दीपक कुमार त्यागी
राज्यपाल मिजोरम जनरल (डॉ.) वी. के. सिंह पूर्व सांसद गाजियाबाद ने जिलाधिकारी गाजियाबाद को निष्पक्ष जाँच की मांग के लिए लिखा पत्र
गाजियाबाद : राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान गाजियाबाद में प्रधानमंत्री व राज्यपाल मिजोरम के नाम की उद्घाटन पट्टिका का विवाद गहराता जा रहा है, राज्यपाल मिजोरम जनरल (डॉ.) वी. के. सिंह पूर्व सांसद गाजियाबाद को यह पत्र प्राप्त हुआ है जिसमे राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (NIUM), गाजियाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्यपाल मिजोरम के नाम की उद्घाटन पट्टिका के संबंध में पुलिस जाँच के दौरान कथित रूप से नई पट्टिका लगाने तथा बाद में बैकडेट में अनुमोदन /रिकॉर्ड तैयार किए जाने की निष्पक्ष जाँच की मांग की गयी है।
जनरल (डॉ.) वी. के. सिंह ने उक्त विषय को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।





