लव कुश रामलीला कमेटी ने इस बार रावण दहन के लिए फिल्मी कलाकारों को आमंत्रित किया

मोहित त्यागी

दिल्ली : विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी लालकिला मैदान दिल्ली के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि बुराई पर सच्चाई की जीत के पावन पर्व दशहरा पर रामलीला में आने के लिए फिल्मी दुनिया के मशहूर अभिनेता अजय देवगन, जाने माने फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी व बॉलीवुड हीरोइन करीना कपूर ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

अर्जुन कुमार ने यह भी जानकारी दी की जाने-माने तीनों फिल्म स्टार दशहरा पर्व समारोह के शुभ अवसर पर 12 अक्टूबर 2024 को लव कुश रामलीला कमेटी के लीला स्थल लालकिला मैदान दिल्ली पर रावण वध के लिए पधारेंगे बुराई पर अच्छाई की जीत को स्थापित करेंगे एवं सभी राम भक्तों को संबोधित करेंगे।