नॉर्वे ने कड़े संघर्ष के बाद आइवरी कोस्ट को दी शिकस्त
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड ने निर्णायक गोल दाग नॉर्वे को आइवरी कोस्ट पर टेक्सस में बुधवार को 2-1 से जीत दिला 1998 के बाद पहली बार फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के अंतिम 16 में पहुंचा दिया। हालैंड अब तक नॉर्वे के लिए शुरू के लिए इस विश्व कप में अब तक पांच गोल कर चुके हैं।आइवरी कोस्ट ने इस अंतिम 32 मैच में नॉर्वे के गोल में शुरू में हमले बोल कर दबाव बनाया। आइवरी कोस्ट के लेफ्ट बैक घिसलेन कोनन ने नॉर्वे के गोल के सामने तेज शॉट जमाया लेकिन गेंद बाहर जाल को लग कर बाहर निकल गई। आईवरी कोस्ट के विंगर यान डायमंड ने निकोलस पेप के लिए अचूक क्रॉस फेंका और बॉक्स के छह गज बाहर से वॉली जमाई लेकिन नॉर्वे के गोलरक्षक क्रिस्टोफर अजर ने गेंद को अपने गोल से बाहर उन्हें गोल करने से रोक दिया।
नॉर्वे के लेफ्ट विंगर एंटोनियो नूसा ने बाएं पेनल्टी एरिया में गेंद संभाल तेज शॉट जमा मैच के 39 वें मिनट में गोल कर अपनी टीम के 1-0 से आगे कर दिया। मैच से पहले बड़ा यही पूछा जा रहा था कि क्या आइवरी कोस्ट की रक्षापंक्ति नॉर्वे के हालैंड को रोक पाएगी। हालैंड ने हाफ टाइम से चार मिनट पहले अलेक्जेंडर सोरोलथ के पास पर बॉक्स के भीतर तेज शॉट जमाया लेकिन आइवरी कोस्ट के मिडफल्डर इब्राहिम सांगरे ने गेंद को रोक नॉर्वे को अपनी बढ़त दुगनी करने से रोक दिया।
आइवरी कोस्ट ने दूसरे हाफ में बराबरी पाने में पूरी ताकत लगा दी। क्राईस्ट ओलई की जगह मैच के 60 वें मिनट में अमाद डियालो को उतरने से आइवरी कोस्ट के हमलों को पंख लग गए। डियालो ने नॉर्वे के दो डिफेंडरो को छकाने के बाद नॉर्वे के गोलरक्षक नेलेंड को छका मैच के 74 वें मिनट में गोल कर आइवरी कोस्ट को एक एक की बराबरी दिला दी। हालैंड ने पैट्रिक बर्ग के नीचे क्रॉस पर गोल कर नॉर्वे को खेल खत्म होने से चार मिनट पहले 2-1 से आगे कर दिया। हालैंड का यह गोल निर्णायक और विजयदाई साबित हुआ।
हमारा अंतिम 16 में पहुंचना अविश्वनीय: अर्लिंग हालैंड
नॉर्वे के स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड ने कहा, ‘ हमारा 28 बरस बाद विश्व कप के अंतिम 16 में पहुंचना अविश्वनीय और ऐतिहासिक है। नॉर्वे का विश्व कप के अंतिम 16 में पहुंचा बहुत मायने रखता है। मेरा मानना है यह नॉर्वे की फुटबॉल को हमेशा के लिए बदल देगा। यह जीत हमारी टीम को और जोड़ेगी। 1998 के बाद पहली बार विश्व कप के अंतिम 16 में पहुंचे हैं।अब हम अंतिम 16में न्यूयॉर्क मे ब्राजील से भिड़ेगे। हम ब्राजील के खिलाफ मैच का पूरा लुत्फ उठा सकेंगे क्योंकि मुझे हीं लगता हम दुबारा कभी ऐसा अहसास कर पाएंगे।‘
हम इस जीत के हकदार थे : सोलबाकेन
नॉर्वे के कोच स्टेल सोलबाकेन ने कहा,‘ हम आखिरी बार अब से 28बरस पहले विश्व कप के अंतिम 16 में पहुंचे थे। हमने इस बार चार में अपने तीन मैच जीते। हम कई बड़ी टीमों के खिलाफ खेले। अपने से शारीरिक रूप से बेहतर टीमों के खिलाफ भी हम जीते। आइवरी कोस्ट के खिलाफ मैच बहुत उतार चढ़ाव वाला रहा और इसमें कोई भी टीम जीत सकती थी। हम इस जीत के हकदार थे।





