मुनोज के गोल से कोलंबिया की टीम कांगो को हरा अंतिम 32 में

Colombia advances to the Round of 32 after defeating Congo with a goal from Muñoz

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : डैनियल मुनोज के दूसरे हाफ मे दागे इकलौते गोल की बदौलत कोलंबिया ने कांगो को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप के मैच में बुधवार सुबह 1-0 से हरा कर लगातार दूसरी जीत के साथ अंतिम 32 में स्थान पा लिया। डेनियल मुनोज ने गोलरहित पहले हाफ के बाद मैच के 76 में मिनट में कांगो के गोलरक्षक लियोनस मापसी के मजबूत रक्षण को भेदते हुए गोल कर कोलंबिया को1-0से आगे कर दिया। कोलंबिया ने आखिरी तक अपनी इस बढ़त को बरकरार रख कर मैच जीत लिया।

कांगो के एडो कयाम्बी ने लंबी से शॉट जमा गोल करने की कोशिश की लेकिन उनका शॉट गोलस्तंभ की बल्ली को लग कर बाहर निकल गया लेकिन इसे छोड़ कर पहला हाफ कोलंबिया का ही रहा। कांगो के गोलरक्षक लियोनल मापसी ने जॉन एरियाज के शॉट को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनके हाथ को लगकर लौटती गेंद पर मुनोज ने गोल के बाहर गेंद मौका गंवाया। मुनोज ने फिर से गेंद को गोल में डालने की कोशिश लेकिन गोलरक्षक लियोनल फिर उनके रास्ते में आ खड़े हुए। कोलंबिया के जेम्स रॉड्रिग्ज, लुइस डायज और गुस्तावो प्यूरटो ने कांगो के गोल के बाहर से तेज शॉट जमाए लेकिन उसके गोलरक्षक बराबर दीवार की तरह बीच में आकर उसे रोक कर नाकाम करते रहे कांगो के आर्थर मसाकू के क्रॉस पर याशशआन वीजा सि पर गेंद को ले नहीं पाए और गेंद बाहर निकल गई।

ऐसे में कोलंबिया के स्ट्राइकरों में कांगो के गोलरक्षक लियोनल के रूप में उसके किले को भेद न पाने की निराशा साफ दिखाई देने लगी थी लेकिन मुनोज ने आखिर मैच के 76 वें मिनट में कांगो के गोलरक्षक लियोनल को गच्चा दे गोल कर कोलंबिया का खाता खोला। कोलंबिया ने मैच के आखिर में कांगो के लहरों के हमलों को मच जीतने के साथ पूरे तीन अंक पाए। कोलंबिया ने जहां लगातार दूसरी जीत के साथ अंतिम 32 में स्थान बना लिया । वहीं कांगों अभी भी उज्बेकिस्तान को आखिरी ग्रुप मैच में हरा कर अभी भी अंतिम 32 में स्थान पा सकता है।

पूरे प्रयास के लिए टीम का आभार: लॉरेंजो
कोलंबिया के कोच नेस्ट लॉरेंजो ने कहा, ‘मैं अपनी टीम का इस जीत के लिए पूरा प्रयास करने के लिए आभार जताना चाहता हूं। कांगो जैसी टीम के खिलाफ आपको उसके किले के बीच दरार खोजने के लिए पूरी कोशिश करनी होती है। आपको गोल करने के लिए सेट प्ले और जवाबी हमले बोल कर इन दरारों के बीच गेंद को निकाल कर गोल करना होता है। हमारी टीम ऐसी है जो पहल करती है और हम अपनी सोच से पीछे नहीं हटते हैं।‘

यह जीत हमारा हौसला बढ़ाएगी : मुनोज
कोलंबिया के लिए इकलौता गोल करने वाले मुनोज ने कहा,‘ हम अपनी शैली पर काबिज रह पूरे आक्रामक तेवरों और शिद्दत से खेले। इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम को है और जीत के साथ पूरे अंक हासिल करने में कामयाब रहे। यह जीत हमारा हौसला बढ़ाएगी।‘