बेलिंघम और केन के एक एक गोल से इंग्लैड ने पनामा को हरा ग्रुप एल में शीर्ष स्थान पाया

With a goal each from Bellingham and Kane, England defeated Panama and secured the top spot in Group L

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : मिडफील्डर जूड बेलिंघम और कप्तान स्ट्राइकर हैरी केन के दूसरे हाफ में दागे एक एक गोल की बदौलत इंग्लैंड ने पनामा को 2-0 से हरा फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में न्यूजर्सी स्टेडियम, न्यूयॉर्क में तीन मैचों में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ सात ग्रुप एल में शीर्ष स्थान पाया। इंग्लैंड ने पनामा को 2018 में रूस में विश्व कप फुटबॉल में 6-1 से शिकस्त दी थी। इंग्लैंड रविवार को भी पनामा से जीता जरूर लेकिन इसके लिए उसे खासा पसीना बहाना पड़ा। इंग्लैंड और पनामा के बीच बारिश में खेले गए मैच में हाफ टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।

घाना के खिलाफ मैच ड्रॉ खेलने वाली अपनी टीम में इंग्लैंड के कोच टॉमस टचेल ने पांच बदलाव कर स्ट्राइकर रॉजर्स, मरकस रशफर्ड और बुकायो साका की त्रिमूर्ति को उतारा। रशफर्ड ने पहले हाफ में गेंद को ले बॉक्स में पहुंच दनदनाता शॉट जमाया लेकिन पनामा के गोलरक्षक ओरलैंडो मॉसकुएरा ने अच्छा पूर्वानुमान लगा कर रोकर और इसके तुरंत बाद इलिट एंडरसन के क्रॉस पर उनके हेडर पर गेंद गोलस्तंभ के उपर से बाहर निकल गई। बेशक इंग्लैंड की टीम भीगे मौसम में खेलने की अभ्यस्त है लेकिन पूरे जीवट से एक इकाई के रूप में खेलने वाली पनामा टीम के किले को भेदने में उसे पसीना आ गया। पनामा के लुइस रॉड्रिग्ज ने पानी के पहले अंतराल के बाद बॉक्स के भीतर पहुंच तेज शॉट जमाया लेकिन इंग्लैंड के गोलरक्षक जॉडर्न पिकफर्ड ने मुस्तेदी दिखाते हुए इसके रोका।

जूड बेलिंघम ने अपने ‘मार्कर’ को छका बुकाया साका के मैच के 62 वें मिनट मे उछाली गेंद पर बॉक्स के भीतर वॉली जमा गोल पनामा के प्रतिरोध को तोड़ कर गोल कर इंग्लैंड का खाता खोला। कप्तान हैरी केन ने पांच मिनट बाद गोल कर इंग्लैंड को 2-0 से आगे कर दिया।

इंग्लैंड के गोलरक्षक जॉडर्न पिकफर्ड का यह विश्व कप में 15 वां मैच था और इसमें खेलने उतर कर उन्होंने बॉबी मूर,बॉबी चार्लटन, अैरी बूचर और एशले बूचर को पीछे दिया। अब केवल पीटर शिल्टन (17 मैच) ने इंग्लैंड के लिए पिकफर्ड से ज्यादा विश्व कप मैच खेले हैं।

जितने बड़े मैच होंगे हम उतना ही बेहतर खेलेंगे : टचेल
इंग्लैंड के कोच टॉमस टचेल ने अपनी टीम की जीत के बाद कहा,‘हम जो जरूरत थी हमने वही किया। हमने पनामा जैसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आखिर जीत दर्ज की। हमारी इंग्लैंड ही ऐसी अकेली टीम है जिसने पनामा के खिलाफ गोल करने के इतने मौके बनाए। हमारी इस जीत में सबसे बड़ा योगदान जूड ने किया। अब विश्व कप आगे फिर नॉकआउट से शुरू होगा। हम अपनी ताकत और उर्जा को जोड़ कर हमारे पास जो है उसी के बूते आगे बढ़ते है। हम और बेहतर करेंगे। जितने बड़े मैच होंगे हम उतना ही बेहतर खेलेंगे।

हमने अपना पहला मकसद पा लिया है: बेलिंघम
जूड बेलिंघम ने कहा,‘ हमने ग्रुप में शीर्ष पर रह कर अंतिम 32 में पहुंचने का अपना पहला मकसद पा लिया है। हमें मालूम था कि हम किस तरह का प्रदर्शन करना चाहते हैं और हमने दूसरे हाफ में दो गोल कर यह दिखाया। हर मैच के साथ हमें अपना प्रदर्शन और बेहतर करना है और इस मकसद को पाना हम पर ही निर्भर है।

क्रोआशिया संघर्ष के बाद घाना को हरा अंतिम 32 में
पीटर सूचिच और निकोला वलासिच के एक एक गोल से क्रोआशिया ने जुझारू घाना को कड़े के बाद फिलाडेल्फिया में रविवार सुबह 2-1 से तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ ग्रुप एल में दूसरे स्थान पर रह कर अंतिम 32 में स्थान पाया। क्रोआशिया ड्रॉ खेल कर भी टीम तीसरे स्थान पर रहने सर्वश्रेष्ठ आठ टीमों में रहकर भी अंतिम 32 में स्थान बना सकती थी लेकिन उसने ग्रुप एल में अपना अभियान जीत के साथ खत्म किया। क्रोआशिया के निकोला वलासिच ने मैच के 17 वें मिनट में 20 गज की दूरी से तेज शॉट जमाया लेकिन इस पर गोलस्तंभ के करीब से बाहर चली गई। पीटर सूचिच ने मैच के 31 वें मिनट में 30 गज की दूरी से दनदनाता शॉट जमा गोल कर क्रोआशिया का खाता खोला। घाना के एंटनी सेमेनयो ने हाफ टाइम से कुछ पहले तेज शॉट जमाया लेकिन गेंद गोलस्तंभ के करीब से बाहर निकल गई। डेरेक लुकासन ने मैच के 73 वें मिनट में फ्री किक पर गोल कर घाना को एक एक की बराबरी दिला दी। निकोला वलासिच ने लुका माडरिच के कॉर्नर पर सिर से गोल कर क्रोआशिया को 2-1 से आगे कर दिया।