घाना ने गोलरक्षक बेंजामिन असारे की मुस्तैदी से इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोका

Ghana held England to a draw thanks to the alertness of goalkeeper Benjamin Asare

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : अपने गोलरक्षक बेंजामिन असारे सहित अपनी रक्षापंक्ति की दीवार की मुस्तैदी से घाना ने मजबूत इंग्लैंड को बोस्टन स्टेडियम में फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के ग्रुप एल के दूसरे मैच में गोलरहित बराबरी पर रोक अंक बांटने पर मजबूर कर दिया। इंग्लैंड ने पिछले लगातार चार विश्व कप में हर बाद अपना एक ग्रुप ड्रॉ खेला हौ। घाना को पहले हाफ में खासा पसीना बहाना पड़ा। इंग्लैंड के लहरों की हमलों को घाना की रक्षापंक्ति पूरी मुस्तैदी से डटी रही।इंग्लैंड को पहले हाफ गोल करने के कुछेक ही मौके मिले। इंग्लैड के डेक्लॉन राइस के हेडर पर गेंद पहले हाफ में घाना के गोलस्तंभ की बल्ली को टकरा कर बाहर निकल गई। इंग्लैंड अपने अंतिम ग्रुप मैच में पनामा और घाना की टीम क्रोआशिया पर जीत के साथ अंतिम 32 में पहुंचने की कोशिश करेंगी। इग्लैंड और घाना अपना अपना अंतिम मैच ड्रॉ खेल कर भी अंतिम 32 में पहुंच सकती है।

इंग्लैंड के इलियट एंडरनसन को दूसरे हाफमें घाना के गोलरक्षक बेंजामिन असारे ने रोकने के बाद एंथनी गार्डन के शॉट को रोक अपनी टीम को पिछड़ने से बचाया। इंग्लैड के कप्तान हैरी केन ने भी बॉक्स के भीतर पहुंच शॉट जमा गोल करने की कोशिश की लेकिन घाना के गोलरक्षक असारे एक बार फिर उनके बीच दीवार की तरह आ खड़े हुए। घाना ने खेल खत्म होने से दस मिनट पहले इंग्लैंड के गोल पर दबाव बनाया। अब्दल फतावू के तेज शॉट को इंग्लैंड के गोलरक जॉर्डन पिकफर्ड ने रोका। इंग्लैंड के रीस जेम्स के क्रॉस पर निक ओ रिले ने मेच के 87 वें मिनट में सिर से गेंद को गोल में डालने की कोशिश की लेकिन गेंद गोलस्तंभ को लग कर बाहर निकल गई।