भारत ए की श्रीलंका ए पर रोमांचक जीत में ऋतुराज का शतक, तिलक का अर्द्धशतक

Rituraj smashes century, Tilak scores half-century in India A's thrilling win over Sri Lanka A

भारत ए के लिए बड़ोनी, अनुकूल, विप्राज और अरशद ने चटकाए दो दो विकेट

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार शतक और कप्तान तिलक वर्मा के अर्द्बशतक और पारी के अंतिम पूर्व ओवर में तेज गेंदबाज अरशद खान के चटकाए दो विकेट की बदौलत भारत ए ने मेजबान श्रीलंका ए को त्रिकोणीय वन डे क्रिकेट सीरीज के पहले मैच में दाम्बुला में मंगलवार को आठ रन से हरा कर शानदार आगाज किया। बेशक 15 बरस के विलक्षण बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (14 दन, 12 गेंद, तीन चौके) के सस्ते में आउट होने के बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने दबाव में धैर्य रख कर उसे जीत दिलाने में अहम भूमिका िभाई

ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा की चौथे विकेट की 150 रन की तथा आयुष बड़ोनी (24 रन रन, 18 गेंद, दो चौके )और सूर्यांश शेडगे की छठे विकेट की मात्र 4.2 ओवर में 51 रन की भागीदारी की बदौलत भारत ए ने पहले मैच में दाम्बुला में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 277 रन का मजबूत स्कोर बनाया। शेडगे 14 गेंद खेल कर दो छक्कों और एक चौके की मदद से 26 और अनुकूल राय एक रन बनाकर अविजित रहे। चोटिल उपकप्तान रेयन पराग की जगह टीम में जगह पाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ शतक जमा भारत ए के संकटमोचक साबित हुए। ऋतुराज गायकवाड़ (101 रन, 114 गेंद, तीन छक्कों और छह चौके) और कप्तान तिलक वर्मा (60 रन, 97 गेंद, एक छक्का, 2 चौके) ने मैच के मिजाज को समझ कर सूझबूझ से बल्लेबाजी कर भारत ए की पारी को संभाली और फिर दोनों क्रमश: 44 वें और 45 ओवर में रनों की रफ्तार को तेज करने के फेर में आउट हुए।

जवाब में अविष्का फर्नांडो (45 रन ,59 गेंद, 7 चौके) और विकेटकीपर निरोशन डिकवाला (47 रन, 45 गेंद, 6चौके) की सलामी जोड़ी की 93 रनों और कप्तान साहन अर्चिगे ((74 रन, 72 गेंद, 2छक्के, 6 चौके) के बेहतरीन अर्द्धशतक के बावजूद श्रीलंका ए टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर आउट होकर मैच हार गई। अंशु़ल काम्बोज ने श्रीलंका ए के कप्तान साहन अर्चिगे (74 रन, 72 गेंद, 2छक्के, 6 चौके) को अपने दूसरे स्पैल में अपने छठे और पारी के 48 वें ओवर की बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड स्कोर सात विकेट पर 262 रन कर दिया। अरशद खान ने अपने और पारी के 49 वें ओवर की दूसरी गेंद पर व्यासकांत ( 5 रन, 4 गेंद) को एलबीडब्ल्यू आउट कर और अगली गेंद पर वनुजा सहन (23 रन, 16 गेंद, 3 चौके) ने एक तेज रन दौड़ने के फेर में रनआउट हो गए और उनकी पांचवीं गेंद को उड़ाने के फेर में मोहम्मद सिराज (0 रन, 3 गेंद) को मिड विकेट पर निगम ने लपक कर श्रीलंका की पारी समेट दी। अरशद खान ने अपने पांचवें और पारी के 49 वें ओवर की दूसरी गेंद पर व्यासकांत ( 5 रन, 4 गेंद) को एलबीडब्ल्यू आउट किया और अगली गेद पर वनुजा सहन (23 रन, 16 गेंद, 3 चौके) ने एक तेज रन दौड़ने के फेर में रनआउट हो गए और उनकी पांचवीं गेंद को उड़ाने के फेर में मोहम्मद शिराज (0 रन, 3 गेंद) को मिड विकेट पर निगम ने लपक कर श्रीलंका ए की पारी सात गेंदों के बाकी रहते 269 रन पर समेट कर भारत ए को रोमांचक जीत दिला दी।

ऋतुराज गायकवाड़ पारी 44 वें और बाएं हाथ के स्पिनर वनुजा साहन के दसवें और आखिरी ओवर की पहली गेंद पर एक रन दौड़ कर 112 गेंद खेल कर तीन छक्कों और छह चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया लेकिन इसी ओवर की उनकी पांचवी गेंद को स्लॉग स्वीप करने की कोशिश में फर्नांडो को डीप स्कवॉयर पर कैच थमा बैठे और भारत ने अपना चौथा विकेट 219 रन पर खोया अगले ओवर में कप्तान तिलक वर्मा अगले ओवर में तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज की भीतर आती गेंद को खेलने से बोल्ड और भारत ए ने पांचवां विकेट जब 225 पर खो दिया तो तब उसका 250 तक पहुंचना मुश्किल दिखा । दो युवा तुर्को आयुष बड़ोनी और श्रेयांस शेडगे ने अचानक गियर बदल 26 गेंदो मे 51 रन की भागीदारी कर भारत ए को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सभी निगाहें बल्लेबाजी की नई सनसनी भारत की सीनियर टीम में भारत ‘ए’ के लिए पहला मैच खेल रहे 15 बरस के वैभव सूर्यवंशी पर थी। अपने चिर परिचित आक्रामक अंदाज में आगाज कर तीन चौके जड़ने के बाद वैभव (14 रन, 12 गेद, तीन चौके) श्रीलंका ए के 31 बरस के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज के दूसरे और पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद को उड़ाने की कोशिश में मिड ऑन पर साहन अर्चियागे को कैच थमा बैठे और भारत ए ने पहला विकेट 16 रन पर खो दिया। इसी स्कोर पर वैभव के सलामी जोड़ीदार प्रभसिमरन सिंह (2 रन, 11 गेंद) ने श्रीलंका ए के तेज गेंदबाज चमिका करुणरत्ने के बाउंसर से बचने की कोशिश में गली में सदिरा समरविक्रमे को कैच थमा दिया। बाए हाथ के प्रियांश आर्य (32 रन,32 गेंद, एक छक्का, चार चौके) करने और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड भारत ए के स्कोर को तीन विकेट पर 69 रन पहुंचाने के बाद 13वेओवर में फर्नांडो के थ्रो रन विकेटकीपर डिकवाला द्वारा रनआउट कर दिए।

जवाब में श्रीलंका ने 17 वें ओवर में तेजी से 93 रन बनाए, लेकिन ऑफ स्पिनर आयुष बड़ोनी ने इन दोनों को इसके बाद छह रन के भीतर आउट कर श्रीलंका ए का स्कोर दो विकेट पर 99 कर भारत को राहत दिलाई। बड़ोनी ने फर्नांडो को वैभव सूर्यवंशी के हाथों और डिकवाला को शॉर्ट फाइन लेग पर लपकवाया। श्रीलंका ए के स्कोर में दस ओर जुड़े कि नुवानूदु फर्नांडो (8 रन, 17 गेंद ) लेग स्पिनर विप्राज निगम की गुगली से मात खा उसे ऑफ स्टंप पर खेलने की कोशिश में क्रीज छोड़ बाहर निकले की विकेटकीपर प्रभसिमरन ने उनकी गिल्लियां उड़ा कर उन्हें स्टंप कर दिया। बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल राय ने अपने आठवे ओवर में सदीरा समरविक्रम ((46रन, 51 गेंद, चार चौके) को फ्लाइटेड गेंद पर बड़े स्ट्रोक के लिए ललचा कर शेडगे के हाथों लॉन्ग ऑन पर लपकवा कर श्रीलंका ए का स्कोर चार 34 ओवर में चार विकेट पर 187 रन कर उनकी और कप्तान साहन अर्चिगे की चौथे विकेट की 78 की भागीदारी को तोड़ा। अनुकूल राय ने अपने अगले और पारी के 36 वें ओवर में उन्होंने रवींदु फर्नांडो(1 रन, 5 गेंद) को फ्लाइटेड गेंद का ड्राइव करने पर मजबूर कर खुद लपक कर श्रीलंका ए का स्कोर पांच विकेट पर 195 कर दिया। करुणारत्ने (6) ने निगम की गेंद को ऑफ साइड पर खेल कर रन के लिए दौड़े लेकिन उन्होंने सीधे गेंद स्टंप पर मारी लेकिन अंपायर ने उन्हें रनआउट नहीं दिया तब श्रीलंका ए का स्कोर 42 वें ओवर में पांच विकेट पर 231 रन था लेकिन इस फैसले भारत ए टीम संतुष्ट नहीं थी। अर्चिगे ने ऑफ स्पिनर आयुष बड़ोनी के दसवे व आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का और तीसरी पर चौका जड़ कर गेंद खेल कर 43 गेंद खेल दो छक्कों और चार चौको की मदद से अपना अर्द्धशतक पारी के 39 वें ओवर में पूरा किया। कप्तान अर्चिगे (67) ने शेडगे की ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को खेला और इस पर भारत ए के विकेटकीपर प्रभसिमरन दोनों कैच को ले आश्वस्त थे लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया तब श्रीलंका का स्कोर 43 ओवर में पांच विकेट पर 233 रन था। लेग स्पिन विप्राज निगम ने अपने सातवें व पारी के 44 वें ओवर की आखिरी गेंद पर करुणारत्ने (9 रन, 21 गेंद) को लॉन्ग ऑन पर बडोनी के हाथों कैच करा कर श्रीलंका ए का स्कोर छह विकेट पर237 कर दिया। अरशद ने पांचवें और पारी के 49 वें ओवर में तीन विकेट खोकर श्रीलंका ए यह मैच हार गई। भारत ए के लिए अरशद खान(2/24), ऑफ स्पिनर आयुष बड़ोनी (2/46), बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल रॉय (2/49), लेग स्पिनर विप्राज निगम (2/46) और अंशुल काम्बोज (1/47) ने मिलकर गेंदबाजी इकाई के बेहतरीन कर श्रीलंका ए को सस्ते में समेटा।