- 15 बरस के वैभव सूर्यवंशी पहली बार भारत की टी 20 टीम में
- अक्षर की जगह तिलक वर्मा होंगे उपकप्तान, कुलदीप व रिंकू बाहर
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : 31 वर्षीय श्रेयस अय्यर आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर भारत के नए टी 20 क्रिकेट कप्तान होंगे। श्रेयस अय्यर अब सूर्य कुमार यादव की जगह भारत के टी 20 क्रिकेट कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। भारत की टीम आयरलैंड में उसके खिलाफ बेलफास्ट में 26 और 28 जून को दो टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के बाद मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 1 से 11 जुलाई तक पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज खेलेगी। 25 वर्षीय सूर्य कुमार यादव के भारत को इस साल के शुरू में आईसीसी टी 20 विश्व कप जिताने के बाद टीम से बाहर किए जाने के बाद भारत की अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह पहली टी 20 टी क्रिकेट सीरीज होगी। बल्लेबाजी की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी पहली बार भारत की टी 20 टीम में शामिल किया गया। 15 बरस के वैभव सूर्यवंशी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम में 1980 में सचिन के बाद चुने गए सबसे नौजवान खिलाड़ी हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड में उसके खिलाफ भारत के लिए टी 20 क्रिकेट सीरीज खेलने जाने से पहले वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में भारत ए के लिए त्रिकोणीय ए सीरीज भी खेलेंगे जिसमें अफगानिस्तान की टीम भी शिरकत करेगी। यदि वैभव सूर्यवंशी आयरैंड या इंग्लैंड दौरे पर टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज मे खेलते हैं तो फिर वह 16 बरस का होने से पहले भारत के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन जाएंगे। सचिन तेंडुलकर ने 6 बरय औ 205 उम्र मं भारत के लिए पहला टेस्ट मैच और 16 बरस र 238 दिन की उम्र में पहला वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। वाशिंगटन सुंदर भारत के लिए सबसे कम 18 बय 80 दिन की उम्र में टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।
तिलक वर्मा अब अक्षर पटेल की जगह भारत की टी 20 टीम के नए उपकप्तान होंगे। साथ ही नीतिश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को भी भारत की टी 20 टीम में शामिल किया गया। भारत की टी 20 विश्व कप जीतने वाली टीम में शामिल रहे रिंकू सिंह और लेग स्पिनर कुलदीप यादव को टी 20 टीम से बाहर कर दिया गया है।
भारत को इस साल के शुरू में अपने घर में भारत को आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले सूर्य कुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है। उम्मीदों के अनुभव ही 2026 में आईपीएल में तीसरे स्थान पर रही राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्ले से धमाल कर सबसे ज्यादा रन बना ऑरेंज कैप जीतने वाले 15 बरस वैभव सूर्यवंशी को पहली भारत की टी 20 क्रिकेट टीम में शामिल किया गया। सूर्य कुमार यादव को कप्तानी से हटा भारत की टी 20 क्रिकेट टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को थमाए जाने और वैभव सूर्यवंशी को भी टीम इंडिया में शामिल किए जाने का बड़ा कारण यह है कि चयनकर्ता की निगाहें 2028 के टी 20 विश्व कप और लॉस एंजेल्स ओलंपिक के लिए मजबूत भारतीय टीम बनाने पर लगी हैं।
सूर्य कुमार यादव ने भारत को भले ही अपनी कप्तानी में आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व 2026 जिताया लेकिन बतौर बल्लेबाज वह केवल अर्द्धशतक और सहित न पारियों में 242 रन ही बनाए और 2026आईपीएल में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 13 पारियों में मात्र 270 रन बनाए। सूर्य कुमार यादव की भारत के नए टी 20 क्रिकेट कप्तान की जिम्मेदारी संभालने वाले श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए आखिरी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच 2023 दिसंबर में खेला था। श्रेयस अय्यर ने 2024 में केकेआर को आईपीएल खिताब जिताने के साथ 2020में दिल्ली कैपिटल्स और 2025 में पंजाब किंग्स को 2025 में फाइनल में पहुंचाया और इस साल उनकी कप्तानी में टीम चौथे स्थान पर रही उन्होंने बल्ले से दमदार प्रदशन किया है। भारत की टी 20 टीम में मध्यक्रम में सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा की मौजूदगी से श्रेयस के लिए जगह ही नहीं बन पा रही थी। श्रेयस अय्यर इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 अंतर्रा:षट्रीय मैच में चोटिल खिलाड़ी के विकल्प के रूप में भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन भारतीय इसके बाद हुए आईसीसी टी 20 विश्व कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को ही तवज्जो दी और उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाई।
भारत की आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम है : श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन,वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वशिंगटन सुंदर,वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए आखिरी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच 2023 दिसंबर में खेला था। श्रेयस ने भारत के लिए अब तक 51 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल आठ अर्द्बशतकों व अविजित 74 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ कुल 1104 रन बनाए है। श्रेयस अय्यर ने केकेआर को आईपीएल खिताब जिताने के साथ पंजाब किंग्स को 2025 में फाइनल में पहुंचाया और इस साल उनकी कप्तानी में टीम चौथे स्थान पर रही उन्होंने खा बल्ले से दमदार प्रदशन किया है। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 में चौथे स्थान पर रही पंजाब किंग्स के लिए 14 मैचों मृं एक शतक और पांच अर्द्बशतक सहित 498 रन बनाए थे। वहीं वैभच सर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में एक शतक और पांच अर्द्धशतक सहित सबसे ज्यादा 776 रन बना का ऑरेंज कैप जीतने के साथ अपनी राजस्थान रॉयल्स क तीसरा स्थान दिलाया था। वैभव के आईपीएल2026 में बल्ले से धमाल के बाद सुनील गावसकर से लेकर सचिन तेंडुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें भारतीय टीम में शामिल करने की वकालत की थी।
श्रेयस भारत की टी 20 टीम के कप्तान बनने के हकदार थे : आगरकर
मुख्य सीनियर चयनकर्ता अजित आगरकर ने श्रेयस अय्यर को भारत की टी 20 क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त करने पर कहा, ‘ टी 20 क्रिकेट विश्व कप के बाद हमें कुछ और वक्त मिल गया। श्रेयस अय्यर बेशक भारत की टी 20 क्रिकेट टीम के कप्तान बनने के हकदार थे। वह बतौर बल्लेबाज भी भारत की टी 20 टीम में स्थान पाने के हकदार है। श्रेयस का बतौर कप्तान भी प्रदर्शन बढ़िया रहा है। श्रेयस केकेआर को अपनी कप्तानी में आईपीएल खिताब जिताने के साथ पंजाब किंग्स के लिए भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। यह कुछ असामान्य सी बात थी कि वह भारत की टी 20 क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं थे। अब श्रेयस ने भारत की टी 20 टीम में जगह पा ली है और उन्होंने खुद के बढ़िया प्रदर्शन से इसे हासिल किया है।
जहां नौजवान तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भारत की टी 20 टीम में शामिल किए जाने की बात है तो उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बढ़िया प्रदर्शन करने के साथ आईपीएल 2026में लखनउ सुपर जायंटस के लिए दमदार प्रदर्शन किया है। प्रिंस यादव ने दबाव में अच्छी गेंदबाज करने का कौशल दिखाया है। प्रिंस यादव गेंद को मूव कराते हैं अर और पारी के आिखरी के मारधाड़ वाले ओवरों में भी बढ़िया गेंदबाजी करते हैं। दिल्ली के लिए भी प्रिंस ने बढ़िया गेंदबाजी की। अफगानिस्तान के खिलाफ वन डे सीरीज में यह देखने को मिलेगा कि वह क्या कर सकते हैं।
ध्रुव जुरेल श्रीलंका ए के खिलाफ होंगे भारत ए के कप्तान
ध्रुव जुरेल भारत ए के श्रीलंका में श्रीलंका ए के खिलाफ चार चार दिन के दो मैच में कप्तान होगे।श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए टीम : ध्रुव जुरेल(कप्तान व विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पड्डीकल (उपकपतान), ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, सारांश जैन, गुरनूर बरसड़, आकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल काम्बोज, एन जगदीशन, जीशान अंसारी, अमन मोखाड़श, शाइक रशीउ





