महिला हॉकी विश्व कप में दिन अच्छा रहा ते हमारे पूल में कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है :शॉपमैन

  • हम इंग्लैंड और चीन के खिलाफ खूब खेले हैं
  • एफआईएच प्रो लीग में शीर्ष टीमों के खिलाफ फोकस अपने खेल पर रहा
  • हम अपनी रफ्तार को और तेज करने पर मेहनत करेंगे

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : बीते बरस टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के चौथे स्थान पर रहने से उससे अब से करीब दो महीने बाद नीदरलैंड और स्पेन की संयुक्त मेजबानी में होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं। भारत को एफआर्ईएच महिला हॉकी विश्व कप में पूल बी इंग्लैंड, चीन और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। भारत के महिला हॉकी विश्व कप के पूल की प्रतिद्वंद्वियों की बाबत यॉकी शॉपमैन ने कहा, ‘ हम अतीत में इंग्लैंड के खिलाफ कई बार खेल चुके हैं और उसके खेल से वाकिफ हैं। हमारी टीम चीन के खिलाफ भी खूब खेली है। कोरोना के चलते हम पिछले दो बरस से न्यूजीलैंड के खिलाफ जरूर नहीं खेले हैं। फिर भी न्यूजीलैंड टीम की बाबत जो कुछ मैंने पढ़ा तो मालूम पड़ा कि उसकी कुछ खिलाडिय़ों ने हॉकी को अलविदा कह दिया है और कई खिलाड़ी चोटिल हैं। महिला हॉकी विश्व कप में इसके बावजूद हमारा पूल ऐसा है कि दिन अच्छा रहा तो हमारे पूल में कोई भी टीम किसी भी टीम के हरा सकती है। जरूरत अच्छे आगाज की जरूरत है।’

भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार एफआईएच प्रो लीग में शिरकत करते हुए अंक तालिका में शीर्ष पर रही। भारत की चीफ कोच यांकी शॉपमैन ने ‘हॉकी पर चर्चा’ के दौरान कहा, ‘एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैच भारत के लिए 1 जुलाई से एफआईएच महिला विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले खेल का स्तर उंचा उठाने के लिए अच्छा मंच रहे। इसमें अपने घर में दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने में हमारा फोकस अपने खुद के खेल पर रहा। हमारी टीम के इन मैचों के नतीजों से ज्यादा अपनी टीम के खेल से मुझे ज्यादा संतोष हुआ।’

आगामी हफ्तों में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के यूरोप में खेले जाने वाले बाकी मैचों और महिला हॉकी विश्व के लिए भारतीय टीम की तैयारियों की बाबत यॉकी शॉपमैन ले कहा, ‘अगले पांच से छह हफ्तों हमारी टीम बेंगलुरू में अपने माहौल में रहेंगी। हम इस दौरान प्रो लीग और विश्व कप में बढिय़ा प्रदर्शन के मकसद से अभ्यास करेंगे। हमारा फोकस इस दौरान शारीरिक रूप से खुद को मजबूत करने पर रहेगा। हम अपनी रफ्तार को और तेज करने पर मेहनत करेंगे। हमें प्रो लीग और विश्व कप के मैच लगातार खेलने हैं और इसलिए हमारी कोशिश रहेगी कि हमारी कोई खिलाड़ी चोटिल न हो।’