सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : मोरक्को ने नीदरलैंड को 90 मिनट के निर्धारित और 30 मिनट के अतिरिक्त समय में एक एक की बराबरी के बाद मोंटरे स्टेडियम में मंगलवार सुबह पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हरा कर बड़ा उलटफेर कर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के अतिम 16 में स्थान बना लिया। कॉडी गैकपो ने 72वें मिनट में गोल कर नीदरलैंड का खाता खोला। इसा डियोन ने खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम में गोल कर मोरक्को को एक एक की बराबरी दिला दी। निर्धारित और अतिरिक्त समय सहित 120 मिनट के बाद नतीजा न निकलने इस अंतिम 32 मेच में पेनल्टी शूटआउट का नियम लागू किया। पेनल्टी शूटआउट में मोरक्को के लिए पेनल्टी किक पर सूफियान रहीमी, चेम्सडाइन तालीबी और इस्माइल साइबरी ने गोल किए। पराजित नीदरलैंड के लिए तियून कोम्पीनेरस और वेटवूगहर्स्ट ही पेनल्टी किक पर गोल कर पाए।
नीदरलैंड ने मैच के शुरू में मोरक्को के गोल पर जोरदार हमले बोले। मोरक्को के 20 वें मिनट में मोरक्को के अशरफ हकीमी ने कॉर्नर किक पर गेंद बॉक्स की ओर उछाली और अल अयानोई के हैडर पर गेंद को नीदरलैंड के गोलरक्षक बर्ट वर्बूजेन ने रोक कर अपनी टीम पर आया खतरा टाल दिया। इस्माइल साबरी हाफ टाइम से ठीक पहले हकीमी के क्रॉस पर गेंद को अपने कब्जे में लेने से चूक गए। हकीमी ने बराबर नीदरलैंड के गोल पर हमले बोल कर दबाव बनाया।
कोडी गैकपो ने हाफ टाइम से कुछ ही पहले क्रेसेनिशयो समरविले द्वारा बढ़ाई गेंद को संभाल गोल कर नीदरलेंड का खाता खोला। खेल खत्म होने से ठीक पहले नीदरलैंड के गोलक्षक बर्ट वर्बूजेन ने सूफियान रहीमी के तेज शॉट को रो कर अपनी टीम को पिछड़ने से बचाया। इसा डियोन ने चेम्सडाइन तालिबी के बाएं से आए क्रॉस को संभाल सिर से गोल में डाल कर मोरक्को को एक एक की बराबरी दिला दी। निर्धारित और अतिरक्त समय तक स्कोर एक एक से रहने पर मैच पेनल्टी शूटआउट में खिंच गया।। शूटआउट में दोनों ही टीमें शुरू की दोनों पेनल्टी किक पर गोल नहीं कर पाई। मोरक्को के गोलरक्षक यासीन बोनू नीदरलैंड के समरविले द्वारा ली पेनल्टी किक को रोक कर अपनी टीम की जीत के हीरो बन गए। इस्माइल साइबरी ने निर्णायक पेनल्टी किक को गोल में बदल कर मोरक्को को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से जीत दिलाकर अंतिम 16 में पहुंचा दिया।





