अर्जेंटीना अंतिम 32 में काबो वर्डे से भिड़ेगा
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : करिश्माई स्ट्राइकर लियोनल मैसी को मैदान पर देखने के लिए दर्शक बेताब थे। अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कोलनी ने दर्शकों को 60 मिनट तक इंतजार कराया। मैसी ने मैदान पर उतरने के बाद अपना जादू दिखाते हुए 20 मिनट बाद फ्री किक पर गोल कर अर्जेंटीना प्रशंसकों को खुश कर लिया। मैसी के फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में छठे गोल की बदौलत मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हरा कर ग्रुप जे में रविवार को डलास स्टेडियम में अपना अभियान लगातार तीसरी जीत और कुल नौ अंकों के साथ अजेय रह शीर्ष पर रह कर खत्म किया। अर्जेंटीना के कोच स्कोलनी ने ऑस्ट्रिया से 2-0 से जीतने वाली अपनी एकादश में नौ मैसी सहित नौ बदलाव किए। अपना छठा विश्व कप खेल रहे मैसी ने अर्जेंटीना के लिए अपने लगातार सातवां विश्व कप मैच खेलत हुए रविवार को गोल दागा। मैसी अब विश्व कप फुटबॉल के इतिहास में सबसे ज्यादा 19 गोल दागने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। अर्जेंटीना की टीम जॉर्डन के खिलाफ मैच से पहले ही ग्रुप जे में शीर्ष पर रह अंतिम 32 में अपना स्थान पक्का कर चुकी थी। अर्जेंटीना अब अंतिम 32 में पहली बार विश्व कप में शिरकत कर रही काबो वर्डे से शुक्रवार को भिड़ेगी।
जियोवनी लो सेल्सो ने मैच के 19 वें मिपट में फ्री किक पर गोल कर अर्जेंटीना का खाता क्या खोला कि उसके प्रशंसकों ने जश्न मनान शुरू का दिया। लाउतरो मार्टिनेज ने 31 वें मिनट में पेनल्टी किक को गोल में बदल कर अर्जेंटीना को हाफ टाइम तक 2-0 से आगे कर दिया था। जॉडर्न के मूसा अलतमारी ने दूसरे हाफ के दसवें मिनट में अहसान हद्दाद के क्रॉस पर गोल कर स्कार 1-2 कर दिया।जब 60 वें मिनट में लाउटरो मार्टिनेज की जगह मैदान पर उतरे तब तक अर्जेंटीना की टीम 2-1 से आगे थे। मैसी अब तक तीन मैचों में सबसे ज्यादा छह गोल कर अब तक मौजूदा संस्करण में चार चार गोल कर चुके फ्रांस के काइलियान बापे, जर्मनी के उस्मान डै्म्बले , ब्राजील के विनिशियस जूनियर और नॉवे के एर्लिंग हालैंड से दो गोल आगे है वह अभी से गोल्डन बूट के सबसे मजबूत दावेदार दिख रहे हे। मैसी ने मैच के 80 वें मिनट में मिली फ्री किक पर अचूक निशाना जमा गोल कर अर्जेंटीना को एक और दमदार जीत दिलाई।
ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया रोमांचक ड्रॉ खेल अंतिम 32 में
सासा कलइदिज के खेल खत्म होने से ठीक पहले इंजुरी टाइम में दागे गोल की बदौलत ऑस्ट्रिया ने अल्जीरिया को कंसास सिटी में रविवार सुबह तीन तीन गोल की बराबरी पर रोक तीन मैचों में एक एक जीत, ड्रॉ और एक हार के साथ चार अंक ले उसे पीछे छोड़ कर ग्रुप जे में दूसरा स्थान पाकर अंतिम 32 में स्थान पाया। अल्जीरिया ने अपना तीसरा और आखिरी मैच ड्रॉ खेलने के साथ तीसरे स्थान पर रहने वाली आठ सर्वश्रेष्ठ टीमों में एक के रूप में अंतिम 32 में स्थान पा लिया और अब वह वेंकूवर में स्विटजरलैंड से भिड़ेगा। .
मार्को अरुणोविच ने मैच के 28 वें मिनट में तेज फरार्ट लगा अल्जीरिया के गोलरक्षक ओसमा बेनबत को छका गोल कर ऑस्ट्रिया का खाता खोला। मेहराज ने कॉर्नर पर लौटती गेंद को संभाल कर गेंद रफीक बेलगली की और बढ़ाई और उन्होंने ऑस्ट्रिया की रक्षापंक्ति को छका गोल कर हाफ टाइम से चार मिनट पहले एक एक गोल की बराबरी दिला दी। मार्सेल सबित्जर ने निकोलस सिवाल्ड से मिली गेंद को संभाल दूसरे हाफ के दसवें मिनट में गोल कर ऑस्ट्रिया को 2-1 से आगे कर दिया। महरेज ने पाच मिनट बाद अपना मच का पहला गोल कर अल्जीरिया को दो दो की बराबरी दिला। महरेज ने हुसैम के क्रॉस पर इंजुरी टाइम ममें मैच का अपना दूसरा गोल कर अल्जीरिया को 3-2 से आगे कर दिया। मैच के आखिरी मिनट में स्ट्राइकर सासा कलइदिज ने गोल कर ऑस्ट्रिया को तीन तीन की बराबरी दिला दी।





