आकाशदीप, गुरजंट व वरुण की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम में वापसी

  • हरमनप्रीत की कप्तानी बरकरार, रोहिदास उपकप्तान
  • एस. कार्ति और मोइंगरथम हुए भारतीय टीम से बाहर

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : दुनिया के बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर में एक हरमनप्रीत सिंह ही भारत की ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली 23 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की कप्तान बने रहेंगे। ‘रशर’ ड्रैग फ्लिकर अमित रोहिदास को टीम की उपकप्तानी सौंपी गई। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय हॉकी टीम की घोषणा हॉकी इंडिया ने मंगलवार को की। भारतीय हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 26 नवंबर को एडिलेड से शुरू होगा। हाल ही में भुवनेश्वर मेें एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 में हरमनप्रीत ही भारत के कप्तान थे जबकि मनप्रीत सिंह उपकप्तान थे। हरमनप्रीत सिंह को ही कप्तान बरकरार रखे जाने से संकेत साफ है कि भुवनेश्वर-राउरकेला में 13 जनवरी से शुरू होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व में भी वही भारत की कप्तानी संभालेंगे।

भारत की हाल ही में भुवनेश्वर में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में मेहमान न्यूजीलैंड और स्पेन के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग में खेलने वाली टीम में बदलाव करते हुए स्ट्राइकर एस कार्ति, मोइंगरथम रविचंद्र सिंह को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली भारती टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं अनुभवी आक्रामक मिडफील्डर आकाशदीप सिंह और गुरजंट सिंह और ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है। भारत की 23 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 जनवरी से शुरू होने वाले एफआईएच ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व की तैयारियों के सिलसिले में ऑस्टे्रलिया के खिलाफ उसके घर में पांच मैचों की हॉकी सीरीज खेलेगी।

ऑस्ट्रेया दौरे पर जाने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम
गोलरक्षक : कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश।
रक्षापंक्ति :जर्मनप्रीत सिंह, सुरेन्दर कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास(उपकप्तान), जुगराज सिंह, मनदीप मोर, नीलम संजीप खेस, वरुण कुमार
मध्य पंक्ति : सुमित, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, नीलकांत शर्मा, राज कुमार पाल, मोहम्मद रहील मोहसीन, आकाशदीप सिंह, गुरजंट सिंह।
अग्रिम पंक्ति : मनदीप सिंह, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह।

वरुण कुमार की टीम मे वापसी से अब भारत की मौजूदा टीम में जुगराज सिंह , कप्तान हरमनप्रीत सिंह और रशर अमित रोहिदास के तीन रूप में चार ड्रैग फ्लिकर हैं। भारत के ये सभी चारों ड्रैग फ्लिकर तभी अपनी धार दिखा सकेंगे जब उसकी अग्रिम पंक्ति उसे बराबर पेनल्टी कॉर्नर दिलाए। भारत के लिए गोल के अभियान बनाने के साथ पेनल्टी कॉर्नर बनाने की जिम्मेदारी भी अनुभवी लिंकमैन आकाशदीप, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह के साथ गुरजंट के साथ स्ट्राइकर अभिषेक, दिलप्रीत और मनप्रीत पर होगी।,

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच ग्राहम रीड ने कहा, ‘ हमारी भारतीय हॉकी टीम का आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरा खुद को भुवनेश्वर-राउरकेला में पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 जीतने की प्रमुख दावेदारों में से एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ के आंकने का अच्छा मौका होगा। हमने अनुभवीह खिलाडिय़ों को अपनी टीम ेमं जगह दी है। हमें भरोसा है कि हमारे ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वांछित नतीजे दिलाने में मददगार होगा। हमने टीम में कुछ नौजवान खिलाडिय़ों को बड़े स्तर के मुकाबले के लिए टीम में चुना है। इससे हमे अपने नौजवान खिलाडिय़ों को भी मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आंकने का मौका मिलेगा।’