पुर्तगाल को गोलरहित बराबरी पर रोक कोलंबिया ग्रुप के में शीर्ष पर

Colombia hold Portugal to a goalless draw to top the group

कोलंबिया और पुर्तगाल अंतिम 32 में

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : कोलंबिया ने दुनिया के धुरंधर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रॉनाल्डो की अगुआई वाली पुर्तगाल की टीम को मियामी में अंतिम मैच में गोलरहित बराबरी पर रोक कर दो जीत और एक ड्रॉ के साथ ग्रुप के में रविवार को शीर्ष पर रह कर फीफा विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 32 में स्थान बना लिया। पुर्तगाल की टीम तीन मैचो मात्र एक जीत और दो ड्रॉ के साथ ग्रुप एल में दूसरे स्थान पर रह कर अंतिम 32 में पहुंची

कोलंबिया और पुर्तगाल दोनों ही टीमों को गोल करने के खूब मौके मिले लेकिन कोई भी इन्हें गोल में बदलने में नाकाम रह मैच के ड्रॉ रहने पर गोल मजबूर हुई। कोलंबिया के स्ट्राइकर जॉन कारडोबा ने मैच के शुरू में पुर्तगाल के गोल पर दो अच्छे शॉट जमाए लेकिन पुर्तगाल के गोलरक्षक डिएगो कोस्टा ने गोता लगा कर दोनो ही शॉट रोक कर अपनी टीम को पिछड़ने से बचा लिया। कोलंबिया ने हमले जारी रखे। जेम्स रॉड्रिग्ज गेंद को ले बॉक्स में पहुंचे फिर इसे जॉन एरियाज की ओर सरकाया लेकिन उनके तेज शॉट को पुर्तगाल के डिफेंडर रूबेन नेवेज ने गोलरेखा पर रोक कोलंबिया को गोल करने से रोक दिया।

जोआओ केंसिलो द्वारा बढ़ाई गें पर ब्रूनो फर्नांडीज ने 12 गज की दूरी से तेज शॉट जमाया लेकिन कोलंबिया के गोलरक्षक कैमिलो वर्गाज ने मुस्तैदी दिखा इसे रोक कर पुर्तगाल को खाता खोलने से रोक दिया। जोआओ फेलिक्स ने तेज वॉली जमाई लेकिन गेंद कोलंबिया के गोल के उपर से बाहर निकल गई।कोलंबिया ने दूसरे हाफ में भी हमले बोलने जारी रखे लेकिन सांतियागो एरियाज ने गेंद रिचडर् रियोज के लिए बढ़ाई लेकिन हड़बड़ी में गड़बड़ी कर मौका गंवा बैठे। खेल खत्म होने से ठीक पहले डेविनसन सांचेज ने जुआ कुइटेरो के क्रॉस पर सिर से गेंद को गोल में डाला लेकिन रेफरी ने उन्हें ॉफ साइड करार दिया।

विजा के दो गोल से उज्बेकिस्तान को हरा कांगो पहली बार अंतिम 32 में
योआन विजा के दो और फिस्टन मयाली के एक गोल की बदौलत कांगो ने पिछड़ने के बाद उज्बेकिस्तान को अटलांटा में रविवार सुबह ग्रुप के में 3-1 से हरा लगातार दो जीत के बाद इकलौती और पहली जीत के साथ तीसरे स्थान पर सर्वश्रेष्ठ आठ टीमों में से एक के रूप में फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में इतिहास में पहली बार अंतिम 32 में स्थान बना लिया। उज्बेकिस्तान के लिए मैच का इकलौता गोल एल्डर शुमोरोदोव ने दागा। कांगो अंतिम 32 में 1 जुलाई को इंग्लैंड से अटलांटा में ही भिड़ेगी।

एल्डर शुमोरोदोव ने अपने 31 वें जन्म दिन से कुछ ही दिन पहले मैच के दसवें मिनट में गोल कर उज्बेकिस्तान को 1-0 कर लिया। सात मिनट बाद कां गो के नथानइल बूकू सात मिनट बाद तेज शॉट जमाया लेकिन रेफरी ने गलत बता इस गोल को अमान्य कर दिया। योहान विजा ने मैच के 68 वें मिनट में मिली पेनल्टी किक पर गोल कर कांगो को एक एक की बराबरी दिलाई। दस मिनट बाद बदलू खिलाड़ी फिस्टन मेयाली ने उज्बेकिस्तान के गोलरक्षक अबुदोवोहिद नेमातोव के सिर के उपर से गेंद को गोल में डाल कर कांगो को 2-1 से आगे कर दिया,

योहान विजा ने खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम में मैच का अपना दूसरा गोल कर कांगो को 3-1 से जीत दिला दी।