सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : कोच मॉरिशियो पोचेटिनो के मार्गदर्शन में मेजबान अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना लॉस एंजेल्स में दूसरा मैच जीत फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप डी में छह अंकों के साथ शीर्ष पर रहकर अंतिम 32 में स्थान पक्का लिया। अमेरिका के कोच मॉरिशियो पोचेटिनो ने शुरू के दोनों मैच हार बाहर हो चुकी फिसड्डी तुर्किए के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में नौ ऐसे खिलाड़ियों को उतारा जो कि एकादश में स्थान पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पिछड़ने के बाद अर्दा गुलेर , आरकुन कोकचू और कान अहन के एक -एक गोल की बदौलत तुर्किए ने अपना अभियान अपने ग्रुप मैच में अमेरिका पर 3-2 से रोमांचक जीत के साथ खत्म किया। अमेरिका के लिए डिफेंडर ऑस्टिन ट्रस्टी और मिडफील्डर सेबेस्तियन बर्थलर ने एक -एक गोल किया। अयान कान ने मैच खत्म होने से कुछ ही सेकंड पहले अमेरिका के गोलरक्षक मैट टर्नर के संभलने ही पहले गेंद को बस गोल में डाल कर तुर्किए के लिए विजयदाई गोल दागा। अमेरिका अब तक तीन मैचों में मौजूदा संस्करण में आठ गोल कर विश्व कप फुटबॉल के अपने अभियान में अब तक सबसे ज्यादा गोल कर चुका है।अमेरिका ने 1930 में विश्व कप में इससे पहले सबसे ज्यादा सात गोल दागे और 2002 के संस्करण में इसकी बराबरी की थी।
डिफेंडर ऑस्टिन ट्रस्टी ने मैच के तीसरे मिनट में गोल कर अमेरिका को 1-0 से आगे कर दिया। अर्दा गुलेर ने बारिज यिलमाज के पास पर दसवें मिनट में अमेरिका की रक्षापंक्ति को छकाते हुए गोल कर तुर्किए का खाता खोला और अपने देश के लिए विश्व कप में गोल करने वाले सबसे नौजवान फुटबॉलर बन गए। गुलेर ने गोल कर तुर्किए को एक -एक की बराबरी दिला दी। एरन एलमाली के पास परआरकुन कोकचू ने 31 वें मिनट में तुर्किए को 2-1 से आगे कर दिया। मिडफील्डर सेबेस्तियन बर्थलर ने दूसरे हाफ के चौथे मिनट में बॉक्स के उपर से तेज शॉट जमा गोल कर अमेरिका को दो दो गोल की बराबरी दिला दी। कान अहन ने खेल खत्म होने से पहले गोल कर तुर्किए को 3-2 से जीत दिला पूरे अंक बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने पराग्वे को गोलरहित बराबरी पर रोका
ऑस्ट्रेलिया ने पराग्वे से कैलिफोर्निया में अपना अंतिम मैच गोलरहित बराबरी पर खेल अंक बांटने और तीन मैचों से एक जीत, एक ड्रॉ और हार के साथ कुल चार अंकों के साथ समाप्त किया। ऑस्ट्रेलिया ने पराग्वे की तरह चार अंक पाने के बावजूद उसे गोल अंतर में पीछ छोड़ कर ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर अंतिम 32 में स्थान पाया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच के शुरू में दाएं छोर से जॉडन बास, एडन ओ’ नील और क्रिश्चियन वालपैटो गेंद को परस्पर एक दूसरे को लेते देते आगे बढ़े। इरवान ने मैच के शुरू में पराग्वे के गोलरक्षक ओरलैंडो गिल का कई बार इम्तिहान लिया गोल में नाकाम रहे। ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर ही ऑस्ट्रेलिया क टीम अब अंतिम 32 में ग्रुप की उपविजेता डलास में 3 जुलाई को भिड़ेगी।





