मुख्यमंत्री से टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन की लखनऊ में शिष्टाचार भेंट

Courtesy call of TMU Chancellor Shri Suresh Jain to the Chief Minister in Lucknow

रविवार दिल्ली नेटवर्क

सीएम को शीर्ष नेतृत्व ने यूनिवर्सिटी की विकास यात्रा बताई, मुलाकात करने वालों में जीवीसी श्री मनीष जैन और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन भी शामिल, टीएमयू की ओर से मुख्यमंत्री को श्री शिव परिवार की मूर्ति की भेंट, सीएम ऑफिस ने एक्स अकाउंट पर इस शिष्टाचार भेंट को किया साझा

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, जीवीसी श्री मनीष जैन और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन ने लखनऊ स्थित उनके ऑफिस में शिष्टाचार भेंट की। इस भेंटवार्ता का मह्त्व इससे पता चलता है , सीएम ऑफिस के एक्स अकाउंट पर इस शिष्टाचार भेंट को भी साझा किया गया है! उल्लेखनीय है, श्री योगी का टीएमयू परिवार को हमेशा वात्सल्य मिलता रहा है। चाहें श्री योगी जी का टीएमयू कैंपस में मंगल आगमन रहा हो या यूनिवर्सिटी के आला प्रबंधन का उनके सरकारी कार्यालय में मिलन रहा हो, सीएम का हमेशा सानिध्य प्राप्त होता रहा है।

इस ख़ास मुलाक़ात में सर्वप्रथम परस्पर एक दूसरे से कुशल क्षेम पूछी। चांसलर श्री सुरेश जैन, जीवीसी श्री मनीष जैन और ईडी श्री अक्षत जैन ने बारी बारी से मुख्यमंत्री को यूनिवर्सिटी की रिसर्च, इन्नोवेशन, स्टार्ट अप्स की उपलब्धियों के बारे में ब्रीफ किया। साथ ही हाल ही में मिली वैश्विक और राष्ट्रीय रैंकिंग्स से भी अपडेट किया। यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों से गदगद मुख्यमंत्री के टीएमयू के शीर्ष प्रबंधन को साधुवाद देते हुए आश्वस्त किया, यूनिवर्सिटी के विकास में यूपी सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। अंत में कुलाधिपति और जीवीसी से सीएम को श्री शिव परिवार की मूर्ति भेंट की। साथ ही फिर यूनिवर्सिटी में मंगल आगमन के लिए सादर आमंत्रित किया।