भारत की महिला और फ्रांस की पुरुष टीम 2026-27 के नए सीजन से एफआईएच प्रो हॉकी लीग में लौटेंगी

The Indian women's team and the French men's team will return to the FIH Pro Hockey League starting from the new 2026-27 season

  • एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2026-27 सीजन 8 दिसंबर, 2026 से अर्जेंटीना में शुरू होगा
  • भारत में मुकाबले 13 से 28 फरवरी तक होंगे

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : भारत की महिला और फ्रांस की पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीमें एफआईएच हॉकी नेशंस कप जीतने के बाद 8 दिसंबर,2026 से शुरू होने वाले 2026-27 के नए सीजन से एफआईएच प्रो हॉकी लीग में लौटेंगी। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2025-26 में आठवें स्थान पर रहकर 2026-27 के नए सीजन में खेलने का हक बरकरार रखा है। 2026-27के नए सीजन में कुल 144 मैच खेले जाएंगे और दुनिया की दिग्गज टीमें एफआईएच प्रो हॉकी लीग खिताब के लिए जद्दोजहद करेंगी। एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2026-27 के नए सीजन का का आगाज 8 से 13 दिसंबर, 2026 में अर्जेंटीना में होगा। यह घोषणा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) ने बुधवार को लुसाने ( स्विटजरलैंड) में की। एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2026-27 सीजन के मैच भारत में 13 से 28 फरवरी, 2027 तक होंगे और इसमें भारत व अर्जेंटीना(पुरुष), जर्मनी (पुरुष), ब्रिटेन, स्पेन की टीमें शिरकत करेंगे।

एफआईएच के अध्यक्ष तैयब इकराम ने कहा, ‘एफआईएच हॉकी प्रो लीग में अब तक बेहतरीन हॉकी की बानगी देखने को मिलती रही है। इसमें दुनिया के धुरंधर खिलाड़ी अपने अपने देश की हॉकी टीमों के लिए खेलते हैं। मुझे भारतीय महिला हॉकी टीम व फ्रांस की पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी प्रो लीग में फिर से स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। भारत और फ्रांस की हॉकी टीमों के एफआईएच प्रो हॉकी लीग में लौटने से इस सीजन का रोमांच और बढ़ जाएगा। एफआईएच की ओर मैं राष्ट्रीय हॉकी संघों, हॉकी खिलाड़ियों,मेजबान, व्यावसायिक भागीदार,प्रसारकों और हॉकी प्रशंसकों का आभार जताता हूं, जिन्होंने एफआईएच प्रो हॉकी लीग को वास्तव में ‘बेहतरीन हॉकी खिलाड़ियों की लीग’ बनाने के लिए लगातार योगदान दिया है। हमारे एथलीट, नेशनल एसोसिएशन, मेज़बान, कमर्शियल पार्टनर, ब्रॉडकास्टर और फ़ैन्स का शुक्रिया, जिन्होंने प्रो लीग को सच में ‘बेहतरीन खिलाड़ियों की लीग’ बनाने के लिए लगातार अपना योगदान दिया है। मैं अग्रिम रूप से ही आने वाले एफआईएच प्रो हॉकी लीग सीजन के लिए इसमें शिरकत करने जा रही जा रही सभी टीमों को इसमें कामयाब होने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’

एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2026-27 के नए सीजन का आगा 8 से 13 दिसंबर, 2026 में अर्जेंटीना में होगा और इसमें अर्जेंटीना और चीन की महिला टीमें और ब्रिटेन और फ्रांस की पुरुष टीमें शिरकत करेंगी। इसके नए सीजन के शुरुआती मैच एक और नए बेहद प्रतिस्पर्द्धी सीजन की नींव रख देंगे और हर अंक एफआईएच प्रो हॉकी लीग खिताब के लिए अहम होगा। इसमें दुनिया के हॉकी के मुरीद ओलंपिक, विश्व कप और महाद्वीपीय हॉकी चैंपियनों के बीच तेज रफ्तार हॉकी मैचों,गजब की हॉकी कलाकारी और दिलचस्प मुकाबलों की आस कर सकते हैं। भारत की महिला और फ्रांस की पुरुष हॉकी टीमों ने एफआईएच हॉकी नेशंस कप खिताब जीत कर एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2026-27 के नए सीजन में फिर से खेलने का अधिकार पाया है। भारत की महिला और फ्रांस की पुरुष हॉकी टीमें एक बार फिर दुनिया की बेहतरीन टीमों के खिलाफ खेलेंगी और इस ‘बेहतरीन टीमों की लीग’ में नई उम्मीदों, रोमांचक हॉकी मैचों की नई कहानी लिखने के इरादे से उतरेंगी। भारत की महिला और फ्रांस की पुरुष हॉकी टीमों की वापसी से पहले से ही बेहद प्रतिस्पर्द्धी दुनिया की इस मजबूत एफआईएच प्रो हॉकी में और मजबूती आएगी और दुनिया हॉकी के और रोमांचक हॉकी मुकाबलों की बानगी देख सकेगी।

एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2026-27 सीजन में शिरकत करने वाली टीमों के मैचों के स्थान व तारीखें :

*अर्जेंटीना, स्थान अभी तय होना है (8 से 13 दिसंबर, 2026) : अर्जेंटीना और चीन( महिला टीमें) और ब्रिटेन और फ्रांस की पुरुष टीमें ।

  • स्पेन ,वेलेंशिया(14 से 22 दिसंबर, 2026) :स्पेन, बेल्जियम, जर्मनी,नीदरलैंड।
    *अर्जेंटीना स्थान अभी तय होना है (9 से 14 फरवरी, 2027): अर्जेंटीना(महिला), भारत(महिला) और जर्मनी (महिला) टीमें।
  • भारत , स्थान अभी तय होना (13 से 28 फरवरी, 2027): भारत व अर्जेंटीना(पुरुष), जर्मनी (पुरुष), ब्रिटेन, स्पेन।
  • ऑस्ट्रेलिया , गोल्ड कोस्ट (13 से 21 फरवरी, 2027) : ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम व चीन की महिला टीमें, फ्रांस (पुरुष), नीदरलैंड।
  • बेल्जियम , वर्वे((12 से 27 जून, 2027) : बेल्जियम, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, चीन (महिला टीमें), ब्रिटेन, भारत और स्पेन ।
    *जर्मनी, बर्लिन व स्थान अभी तय होना ((12से 27 जून, 2027): जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, चीन (महिला टीमें), ब्रिटेन, भारत और फ्रांस (पुरुष टीमें)।
  • नीदरलैंड,स्थान अभी तय होना ((15 से 27 जून, 2027) : नीदरलैंड, अर्जेंटीना, ब्रिटेन, भारत और स्पेन।