- बेल्जियम दौरा जू पुरुष हॉकी एशिया कप की तैयारियों के लिए अहम
- भारत की जू टीम बेल्जियम दौरे पर यूरोप की दिग्गज जू टीमों के खिलाफ खेलेगी
- भारतीय जू टीम के नए कोच सोएज का भी बेल्जियम दौरे पर इम्तिहान होगा।
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : नए कोच फ्रेडरिक सोएज के मार्गदर्शन में भारत की जूनियर (अंडर 21) पुरुष हॉकी टीम बेल्जियम के एक्सपोजर दौरे पर रवाना होने को तैयार है। भारत की जूनियर हॉकी टीम को इस बेल्जियम दौरे पर ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड की जूनियर टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। भारत की जूनियर हॉकी टीम के लिए सात से 17 जुलाई, 2026 तक यह बेल्जियम दौरा नए कोच फ्रेडरिक सोएज के मार्गदर्शन में इस साल होने वाले पुरुष जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप की तैयारियों के लिए खासा अहम है। भारतीय जूनियर हॉकी टीम के नए कोच सोएज का भी बेल्जियम दौरे पर इम्तिहान होगा।
भारत की जूनियर टीम ऑस्ट्रिया और बेल्जियम की जूनियर टीमों के खिलाफ दो दो और जर्मनी और नीदरलैंड के खिलाफ एक एक मैच खेलेगी। भारत की जूनियर हॉकी टीम इस बेल्जियम दौरे पर बेलिफयूज हॉकी एरिना, ववरी, बेल्जियम में छह में छह में से पांच मैच खेलेगी। भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम अपने दौरे का आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ हॉकी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस एंटवर्प में खेलेगी।
दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गोलरक्षक पीआर श्रीजेश का कार्यकाल पूरा होने के बाद फ्रेडरिक सोएज ने भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच की जिम्मेदारी संभाली है। कोच सोएज ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम के बेल्जियम दौरे से पहले कहा,‘ मैं भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के साथ इस पहले दौरे के अनभुव को लेकर खासा रोमांचित हूं। यह बेल्जियम दौरा भारतीय जूनियर हॉकी खिलाड़ियों को अलग अलग माहौल में जानने का बढ़िया मौका है। साथ ही भारतीय जूनियर के इस बेल्जियम दौरे से हम खेलने के प्रोजेक्ट की भी नींव रख रहे हैं। इस तरह के दौरे हमेशा अहम होते हैं क्योंकि इससे आपसी समझ बनती है। टीम में एकजुटता आती है और इसी से टीम की एक असली पहचान बनने का शुरुआत होता है।हमारे लिए भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के बेल्जियम दौरे के मैच बेहद हैं क्योंकि उन्होंने तुरंत ही हमें ऐसी हालात में डाल दिया कि जो कि उनसे मिलती जुलती हं,जिनका हमेंआगे बड़े मुकाबलों में सामना करना होगा। ये हमें अपने मौजूदा प्रदर्शन का स्तर का आकलन करने, दबाव में अपने खेल दर्शन को अमली जामा पहनाने की क्षमता को आंकने के साथ ही अपने काबिल प्रतिद्वंद्वियों को जवाब देने की क्षमता के आकलन में मददगार साबित होगी।
भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम अपने बेल्जियम दौरे का आगाज 7 और 8 जुलाई को ऑस्ट्रिया जूनियर टीम के खिलाफ मैच खेल कर करेगी। भारतीय जूनियर टीम फिर 10 जुलाई को मेजबान बेल्जियम से 13 जुलाइ को जर्मनी अृर 14 जुलाई को फिर बेल्जियम के खिलाफ खेलने के बाद दौरे का आखिरी मच नीदरलैंड के खिलाफ 17 जुलाई को खेलेगी।
भारत की जूनियर टीम को यह बेल्जियम दौरा इस साल होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलो से पहले यूरोप की मजबूत जूनियर हॉकी टीमों के खिलाफ खेलना का मौका मुहैया कराएगा। भारत की जूनियर टीम को हर मैच में अलग स्थितियों और अलग अलग शैलियों के खिलाफ इन यूरोप की जूनियर टीमों के खिलाफ खेलने का मौका होगा।





