भारत जीत के साथ अफगानिस्तान पर दबदबा जारी रखने उतरेगा

India will aim to continue its dominance over Afghanistan with a victory

  • बुमराह, नीतिश व सुंदर के फिट होने से भारत के हौसले बुलंद
  • अफगानिस्तान की राशिद सहित स्पिन चौकड़ी के बूते भारत को रोकने की

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : अपने सदाबहार धुरंधर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर के फिट हो टीम में लौटने से श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत अब यहां अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज के रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मैच में बुलंद हौसलों के साथ उतर जीत दर्ज कर अपना दबदबा जारी रखने उतरेगा ।राजधानी में ब्रिक्स सम्मेलन के बीच हो रही इस सीरीज की बाबत एक दिलचस्प बात यह है कि इसकी मेजबान अफगानिस्तान है लेकिन वह भारत के खिलाफ उसकी धरती पर अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान से कप्तानी संभालने वाले नए कप्तान इब्राहिम जादरान की अगुआई में खेलेगी। तेज गेंदबाज नवीन उल ने दो बरस अफगानिस्तान की टी 20 क्रिकेट टीम में वापसी की है। अफगानिस्तान की कोशिश अपने तुरुप के लेग स्पिनर राशिद खान सहित सहित स्पिन चौकड़ी के बूते भारत को रोकने की होगी।

तेज गेंदबाज बुमराह (4/15) ने भारत के लिए आखिरी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच इस साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल के रूप में खेला था और उसमें उन्होंने और अक्षर पटेल (3/27) ने आपस में सात विकेट बांट कर भारत को 96 रन से जीत दिलाई थी। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि बुमराह के साथ बाएं हाथ के स्पिनर ऑलराउंडर अक्षर पटेल के साथ ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा के रूप में स्पिन के भी पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक सलामी जोड़ी के साथ भारत के पास इशान किशन व उपकप्तान तिलक वर्मा सहित आधा दर्जन से ज्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। भारत के बल्लेबाजी का अफगानिस्तान अपने चतुर अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान, ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी , मुजीब उर रहमान और बाएं हाथ के स्पिनर नांगल्या खरोट की स्पिन चौकड़ी के बूते इम्तिहान लेने उतरेगी। दोनों देशों के लिए यह टी 20 सीरीज इसी महीने आईची -नगोया (जापान) में शुरू हो रहे एशियाई खेलों में होने टी 20 क्रिकेट के खेले जाने वाले स्वर्ण पदक के लिए खुद को तैयार करने के मद्देनजर खासी अहम रहने वाली है। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इशान किशन को नेट बॉलर नवदीप सैनी के खतरनाक बाउंसर को छोड़ते हुए पीठ के निचले हिस्से में शुक्रवार को चोट आई थी और अब देखना यह होगा कि वह रविवार को ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी 20 में खेलते हैं या नहीं। अगर इशान बाहर रहे तो भी भारत के पास संजू सैमसन के रूप में एक और विकेटकीपर ओपनर हैं। दुनिया के सबसे चतुर लेग स्पिनर राशिद खान अफगानिस्तान नई गेंद से z गेंदबाजी का आगाज करा कर बल्लेबाजी की नई सनसनी भारत के 15 बरस के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का विकेट चटकाने की कोशिश कर सकती है।बदकिस्मती कहीं यह दांव उलटा पड़ गया तो वैभव शुरू के छह ओवर के पहले पॉवरप्ले में रनों की बारिश कर अफगानिस्तान से यह मैच छीन सकते हैं। भारत के उपकप्तान तिलक वर्मा की राशिद खान सहित अफगानिस्तान के खिलाफ इस टी 20 सीरीज में बल्ले से भूमिका सबसे अहम रहने वाली है। तिलक वर्मा अपने पैरों का चपल इस्तेमाल करने के साथ स्वीप स्ट्रोक का कारगर इस्तेमाल कर खासतौर पर बीच के ओवरों में भारत की बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी साबित हो सकते हैं। साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे को अफगानिस्तान की स्पिन चौकड़ी के खिलाफ कामयाब होने के लिए पैरों का इस्तेमाल करने के साथ स्वीप खेलना होगा।

15 बरस के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इससे पहले भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ उसके घर में पिछली तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज आखिरी मैच मे 81 रन की पारी के साथ कुल 151 रन बना कर 3-0 से जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। तब वहां आखिरी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में बेशक यश ठाकुर ने दो विकेट चटकाए थे लेकिन तीन विकेट चटकाने वाले रफ्तार के सौदागर मयंक यादव को बाहर रखना जरूर चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े करता है। बतौर टी 20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारत को पहली यही सीरीज जिताई थी। दोनों देशों ने इससे पहले दनादन क्रिकेट में आखिरी मैच 2024 में आईसीसी टी 20 विश्व कप में सुपर 8 में खेला था और इसमें रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने सूर्य कुमार यादव के अर्द्धशतक और जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप द्वारा चटकाए तीन तीन विकेट की बदौलत 47 रन से जीत दर्ज की थी। भारत ने इससे पहले जनवरी, 2024 में अफगानिस्तान से तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज रोहित शर्मा की कप्तानी में 3-0 से जीती थी। कप्तान श्रेयस अय्यर की कोशिश एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ यह टी 20 सीरीज जिता अपना दबदबा बना कर आईची- नगोया (जापान) में इसी महीने के आखिरी में शुरू हो रहे एशियाई खेलों में भी अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखने की होगी।

वैभव और अभिषेक की सलामी जोड़ी ने पॉवरप्ले में ही भारत की पारी का तेज आगाज किया तो फिर बीच के ओवरों में कप्तान श्रेयस अय्यर , हाल ही में टी 20 क्रिकेट में भारत के लिए कामयाब प्रदर्शन करने वाले उपकप्तान तिलक वर्मा के साथ ऑलराउंडर शिवम दुबे, नीतिश रेड्डी और अक्षर पटेल दे दनादन कर भारत को बड़ा स्कोर खड़ा करने अथवा इसके पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। दरअसल ऑलराउंडर हार्दिक पांडया अभी भी परी तरह फिट होने में जुटे हैं। हार्दिक के अफगानिस्तान के खिलाफ इस टी 20 सीरीज और एशियाई खेलों के बाद ही टीम इंडिया के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। हार्दिक की गैरमौजूदगी में उनकी सी भूमिका भारत नीतिश रेड्डी से अफगानिस्तान के खिलाफ टी 20 सीरीज में निभाने की आस करेगा।

भारत के तुरुप के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने और सटीक दिशा के साथ गेंदबाजी करने के लिए अपने गेंदबाजी एक्शन में बदलाव किया। बुमराह भविष्य के मद्देनजर इसी एक्शन से गेंदबाजी कर अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान, सादिक उल्लाह अटल, दरवेश रसूली, विकेटकीपर रहमानउल्लाह गुरबाज के साथ ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नंगलिया खरोट का बतौर बल्लेबाज इम्तिहान भारत के बतौर तेज गेंदबाज बुमराह, अर्शदीप सिंह के साथ ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी, शिवम दुबे और लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के रूप में सात गेंदबाज ले सकते हैं। भारत अब अफगानिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने अथवा उसके पीछा करने पर लगाम लगा जीत के साथ इस टी 20 सीरीज का आगाज कर सकता है।

वैभव सूर्यवंशी ने भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज आखिरी मैच मे 81 रन की पारी के साथ कुल 151 रन बना कर 3-0 से जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और वहां बेशक यश ठाकुर ने दो विकेट चटकाए थे लेकिन तीन विकेट चटकाने वाले रफ्तार के सौदागर मयंक यादव को बाहर रखना जरूर चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े करता है। बतौर टी 20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारत को पहली यही सीरीज जिताई थी। दोनों देशों ने इससे पहले आखिरी मैच 2024 में आईसीसी टी 20 विश्व कप में सुपर 8 में खेला था और इसमें रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने सूर्य कुमार यादव के अर्द्बशतक और जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप द्वारा चटकाए तीन तीन विकेट की बदौलत 47 रन से जीत दर्ज की थी। भारत ने साथ ही इससे पहले जनवरी, 2024 में अफगानिस्तान से तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज रोहित शर्मा की कप्तानी में 3-0 से जीती थी।
रविवार (पहला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच) : भारत वि अफगानिस्तान, अरुण जेटली स्टेडियम, शाम साढ़े सात बजे से।