गोलकीपर सविता ओलंपिक महिला हॉकी क्वॉलिफायर्स 2024 में भारत की कप्तान, वंदना होंगी उपकप्तान

  • ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर को नहीं मिली टीम में जगह

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : लगातार तीसरी बार एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाली अनुभवी सविता रांची में 13 से 19 जनवरी, 2024 तक होने वाले एफआई हॉकी ओलपिक क्वॉलिफायर्स, 2024 में भारत की 18 सदस्यीय महिला हॉकी की कप्तान होंगी जबकि अनुभवी स्ट्राइकर वंदना कटारिया टीम की उपकप्तान होंगी। वंदना कटारिया हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए 300 अंतर्राष्टï्रीय हॉकी मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं। भारत की महिला हॉकी टीम ने हांगजू (चीन) एशियाई खेलों में यह मिले ज्यादा पेनल्टी कॉर्नरों का सही उपयोग कर गोल किए होते तो बहुत मुमकिन था वह स्वर्ण जीत सीधे ही 2024 के पेरिस ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर लेता। भारतीय टीम में विशेषज्ञ ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर को टीम में जगह नहीं मिली है। ओलंपिक क्वॉलिफायर्स में बड़ा सवाल यह रहेगा कि स्ट्राइकर और ड्रैग फ्लिकर अकेली पेनल्टी कॉर्नर का कितना उपयोग कर पाएंगी जबकि इन दोनों के लिए पांच दिन के भारत के पूर्व अंतर्राष्टï्रीय ड्रैग फ्लिकर ड्रैग फ्लिकिंग शिविर का आयोजन किया गया था। हॉकी इंडिया ने गुरजीत कौर को टीम में शामिल न करने पर कोई स्पष्टïीकरण नहीं दिया था जबकि वह हाल में वेलेंशिया(स्पेन) में शिरकत कर वहां पांच देशों के हॉकी टूर्नामेंट में शिरकत करने वाली टीम का हिस्सा थी।

भारतीय महिला हॉकी टीम को 2024 के पेरिस ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने के लिए शीर्ष तीन में स्थान रहना होगा। भारत की महिला हॉकी टीम ओलंपिक क्वॉलिफायर्स में न्यूजीलैंड, इटली और अमेरिका के साथ पूल बी मे है और जबकि जर्मनी, जापान, चिली और चेक रिपब्लिक की टीमें पूल ए में हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अभियान का आगाज 13 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ मैच से करने के बाद 14 जनवरी को न्यूजीलैंड और फिर अपने अंतिम पूल बी मैच में 16 जनवरी को इटली से भिड़ेगी।
भारतीय महिला हॉकी टीम की चीफ कोच यांकी शॉपमैन ने चुनी गई टीम की बाबत कहा, ‘ एफआईएच ओलंपिक क्वॉलिफायर्स 2024 हमारे लिए 2024 के पेरिस ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने के लिए खासा अहम है और हमारे लिए उम्मीदों पर खरा उतरा जरूरी है। हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ी 2024 के पेरिस ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने के लिए शिद्दत से जुटी है। हमने हर विभाग में खिलाड़ी के कौशल और अनुभव को तवज्जो देते हुए खासी संतुलित टीम चुनी है। हमारी टीम की कप्तान सविता और उपकप्तान अपने लंबे अंतर्राष्टï्रीय हॉकी करियर में अभी तक बहुतेरे दबाव से गुजरी हैं और ये दोनों ही ओलंपिक हॉकी क्वॉलिफायर्स 2024 बाकी टीम का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार हैं।’

एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक 2024 क्वॉलिफायर के भारतीय टीम :
रांची महिला हॉकी ओलंपिक क्वॉलिफायर्स 2024 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम :
गोलरक्षक : सविता और बिच्छू देवी खरीबम।
रक्षापंक्ति: निकी प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका।
मध्यपंक्ति : निशा वारसी, वैष्णवी वि_ïल फाल्के, नेहा गोयल, नवनीत कौर, सलीमा टेटे, सोनिका, ज्योति , ब्यूटी डुंगडुंग
अग्रिम पंक्ति : ललरेमसियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, वंदना कटारिया।