अमेरिका अंतिम 16 में बेल्जियम से भिड़ेगा
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : स्ट्राइकर फ्लोरियन बालोगन और आक्रामक मिडफील्डर मलिक टिलमैन के परस्पर तालमेल वाले खेल और दोनों के एक-एक गोल की बदौलत मेजबान अमेरिका ने बोस्निया -हर्जेगोविना को सैन फ्रांसिस्को के बे एरिना स्टेडियम में फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के अंतिम 32 मैच में बृहस्पतिवार सुबह 2-0 से हरा दिया । अमेरिका अब अंतिम 16 में बेल्जियम से भिड़ेगा।फ्लोरियन बोलोगन को रेफरी ने 64 वें मिनट में रेड कार्ड दिखा मैदान से बाहर भेज और अमेरिका की टीम इसके बाद मैच के आखिरी 26 मिनट में दस खिलाड़ियों से ही खेली।
बालोगन ने मलिक टिलमन द्वारा बॉक्स के बाहर सरकाई गेंद को हाफ टाइम से ठीक पहले संभाला और बोस्निया हर्जगोविना के गोलरक्षक निकोला वासिज को छका गोल कर अमेरिका को 1-0 से आगे कर दिया। सर्जियो डेस्ट के खिलाफ फाउल पर मिली फ्री किक को मलिक टिलमैन ने खेल खत्म होने से आठ मिनट पहले गोल कर अमेरिका को 2-0 से आगे कर दिया। अमेरिका ने अपनी यह बढ़त आखिर तक बरकरार रख कर अंतिम 26 मिनट दस खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद मैच जीत अंतिम आठ में स्थान पा लिया।
बालोगन ने हाफ टाइम से ठीक पहले इंजुरी टाइम में फिर दनदनाता शॉट दूसरा गोल कर अमेरिका को 2-0 की बढ़त दिलाने की कोशिश की लेकिन गेंद गोलस्तंभ की बल्ली को टकरा कर बाहर लौट आई। बालोगन को मैच के 64 वें मिनट में बोस्निया हर्जेगोविना के तारिक मुहाजेमोविच को गलत ढंग से रोकने पर रेड कार्ड दिखाकर मैच से बाहर भेज दिया। इससे अमेरिका के दस खिलाड़ियों से खेलने से बोस्निया हर्जेगोविन ने राहत महसूस की ।





