स्ट्राइकर सिमरनजीत एफआईएच हॉकी 5 पुरुष विश्व कप में होंगे भारत के कप्तान

  • कोच सरदार बोले, निगाहें हॉकी 5 विश्व कप में पदक जीतने पर

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : अनुभवी स्ट्राइकर सिमरनजीत सिंह भारत की मस्कट, ओमान में 28 से 31 जनवरी तक मस्कट, ओमान में एफआईएच हॉकी 5 पुरुष विश्व कप में शिरकत करने वाली भारतीय टीम के कप्तान होंगे। वहीं महिमा चौधरी भारत की 24 से 27 जनवरी तक मस्कट, ओमान में होने वाले एफआईएच महिला हॉकी 5 विश्व कप टीम की कप्तान होंगी।

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली के स्ट्राइकर सिमरनजीत की कप्तानी में हॉकी 5 पुरुष हॉकी विश्व कप के चुनी गई भारतीय टीम है: अग्रिम पंक्ति : सिमरनजीत सिंह(कप्तान), पवन राजभर, गुरजोत सिंह और उत्तम। मध्यपंक्ति : मोहम्मद रहील मौसीन, मनिंदर सिंह। रक्षापंक्ति: मनदीप मोर (उपकप्तान), मनजीत । गोलरक्षक : गोलरक्षक सूरज करकेरा व प्रशांत कुमार चौहान।
भारत की पुरुष टीम हॉकी 5 विश्व कप में पूल बी से नॉकआउट में स्थान बनाने के लिएं मिस्र, जमैका व स्विटरजरलैंड से भिड़ेगी। वहीं पूल में नीदरलैंड, नाइजीरिया, पाकिस्तान व पोलैंड की टीमे हैं जबकि पूल सी में ऑस्ट्रेलिया, केन्या, न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद एंड टोबैगो की टीम हैं जबकि ापूल में फिजी, मलयेशिया, ओमान व अमेरिका की टीमे हैं।

भारत की हॉकी 5 विश्व कप में शिरकत करने वाली टीम के कोच पूर्व ओलंपियन व कप्तान सरदार सिंह ने चुनी गई टीम की बाबत कहा, ‘हमने हॉकी 5 जैसे हॉकी के नए फॉर्मेट के लिए नौजवानों और अनुभवी खिलाडिय़ो से सज्जित एक संतुलित टीम चुनी है और हम इसमें बढिय़ा प्रदर्शन को बेताब हैं। हमने हॉकी 5 विश्व कप के लिए खासी मेहनत की है और इसमें हमारी निगाहें पदक जीतने पर लगी हैं।

महिमा एफआईएच हॉकी 5 महिला विश्व कप में होंगी भारत की कप्तान
महिमा चौधरी की कप्तानी में 24 से 27 जनवरी , 2024 तक मस्कट में होने एफआईएच हॉकी 5 महिला विश्व कप में भारत की कप्तान होंगी जबकि गोलरक्षक रजनी इतिमारपू उपकप्तान होंगी। हॉकी 5 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार : है: अग्रिम पंक्ति : अजमीना कुजूर, ऋतुजा डोडासो पिसल व दीपिका सोरेंग । मध्यपंक्ति : मरियाना कुजुर व मुमताज खान। रक्षापंक्ति : महिमा चौधरी(कप्तान) अक्षता ढेकले व ज्योति छत्री। गोलरक्षक : रजनी इतिमारपू (उपकप्तान) व बंसरी सोलंकी।

भारत की कोच सौंदर्या बोली, हॉकी 5 महिला विश्व कप के लिए हैं तैयार
भारतीय टीम हॉकी 5 महिला विश्व कप में पूल सी में नामिबिया, पोलैंड व अमेरिका के साथ है। ऑस्ट्रेलिया , दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन व जाम्बिया की टीमें पूल बी में जबकि पूल ए में फिजी, मलयेशिया ,नीदरलैंड, व मेजबान ओमान की टीमें हैं जबकि पूल में न्यूजीलेंड, पराग्वे, थाइलैंड व उरुग्वे की टीमे हैं । भारत की हॉकी 5 विश्व कप में शिरकत करने वाली टीम की कोच सौंदर्या येंडला ने कहा, ‘हमारी टीम ऐसी नौजवान खिलाडिय़ों से सज्जित है जो कि पर्याप्त अंतर्राष्टï्रीय मैच खेल ही चुकी हैं और उन्हे हॉकी 5 विश्व कप में खेलने की चुनौतियों का अहसास है। हम हॉकी 5 महिला विश्व कप मे बुलंद हौसलों के साथ खेलने को तैयार हैं।