पूरा भरोसा कि हरमनप्रीत पूरे हॉकी विश्व कप में बतौर कप्तान हमारा मार्गदर्शन करेंगे : शमशेर

  • हरमनप्रीत टीम को आाखिर क्षण तक हिम्मत से खेलने को प्रेरित करते हैं
  • हमारे उस्ताद रीड हमेशा हर चीज बेहद धैर्य से समझाते हैं

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : आक्रामक मिडफील्डर शमशेर सिंह राउरकेला -भुवनेश्वर में होने वाले 15 वें एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में भारत के चीफ कोच ग्राहम रीड के तुरुप के इक्के साबित होने वाले हैं। शमशेर आफ द बॉल रनिंग के कारण भारतीय हॉकी टीम के छुपे रुस्तम साबित हुए है।आकाशदीप सिंह को बाहर रख बेशक शमशेर को बीते बरस टोक्यो ओलंपिक में कांसा जीतने वाली टीम में शामिल करने के लिए चीफ कोच ग्राहम रीड की खासी आलोचना भी हुई थी। खैर यह अतीत है और भारतीय टीम अब राउरकेला में 2023 के हॉकी विश्व कप में 13 जनवरी को पूल डी पहले स्पेन के खिलाफ पहले मैच की तैयारियों में जुटी है। भारत की टीम 15 जनवरी को इंग्लैंड से राउरकेला के ही बिरसामुंडा स्टेडियम में खेलने के बाद 19 जनवरी को आखिरी पूल मैच खेलने कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर लौटगी। 20 दर्शक क्षमता वाले बिरसामुंडा स्टेडियम , राउरकेला में हॉकी विश्व कप के 20 मैच खेले जाएंगे।
सुरजीत सिंह हॉकी अकेडमी में शमशेर ने हॉकी का ककहरा सीखा और 2016 में वेलेंसिया, स्पेन में जूनियर भारतीय टीम में जगह बनाने के बाद 2019 में टोक्यो में पहली बार सीनियर टीम में जगह बनाई, जहां मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहली बार देश की कप्तानी की थी। अब हॉकी विश्व कप शुरू होने में बमुश्किल एक पखवाड़ा बाकी है। भारत के 47 अंतर्राष्टï्रीय मैच खेल चुके शमशेर सिंह ने ‘हॉकी पर चर्चाÓ के दौरान कहा, ‘हम बेसब्री से विश्व कप में स्पेन के खिलाफ पहले मैच का इंतजार कर रहे हैं। हमने इस विश्व कप के लिए बढिय़ा ढंग से तैयारी की है। जब हमें मैच पर गंभीर होने की जरूरत होती है तो हम पूरी शिद्दत के साथ उतरते हैं। हमारे कप्तान हरमनप्रीत सिंह शानदार खिलाड़ी हैं। हरमनप्रीत ने बहुत कम समय में बहुत बुलंदी चूमी है। हरमनप्रीत की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जब स्थितियां अच्छी नहीं भी होती तो भी वह बेहद शांत रहते हैं और टीम को आखिरी क्षण तक मेहनत कर हिम्मत के साथ खेलने को प्रेरित करते हैं। हरमनप्रीत टीम में हर किसी की मदद कर यह कोशिश करते हैंं टीम मों हर कोई एकाग्र और शांत रहे। हमें पूरा भरोसाहै कि हरमनप्रीत पूरे विश्व कप में बतौर कप्तान हमारा मार्गदर्शन करेंगे।’

शमशेर भारत की 2021 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2021 में कांसा और 2021-22 एफआईएच प्रो लीग में तीसरा स्थान तथा बर्मिंघम में राष्टï्रमंडल खेलों रजत पदक जीतने वालीटीम के अहम सदस्य रहे। शमशेर ने कहा, ‘मैं भारत के चीफ कोच रीड का आभारी हूं उन्होंने मुझ पर हमेशा भरोसा जताया और उनके साथ महेनत करना अच्छा है । हमारे उस्ताद रीड हमेशा हर चीज बेहद धैर्य से समझाते हैं। हमारे चीफ यह भी जानते हैं कि हमें मैदान पर कब आक्रामक तेवर दिखाने हैं। साथ ही रीड सर यह भी समझाते हैं कि हमें रणनीतिक रूप से कैसे चतुर हॉकी खेलनी है। रीड सर यह भी बराबर बताते हैं कि हमें अपने प्रतिद्वंद्वी की किस कमजोरी को भुनाना है। वह हमारे खिलाडिय़ों को प्रेरित करना भी खूब जानते हैं। हमारी टीम इस विश्व कप के लिए उत्साह से भरी है। मूलत: ओडिशा के बाशिंदे नीलम संजीप खेस मेरे रूममेट हैं। नीलम बराबर मुझे बताते हैं कि अब आपको विश्व कप मैच के लिए और टिक ट नहीं मिल सकते हैं, क्योंकि सभी टिक पहले ही बिक चुके हें। मैचों के लिए राउरकेला में स्टेडियम दर्शकों से भरा रहेगा। हम सभी इसीलिए खासे रोमांचित हैं कि हमें दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने का मौका होगा और हम सभी साथ मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।’