भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई खेलों के लिए जापान रवाना
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : आक्रामक सेंटर हाफ सलीमा टेटे की अगुआई में एम्सतलवीन (नीदरलैंड) में जर्मनी को 3-1 से हरा कर एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में पांचवां स्थान पाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम आईची नगोया (जापान) में 20 वें एशियाई खेलों में स्वर्ण जीत सीधे 2028 के ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने का सपना लिए बेंगलुरु से मंगलवार को चीफ कोच शुएर्ड मराइन के मार्गदर्शन में जापान रवाना हो गई। भारतीय महिला हॉकी टीम एम्सतलवीन(नीदरलैंड) से सवदेश लौटने के बाद एक हफ्ते बेंगलुरू में शिविर में चीफ कोच शुएर्ड मराइन के मार्गदर्शन में अपनी गलतियों को दूर करने की कोशिश की और अब जापान में एशियाई खेलों में शिरकत करने से पहले खुद को वहां के मौसम और वातावरण के मुताबिक ढालने की कोशिश करेगी। 2028 लास एंजेल्स ओलंपिक के क्वॉलिफाई करने के नियम के तहत 2026 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम सीधे इसके लिए क्वॉलिफाई करेगी बशर्ते इसके किसी अन्य रास्ते इसके लिए क्वॉलिफाई न किया हो। ऐसे में भारत का लक्ष्य साफ है एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर सीधे 2028 के लिए क्वॉलिफाई करना । भारतीय महिला हॉकी टीम जापान में होने वाले एशियाई खेलों में पूल बी में अपना अभियान 20 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच से शुरू करेगी, 21 सितंबर को इंडोनेशिया 23 सिंतबर को थाईलैंड, 25 सितंबर को मेजबान जापान से और 27 सितंबर को सिंगापुर से खेलेगी।
अपनी कप्तानी में भारत को महिला नेशंस कप खिताब जिताने के बाद एम्सतलवीन (नीदरलैंड) में एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में पांचवां स्थान दिलाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, कि हमारी टीम अपने इस शानदार प्रदर्शन को आगे एशियाई खेलों में भी जारी रखना चाहती है। भारत की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा,‘ हम एशियाई खेलों में बहुत आत्मविश्वास के साथ खेलने जा रहे हैं, पर हम जानते हैं कि हर टूर्नामेंट नई चुनौती पेश करता है। नेशंस कप और महिला हॉकी विश्व कप ने हमें यह भरोसा दिया कि हम साथ मिल कर क्या कुछ हासिल कर सकते हैं। अब हमारा फोकस एक कदम और आगे बढ़ने का है। हमारा लक्ष्य एशियाई खेलों में स्वर्ण जीत सीधे 2028 के लॉस एंजेल्स ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करना हैं।’
भारत की टीम गोलरक्षक सविता, स्ट्राइकर नवनीत कौर व ललरेमसियामी, मिडफील्डर नेहा व निकी प्रधान और फुलबैक सुशीला चानू जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उदीयमान नौजवान खिलाड़ियों की एक बढ़िया संतुलित टीम है।
एशियाई खेलों के लिए भारत की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम:
गोलरक्षक: सविता, व बिच्छू देवी खरीबम।
फुलबैक : इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, ललथांतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास।
मध्यपंक्ति: निकी प्रधान, नेहा, साक्षी राणा,सुनीलिता टोपो, सलीमा टेटे (कप्तान), दीपिका सोरेंग।
अग्रिम पंक्ति : नवनीत कौर, ललरेमसियामी, दीपिका सहरावत, ऋतुजा डडासो पिसल, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग। 2017 से 2021 तक भारत के चीफ कोच रहने और 2020 में टोक्यो ओलंपिक में चौथा स्थान दिलाने के बाद मराइन ने इसी साल के शुरू में हरेन्द्र सिंह के इस्तीफा देने के बाद फिर से टीम के चीफ कोच की जिम्मेदारी संभाली है। भारत के चीफ कोच मराइन का जोर खिलाड़ियों की फिटनेस, टीम की जुगलबंदी बेहतर करने और बतौर टीम एशियाई खेलों में एक इकाई के रूप में दमदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीत सीधे 2028 के लॉस एंजेल्स ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करा वहां भी बढ़िया प्रदर्शन कराने पर है।
चीफ कोच शुएर्ड मराइन के मार्गदर्शन में भारतीय महिला हॉकी टीम ने हैदराबाद में एफअईएच महिला हॉकी विश्व कप क्वॉलिफायर्स में रजत पदक जीत कर महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफई किया भारतीय महिला टीम नेइटली को 1-0 से हरा कर एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई किया और एकमात्र मैच फाइनल के रूप में हारी।
मराइन के मार्गदर्शन में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को फाइनल में हरा कर महिला नेशंस कप जीता एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग के लिए क्वॉलिफाई किया । भारत ने अमेिरका, जापान। उरुग्चवे को पूल चरण में और सेमीफाइनल में उरुग्वे को 6-0 से तथा फाइनल में न्यूजीलैंड को 2-0 से हरा महिला नेशंस कप जीता। भारत की टीम महिला हॉकी विश्व कप 2026 में चीन, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ो बराबरी पर रोका अेर इकलौता मैच नीदरलैंड से 0-2 से हारी और दक्षथण अफ्रीका और जर् को 6-1 से जर्मनी को 3-1 से हरा का पांचवां स्थान पाया।





