मकसद खुद को हांगजू एशियाई खेलों के लिए बढिय़ा ढंग से तैयार करना : शॉपमैन

  • भारत की 33 महिला कोर संभावितों का राष्टï्रीय शिविर 2 जनवरी से

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : गोलरक्षक सविता पूनिया की अगुआई में भारतीय टीम मेजबान स्पेन को वेलेंसिया में फाइनल में 1-0 से हरा कर 2022 एफआईएच महिला नेशंस कप जीत 2023-24 एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग के क्वॉलिफाई करने के स्वदेश लौटने के बाद थोड़े आराम के बाद अब आगामी अहम टूर्नामेंटों के लिए तैयारियों के लिए 2 जनवरी, 2023 से साई बेंगलुरू में राष्टï्रीय शिविर में पसीना बहाने को कमर कस चुकी है।भारत की कोर ग्रुप की 33 संभावितों का राष्टï्रीय शिविर साई बेंगलुरू में 2 से 13 जनवरी तक चलेगा। कोर ग्रुप के लिए चुनी गई सभी 33 संभावित वही हैं जो कि नेशंस कप के लिए चुनी गई थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रानी रामपाल को चीफ कोच दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में चुनेगी। इस राष्ट्रीय शिविर में भारत की कोर ग्रुप की ये सभी संभावित 14 से 28 जनवरी तक आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए अपने संयोजनों और रणनीति को और निखारने की पुरजोर कोशिश करेगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम की चीफ कोच यांकी शॉपमैन ने कहा , ‘भारतीय महिला हॉकी टीम छोटे ब्रेक के बाद 2023 के अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपनी योजनाओं के मुताबिक ढालने के लिए तैयार हैं। हमारा मकसद आने वाले समय में बढिय़ा एक्सपोजर हासिल करने के साथ खुद को हांगजू एशियाई खेलों के लिए बढिय़ा ढंग से तैयार करना है। शिविर में हमारा फोकस टीम को खुद को जानने और अपनी ताकत को और मजबूर करने पर रहेगा।’

भारतीय महिला हॉकी की कोर ग्रुप की 33 संभावित हैं :
गोलरक्षक : सविता पूनिया, रजनी इतिमारपू, बिच्छू देवी खरीबम, बंसरी सोलंकी।
रक्षापंक्ति :दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निकी प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, अक्षता अबासो ढेकले, रीत, महिमा चौधरी।
मध्यपंक्ति : निशा वारसी, सलीमा टेटे,सुशीला चानू पुखरंबम, ज्योति, नवजोत कौर, मोनिका, मरियाना कुजूर, सोनिका, नेहा गोयल, बलजीत कौर, रीना खोखर, वैश्वनी विठ्ठïल फाल्के, अजमीना कुजूर।
अग्रिम पंक्ति : ललरेमसियामी, नवनीत कौर, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, दीपिका, संगीता कुमारी ,रानी रामपाल, ब्यूटी डुंगडुंग।