नीदरलैंड से हार के बावजूद अर्जेंटीना की जीत से भारत की सेमीफाइनल की मामूली उम्मीद बरकरार

Despite the loss to the Netherlands, Argentina's victory keeps India's slim hopes of reaching the semi-finals alive

भारत आखिरी क्वॉर्टर की क्षणिक गलतियों के चलते नीदरलैंड से 1-3 से हारा

सत्येन्द्र पाल सिंह

एम्सतलवीन (नीदरलैंड) : भारत को गोलरक्षक मोहित एचएस और रक्षापंक्ति की आखिरी क्वार्टर की क्षणिक गलतियां नीदरलैंड के खिलाफ 16 वें एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के दूसरे चरण में पूल ई के मैच में शनिवार को यहां वेगनर स्टेडियम में भारी पड़ी। शुरू भारत ने तीसरे क्वॉर्टर में गोल जरूर खाया लेकिन मेजबान ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड को बराबरी की टक्कर दी। ड्रैग फ्लिकर यिप येनसन के पेनल्टी कॉर्नर पर तीसरे क्वॉटर और तइप हुडमेकर्स और थिज वान डैम के चौथे आखिरी क्वॉर्टर में दागे एक एक गोल की बदौलत लगातार तीन मैच जीत कर तीन अंक लेकर दूसरे चरण में पहुंची नीदरलैंड ने भारत पर पहले मैच में 3-1 की जीत के साथ छह अंकों के साथ सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। अर्जेंटीना की इंग्लैंड पर 3-1 से जीत से भारत की सेमीफाइनल में मामूली उम्मीद बरकरार है।

ड्रैग फ्लिकर थॉमस डॉमने के तीसरे, पांचवें और आखिरी पेनल्टी कॉर्नर गोल की हैट्रिक की बदौलत अर्जेंटीना ने शनिवार को पूल डी में शीर्ष पर रह तीन अंकों के दूसरे चरण में पहुंची इंग्लैंड को 3-1 से हरा तीन अंक हासिल किए। इग्लैंड के लिए इकलौता गोल सैमुअल हूपर ने दागा।इससे अब पूल ई में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के तीन तीन अंक हो गए हैं और दोनों का गोल अंतर शून्य है। अब इंग्लैंड यदि अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड से भी हारती है तो तब भारत (गोल अंतर-4) को सेमीफाइनल में पहुंचने के अपने दूसरे चरण के अपने आखिरी मैच में अर्जेंटीना को पांच गोल के अंतर से हराना होगा जो बेशक बेहद मुश्किल है लेकिन यह नामुमकिन नहीं है।

भारत की मध्यपंक्ति में विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह, हार्दिक और राजिंदर सिंह ने शुरू के दो क्वॉर्टर में मिलकर बराबर आगे गेंद सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और शिलानंद लाकरा के लिए निकाली और पीछे आकर अपनी रक्षापंक्ति की नीदरलैंड के हमले नाकाम करने में मदद की। तीसरे क्वॉर्टर में नीदरलैंड ने पूरी ताकत गोल करने में झोंक दी और इससे आखिर भारत का किला बिखर गया। भारत ने तीसरे हाफ के शुरू में पहला गोल खाया। भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिह मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद खेले जूझते दिखे। भारत को चौथे और आखिरी क्वॉर्टर में क्षणिक ढील बड़ी महंगी पड़ी। भारत ने शुरू के दो क्वॉर्टर में गोल करने के मौके भुनाए होते और अपने किले की मजबूत चौकसी की होती बेशक यह मैच जीत सकता है। विवेक सागर के प्रयास पर दिलप्रीत सातवें मिनट में गेंद को ले डी में घुसे और तेज शॉट जमाया और इस पर उनके गोलरक्षक मॉरित्ज विजर ने रोका। सुखजीत सिंह और अभिषेक डी के भीतर गेंद को लेकर पहुंचे लेकिन नीदरलैंड की रक्षापंक्ति में यिप येनसन और जस्टन ब्लॉक ने उनकी गोल करने की कोशिश नाकाम की। पहले क्वॉर्टर में नीदरलैंड को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस पर यिप येनसन के ड्रैग फ्लिक को भारत के गोलरक्षक सूरज करकेरा ने रोक कर बेकार किया। भारत को दूसरे क्वॉर्टर के शुरू के सात मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर लेकिन तीनों पर यिप येनसन के ड्रैग फ्लिक को भारत के गोलरक्षक सूरज करकेरा और रशर अमित रोहिदास ने रोका। सुमित के 27 वें मिनट मे स्लैप पर डी के बाहर 25 गज की रेखा में सुखजीत सिंह गेंद लेकर निकले लेकिन इस पर यिप येनसन ने खतरनाक ढंग से उन्हें रोका और उन्हें गिराने के साथ खुद भी गिरने पर पेनल्टी स्ट्रोक बनता था लेकिन रेफरी ने उलटे सुखजीत के खिलाफ फाउल दे दिया। तइप हुडमेकर ने जवाबी हमला बोल कर अगले मिनट भारत की डी में पहुंच शॉट जमाया लेकिन भारत के गोलरक्षक सूरज करकेरा ने अच्छा बचाव किया। भारत को शुरू के दो क्वॉर्टर में भले ही कोई पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला लेकिन उसके लिए दिलप्रीत, सुखजीत सिंह और अभिषेक ने खासतौर पर आक्रामक सेंटर हाफ विवेक सागर प्रसाद और राजिंदर सिंह द्वारा आगे बढ़ाई गेंद पर गोल करने के मौके खूब बनाए।

अभिषेक के बाएं से गेंद को लेकर मैच के 35 वें मिनट में डी में पहुंचे और इस पर गेंद में नीदरलैंड के डिफेंडर के पैर पर भारत के रिव्यू लेने पर उसे पेनल्टी कॉर्नर इस हरमनप्रीत के फ्लिक को लार्स बालक ने रोकने की और इस पर अंपायर के भारत को पेनल्टी कानॅर्र देने पर नीदरलैंड ने रिव्यू लिया और यह बेकार गया। हरमनप्रीत सिंह दूसरे पर ड्रैगफ्लिक कर गेंद दाएं से बाहर मार बैठे। तिमन रेयंगा ने बाएं से डी में शॉट लगाया और इस परडयूगो तेलजनकैंप ने आगे बढ़ते गोलरक्षक सूरज करकेरा के पैरों के बीच से मैच के 41वें मिनट में गोल कर नीदरलैंड का खाता खोला। भारत को अगले ही मिनट सुमित को गलत ढंग से रोकने पर मैच का तीसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन इस हरमनप्रीत सिंह के कमजोर फ्लिक को नीदरलैंड के गोलरक्षक डर्क मियर ने रोक कर बेकार कर दिया। नीदरलैंड की टीम तीसरे क्वॉर्टर के खत्म होने पर 1-0 से आगे थी। अभिषेक नैन ने भारत को चौथे क्वॉर्टर के शुरू में मैच का चौथा पेनल्टी कॉर्नर दिलाया लेकिन इस अमित के शॉट को रशर ने रोकने की कोशिश में फाउल किया और इस पर रिव्यू को भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस संजय के फ्लिक को नीदरलैंड के गोलरक्षक डर्क मियर ने रोक अपनी टीम पर आया खतरा टाला। कोइन बियन ने बाएं से तेज पास डी में दिया और इस पर तेइप हुडमेकर्स ने मैच के 51 वे मिनट गोल कर नीदरलैंड को 2-0 से आगे कर दिया। भारत को 52 वें मिनट में पांचवां पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर हरमनप्रीत सिंह के पहले फ्लिक को रोका लेकिन फिर मिल छठे पेनल्टी कॉर्नर हरमनप्रीत सिंह ने फ्लिक कर स्कोर 1-2 कर दिया। नीदरलैंड के जवाबी हमले पर खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले मनप्रीत सिंह गेंद को दाएं से हमले पर गेंद नहीं रोक पाए तिज वान डैम ने आगे बढ़ आए गोलरक्षक मोहित को छका गोल कर नीदरलैंड को 3-1 से आगे कर दिया।

राहुल द्रविड़ व अभिषेक बच्चन ने देखा भारत का मैच
भारत के महान क्रिकेटरों में से एक और कभी अपने स्कूल के दिनों में बेंगलुरू मं सेंट जोसेफ स्कूल में क्रिकेट को चुनने से पहले हॉकी में बतौर सेंटर हाफ खेलने वाले राहुल द्रविड़ और उनके समकालीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव वॉ भी भारतीय टीम के नीदरलैंड के खिलाफ एफआईएच पुरुष हॉकी मैच में उसकी हौसलाअफजाई के लिए यहां वेगनर स्टेडियम में मौजूद थे। भारत का खत्म होने के बाद अभिषेक बच्चन मैदान पर और टीम से मिले। इन दोनों अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) ने पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप के प्रचार के लिए बुलाया था।