धर्म के प्रति हिंदुओं की अज्ञानता ने पैदा किया है गद्दार और धर्मद्रोही नेतृत्व – महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज

Ignorance of Hindus towards religion has created traitorous and apostate leadership - Mahamandaleshwar Yeti Narasimhanand Giri Maharaj

धर्म के प्रति हिंदुओं की अज्ञानता ने पैदा किया है गद्दार और धर्मद्रोही नेतृत्व – महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज

दीपक कुमार त्यागी

  • शिवशक्ति धाम डासना में आज हिन्दू बचाओ मोर्चा का पुनर्गठन और अखिल भारतीय धर्मरक्षक अजगर महासंघ का निर्माण
  • यति महादेवानंद गिरी महाराज बने हिन्दू बचाओ मोर्चा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • हिंदुओं की सभी जातियों के धर्मरक्षकों का संगठन बनाएगे यति सन्यासी
  • यति महादेवानंद गिरी,अनिल यादव, गुलशन किशोर चौहान और मोहित बजरंगी अखिल भारतीय धर्मरक्षक अजगर महासंघ के अलग अलग घटकों के संयोजक बनाए गए।

गाजियाबाद : विश्व प्रसिद्ध प्राचीन शिवशक्ति धाम डासना गाजियाबाद में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने हिन्दू बचाओ मोर्चा का पुनर्गठन किया और अपने स्थान पर अपने शिष्य यति महादेवानंद गिरी को हिन्दू बचाओ मोर्चा का अध्यक्ष बनाया। साथ ही आज अखिल भारतीय धर्मरक्षक अजगर महासंघ की भी स्थापना की गई जिसमें अखिल भारतीय धर्मरक्षक जाट महासभा, अखिल भारतीय धर्मरक्षक यादव महासभा, अखिल भारतीय धर्मरक्षक गुर्जर महासभा और अखिल भारतीय धर्मरक्षक क्षत्रिय महासभा, ये चार मुख्य घटक होगे। इसमें अखिल भारतीय धर्मरक्षक जाट महासभा के संयोजक यति महादेवानंद गिरी, अखिल भारतीय धर्मरक्षक यादव महासभा के संयोजक अनिल यादव छोटे नरसिम्हानंद, अखिल भारतीय धर्मरक्षक गुर्जर महासभा के संयोजक मोहित बजरंगी और अखिल भारतीय धर्मरक्षक क्षत्रिय महासभा के संयोजक गुलशन किशोर चौहान को नियुक्त किया गया। इसी के साथ अखिल भारतीय धर्मरक्षक त्यागी महासंघ और अखिल भारतीय धर्मरक्षक सैनी महासंघ की भी स्थापना की गई, जिसकी जिम्मेदारी महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी और राजू सैनी को दी गई।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने अपने सभी शिष्यों को अपनी-अपनी जाति के धर्मरक्षकों का संगठन बनाने का आदेश दिया। उन्होंने इसकी आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि आज हिंदुओं की सभी जातियों के संगठन राजनैतिक हित और स्वार्थों के लिए बनाए गए हैं। ऐसे में इस संगठनों में धर्म की बात करने वालों को अपमान और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों जो धर्मरक्षा को उचित महत्व देते हैं,वो लोग स्वयं को अकेला महसूस करते हैं। ऐसे लोगों को उचित मंच प्रदान करने के लिए ही यह कार्य आरंभ किया गया है। आज की बैठक में बड़ी संख्या में धर्मरक्षक उपस्थित थे जिसमें पोपल गुर्जर ,सचिन सिरोही, बॉबी पंडित, ज्योति त्यागी, तनु शर्मा सहित बड़ी संख्या में यादव, जाट, गुर्जर और क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित थे।
आज सभा में धर्म के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान भी किया गया।