विनिशियस जूनियर के दो गोल से स्कॉटलैंड को हरा शीर्ष पर रह ब्राजील अंतिम 32 में

Brazil advances to the Round of 32 as group leaders after defeating Scotland, with Vinícius Júnior scoring two goals

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : नौजवान स्ट्राइकर विनिशियस जूनियर के पहले हाफ के दो और मैथ्यूज कुन्हा के एक बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत ब्राजील ने स्कॉटलैंड को मियामी स्टेडियम में बृहस्पतिवार सुबह 3-0 से हरा लगातार दूसरी जीत और एक ड्रॉ के साथ ग्रुप सी में तीन मैचों में सात अंक ले अपने बेहतर गोल अंतर के साथ शीर्ष पर रह कर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में अंतिम 32 में स्थान बना लिया।

विनिशियस जूनियर अब जारजिन्हो (1970), रोमारियो (1994) और रॉनाल्डो और रिवाल्डो (दोनों 2002) के नक्शेकदम कदम पर चलते हुए विश्व कप में ब्राजील के ग्रुप चरण में तीनों मैचों में गोल करने वाले पांचवें फुटबॉलर बन गए। विनिशियस जूनियर मौजूदा संस्करण में शुरू के तीनों मैच में कुल चार गोल कर ब्राजील के लिए गोल दागने में सबसे आगे हैं। ब्राजील के लिए इस जीत के लिए एक और खुशखबरी यह आई कि तीन बरस बाद उसके सबसे तेज तर्रार और कामयाब स्ट्राइकर नेमार करीब बृहस्पतिवार को विश्व कप में खेलने उतरने के साथ करीब तीन बरस अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने उतरे। ब्राजील अब अंतिम 32 में 29 जून को हयुस्टन में ग्रुप एफ के उपविजेता से भिड़ेगा। ब्राजील के हाथों हार के बाद स्कॉटलैंड की ग्रुप सी में तीसरे स्थान पर है और उसके पहली बार ग्रुप से अंतिम 32 में पहुंचने की बस मामूली उम्मीद ही बाकी है। ब्राजील को स्कॉटलैंड विश्व कप में पिछले दस मैचों में कभी हरा नहीं पाई है। स्कॉटलैंड को मैच के आखिर में गोल करने के मौके मिले लेकिन उसके लुइस फर्गुसन की फ्री किक और स्कॉट मैकटामीने के शॉट को ब्राजील के गोलरक्षक एलिसन बेकर ने गजब की मुस्तैदी दिखाते हुए रोक कर बेकार कर दिया।

विनिशियस जूनियर ने मैच के छठे मिनट में साथी स्ट्राइकर रेयन द्वारा बॉक्स के भीतर बढ़ाई गेंद पर आगे बढते स्कॉटलैंड के गोलरक्षक को छका गोल कर ब्राजील का खाता खोला। विनिशियस जूनियर ने पहला हाफ खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम में ब्रूनो गुइमरेज के बेहतरीन क्रॉस पर अपना मैच का दूसरा गोल कर ब्राजील को हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त दिला दी थी। मैथ्यूज कुन्हा ने मैच के 60 वें मिनट में ब्रूनो गुइमरेज के एक और बेहतरीन पास बॉक्स के भीतर बेहद नफासत से गेंद को गोल में डाल ब्राजील को 3-0 से आगे कर दिया। ब्राजील ने अपनी इसी बढ़त को आखिर तक बरकरार रख मैच जीत लिया।

अब असल मुकाबले शुरू होंगे: मारकुइनोज
ब्राजील के कप्तान सेंटर बैक मारकुइनोज ने अपनी टीम की दूसरी जीत के साथ अंतिम 32 में स्थान बनाने पर कहा,‘ हमने अपना पहला मकसद हासिल कर लिया। इस विश्व कप में हमारा ग्रुप सी खासा मुश्किल था। अंतिम 32 से अब असल मुकाबले शुरू होंगे। यह चैंपियंस लीग की तरह है। ग्रुप में शीर्ष पर रहने के कोई मायने नहीं यदि आप इससे आगे के मुकाबलों के लिए तैयार नहीं है। छोटी सी जानकारी बहुत बड़ा अंतर पैदा करती है।‘

ईमानदारी से कहूंगा कि बेहतर टीम जीती : क्लार्क
ब्राजील के हाथों अपनी स्कॉटलैंड टीम की हार के कोच स्टीव क्लार्क ने कहा,‘ ब्राजील एक बहुत बेहतरीन टीम है और उसने बृहस्पतिवार सुबह हमारे खिलाफ यह साबित भी किया। हमारे गोल करने के बनाए मौके पर्याप्त नहीं थे। ईमानदारी से कहूंगा कि बेहतर टीम जीती। हमने शुरू के चार -पांच मिनट में बराबर एक दूसरे के लिए आगे गेंद बढ़ाई लेकिन इसके बाद गलती कर बैठे। आप विश्व कप जैसे मंच पर ऐसी गलती आपको पीछे धकेल देती है।’

हैती को हरा मोरक्को ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर रह अंतिम 32 में
अपने गोलरक्षक यासीन बोनो के आत्मघाती गोल से दसवें मिनट में पिछड़ने के बाद अशरफ हकीमी , इस्माइल साइबरी, सूफियान रहीमी और यासीन जिसिमी के एक एक गोल से मोरक्को ने हैती को अटलांटा स्टेडियम में 4-2 से हरा कर तीन मैचों में लगातार दूसरी जीत और एक ड्रॉ के साथ सात अंक ले ब्राजील से गोल अंतर में पिछड़ ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर रह कर अंतिम 32 में स्थान बनाया।

ज्यां केविन डुर्वन के पेनल्टी बॉक्स के भीतर क्रॉस दे गेंद को लेनी जोसेफ की ओर बढ़ाया और उनके बैक पास को बचाने के फेर में मोरक्को के गोलरक्षक यासीन बोनो मेच के दसवें मिनट में अपने ही गोल में डाल और हैती को उनके आत्मघाती से 1-0 की बढत मिल गई। हैती के विश्व कप में 52 बरस में इस पहले गोल ने मोरक्को को नींद से जगा दिया। हैती के गोलरक्षक जॉनी प्लेसाइड के कई बेहतरीन बचाव के बाद अशरफ हकीमी ने मैच के 39 वें मिनट में बिलाल अल खानोज के शॉट पर जॉनी के हाथ को लगकर लौटती गेंद को गोल में डाल कर मोरक्को को एक एक की बराबरी दिला दी। इसीडोर ने हाफ टाइम से दो मिनट पहले लंबी दूरी से जमाए दनदनाते शॉट पर गोल कर हैती को 2-1 से आगे कर दिया। इस्माइल साइबरी ने हाफ टाइम से पहले इंजुरी टाइम में गोल कर मोरक्को को दो-दो की बराबरी दिला दी। सूफियान रहीमी ने मैच के 78 वें कॉर्नर किक पर गोल कर मोरक्को को 3-2 से आगे कर दिया। नौजवान स्ट्राइकर जिसिमी यासीन ने मैच खत्म होने से एक मिनट पहले गोल कर मोरक्को को 4-2 से मैच जिता दिया। मोरक्को अंतिम 32 में ग्रुप एफ के विजेता से भिड़ेगा।