत ने पाकिस्तान को एफआईएचप्रो हॉकी लीग के आखिर में दोनों मैचों में हराया है। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही के अपनी जीत के शानदार रिकॉर्ड को बुधवार को जारी रखना चाहेगा। भारत को अब पूल डी में दूसरे स्थान पर रह दूसरे चरण में स्थान बनाने के लिए अब चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर जीत जरूरी है। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत के अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के लिए गोल के मौकों को भुनाने के साथ उसके ड्रैग फ्लिकरों से चौकस रहना होगा। भारत चूंकि वेल्स को 3-1 से हरा चुका है। वहीं वेल्स ने पाकिस्तान को तीन तीन की बराबरी पर रोक अंक बांट कर उसका गणित बहुत बिगाड़ दिया है।

भारत की अग्रिम पंक्ति में अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह ,मनदीप सिंह और शिलानंद लाकरा को मध्यपंक्ति में बुढ़ाते सबसे फिट बताए जाने वाले 34 बरस के मनप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह से उस तरह आगे गेंद नहीं मिली जिस तरह मिलनी चाहिए। इन दोनों से ज्यादा गेंद तो राजिंदर सिंह और नीलकांत शर्मा के साथ रक्षापंक्ति में खेलने वाले सुमित और संजय ही आगे बढ़ाई। भारत की अग्रिम पंक्ति की कामयाबी के लिए मनप्रीत और हार्दिक को अपने खेल का स्तर उंचा कर पाकिस्तान के खिलाफ अपने फॉरवर्ड के लिए गेंद बढ़ाने के साथ पीछे आकर रक्षापंक्ति में कप्तान हरमनप्रीत, अमित रोहिदास , सुमित व संजय की मदद करनी होगी और राजिंदर और नीलकांत को भी अपना बढ़िया खेल जारी रखना होगा। यहीं मध्यपंक्ति में टीम के साथ आए पर 18 में जगह न पाने वाले विवेक सागर प्रसाद और एशियाई खेलों के लिए टीम में शामिल राज कुमार पाल की कमी अखरी। खैर भारत के चीफ कोच फुल्टन की विश्व कप और इसके एक पखवाड़े के बाद होने वाले एशियाई खेलों के लिए अलग अलग रणनीति होगी। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए अपने खेल का स्तर उंचा उठाना होगा। भारत को पाकिस्तान के ड्रैग फ्लिकर सूफियान खान और उसके चतुर मिडफील्डर उसके लिए सबसे ज्यादा 191 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले 30 बरस अम्माद बट और 114 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले अबू महमूद से चौकस रहना होगा।

पिछले 15 सस्करणों में सबसे ज्यादा चार बार खिताब जीतने वाली पाकिस्तान की टीम पिछले तीन हॉकी विश्व कप में दो– 2014 में हेग और 2023 -के लिए क्वॉलिफाई करने में नाकाम रही। इग्लैंड अपने शुरू के दो मैचों में पहले पाकिस्तान और भारत पर जीत के साथ पूल में डी में शीर्ष पर अपना दूसरे चरण में अपना स्थान पक्का कर चुका और पहले चरण में अपना आखिरी मैच सबसे कमजोर पड़ोसी वेल्स से खेलेगा। इंग्लैंड विश्व कप के नए फॉर्मेट में क्वॉर्टर फाइनल को खत्म किए जाने से दूसरे चरण में भारत के खिलाफ जीत से मिले अंकों के साथ पूल ई में उतरेगा।
यशदीप सिवाच की रक्षात्मक को जिस तरह प्रतिद्वंद्वी टीम के फॉरवर्ड की लय को तोड़ने के लिए जिस तरह सेंटर हाफ की भूमिका की चीफ कोच फुल्टन ने चर्चा की थी वह खुद उस पर काबिज नहीं दिखे और इग्लैंड के खिलाफ उन्हें दूसरे ही मैच में बाहर का रास्ता दिखाना उनकी रणनीति पर सवाल उठाता है।

पाक के खिलाफ जीत के लिए मौकों को भुनाना होगा: फुल्टन
भारत के चीफ कोच क्रेग फुल्टन ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में पूल डी के सबसे अहम मैच में इंग्लैंड के हाथों हार पर कहा में तीसरे क्वॉर्टर में की गलतियां महंगी पड़ी। फुल्टन ने कहा,‘इंग्लैंड ने गोल के मौके भुनाए और हमने गंवाए और इसीलिए मैच में हमें हार का मुंह देखना पड़ा। अब हमें सब कुछ भुलाकर अपना ध्यान पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को खेले जाने वाले मैच पर लगाना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले हाफ के मजबूत खेल को पूरे मैच में जारी रखने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं कर पाई। हमारी रक्षापंक्ति उस मुस्तैदी से किले की चौकसी नहीं कर पाई जिसकी जरूरत थी। दुनिया की तीसरे नंबर की टीम इंग्लैंड ने अपनी वरीयता के मुताबिक बढ़िया हॉकी खेली। हम इंग्लैंड से दूसरा मैच जीत भी जाते तो भी आगे चुनौती बनी रही। पाकिस्तान के खिलाफ जीतने के लिए मिले मौकों को भुनाना होगा।‘

पाक पर जीत के लिए अनुशासित होकर खेलना होगा: मनप्रीत
भारत के सबसे बुजुर्ग सेंटर हाफ मनप्रीत सिंह ने कहा,‘ हमने इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह मौके गंवाए वैसी गलती पाकिस्तान के खिलाफ गवारा नहीं कर सकते। पाकिस्तान के खिलाफ जीतने के लिए हमें और अनुशासित होकर खेलने की जरूरत होगी। यह विश्व कप में पूल में हमारा दूसरा ही मैच था और हम इसमें हुई कचयों से सबक लेकर पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह चौकस और फोकस होकर उतरेगी। हम तीसरे क्वॉर्टर के आखिरी पांच मिनट से पहले तक बढ़िया खेले लेकिन इसके बाद और चौथे और आखिरी क्वॉर्टर की गलतियां हमें भारी पारी। कुल मिलाकर टीम बढ़िया खेली लेकिन मजबूत टीमों के खिलाफ रक्षापंक्ति को और मजबूती दिखाने के साथ हमें मिले गोल के मौकों को भुनाना होगा। हमने पेनल्टी कॉर्नर विविधता से गोल करने की कोशिश की लेकिन इंग्लैंड की रक्षापंक्ति ने मुस्तैदी दिखा कर इन्हें नाकाम किया। आप किसी भी टीम को कमजोर नहीं आंक सकते है। पाकिस्तान के अच्छे ड्रैग फ्लिकर हैं और हमारी उसके खिलाफ कोशिश होगी उसे पेनल्टी कॉर्नर न हासिल करने दें। हमारा अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को है और संयोग से उसके खिलाफ मैच हमारे लिए अच्छा ही रहा है। बेशक पाकिस्तान का प्रदर्शन हमारे खिलाफ उतना प्रभावी नहीं है। बेशक इंग्लैंड के खिलाफ मैच से मिले सबक पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हमारे काम सकते हैं। विश्व कप में आप किसी की दिक्कत समझ नहीं सकते। बेशक पाकि्स्तान के खिलाफ हमारा मैच बढ़िया रहेगा।

पाकिस्तान के पास अच्छे ड्रैग फ्लिकर हैं और हमें उनसे चौकस रहना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ हमें गोल के जो भी मौके मिले उन्हें भुनाना होगा और अपना सहज खेल खेलना होगा। जहां तक तीसरे क्वॉर्टर में हमारे द्वारा दबाव न बनाए रखने की बात है तो यह हकीकत है कि आप पूरे मैच में पूरी तरह दबाव बना कर नहीं खेलते बेशक हमने इस दौरान गोल खाए । जब भी हमने मैदान में बीच से हमले बोले तो उनकी रक्षापंक्ति को बिखरेने में कामयाब रहे। टूर्नामेंट आप दो मैच ही खेलते हैं लेकिन विश्व कप लंबा टूर्नामेंट है और अब हमारा ध्यान पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच पर है। हमें हर क्वॉर्टर में पूरी तरह चौकस रहना होगा। आप शुरू से आखिर तक दबाव बरकरार नहीं कर सकते। आपको अलग तरह से दबाव बनाने की जरूरत होती है। हमें पाकिस्तान के खिलाफ में नई योजना बना कर उतरना होगा।‘
बुधवार का मैच : भारत वि. पाकिस्तान(शाम साढ़े छह बजे से, भारतीय समयानुसार)।