सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : ऑलराउंडर दीपिका सहरावत के दोहरी हैट्रिक सहित दागे आठ और इशिका की हैट्रिक की बदौलत भारतीय टीम ने काकामिगहारा (जापान) में 20 वें एशियाई खेलों की हॉकी स्पर्द्धा में रविवार पूल बी में अपने अभियान का आगाज उज्बेकिस्तान की कमजोर टीम को 19-0 से करारी शिकस्त देकर किया। ल वर्षा करने वाली दीपिका सहरावत ने छह गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए ही साथ ही दो खूबसूरत मैदानी गोल भी किए।
भारतीय महिला टीम के लिए ड्रैग फ्लिकर व स्ट्राइकर दीपिका सहरावत ( आठवें, 22 वें, 25 वें, 33 वें 36वें , 38 वें 41 वें और 54 वें मिनट में) ने आठ, ,इशिका (11वें, 42 वें, 54 वें मिनट) ने तीन , नवनीत कौर (23 वें 45 वें मिनट) व ललथांतलुआंगी ( 43 वें 51 वें मिनट) ने दो- दो तथा ललरेमिसयामी (सातवें मिनट), नेहा (18 वें मिनट), बलजीत कौर (12 वें मिनट) व साक्षी राणा (43 वें मिनट) ने एक एक गोल किया। भारत की जीत में खास बात यह रही कि उज्बेकिस्तान पर इस बड़ी जीत में उसकी आठ अलग अलग खिलाड़ियों ने इस गोल वर्षा में योगदान किया।
भारत की स्ट्राइकर पूरे मैच में उज्बेकिस्तान के ही हाफ में मंडराती दिखी। ललरेमिसयामी ने सातवें मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला। दीपिका सहरावत ने दो मिनट बाद मैच का अपना पहला गोल कर भारत को 2-0 से,इशिका ने तीन मिनट बाद और बलजीत कौर ने अपना 50 वां अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच खेलते हुए अगले मिनट गोल कर भारत की बढ़त 4-0 कर दी।नेहा ने 18 वें मिनट में मैदानी दीपिका ने चार मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर पर बढ़िया ड्रैग फ्लिकर से मैच का अपन दूसरा गोल कर 6-0से आगे कर दिया।नवनीत ने 23 वें मैदानी व दीपिका ने दो मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर पर अपना दूसरा व मैच का तीसरा गोल कर भारत को हाफ टाइम तक 8-0से आगे कर दिया। तीसरा क्वॉर्टर पूरी तरह दीपिका का रहा और उन्होंने 33 वे से 41 मिनट के बीच पेनल्टी कॉर्नर पर चार और गोल कर मैच में सातवां गोल किया और भारत को 12-0 कर दिया। इशिका ने मैच के 42 वें मिनट मेंअपना मैच का दूसरा ललथांतलुआंगी और साक्षी राणा ने 43 वें लगातार गोल कर और नवनीत कौर ने अपना दूसरा मैदानी गोल कर भारत को तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने तक 16-0से आगे कर दिया। चौथे व आखिरी क्वॉर्टर में ललथांतलुआंगी ने मैच के 51 वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गाल में बदल कर और 54 वें मिनट में इशिका ने अपनी हैट्रिक पूरी कर भारत को 18-0से आगे कर दिया दीपिका सहरावत ने अगले ही क्षण मैदानी गोल कर भारत के 19-0 से मैच जिता दिया। गोलरक्षक सविता ने अपनी सीनियर साथी रही वंदना कटारिया के भारत के लिए सबसे ज्यादा 320 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
वहीं पूल बी मियू सुजुकी के दो गोल से मेजबान जापान ने इंडोनेशिया को 7-0 से तथा थाईलैंड ने सिंगापुर को 2-0 से हराया।
भारतीय महिला हॉकी टीम अब सोमवार को इंडोनेशिया से भिड़ेगी।





