भारत गजब का जीवट दिखा ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ खेल सेमीफाइनल से चूका

India displayed remarkable fighting spirit but missed out on the semi-finals after a goalless draw against Australia

नीदरलैंड शीर्ष पर रह और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर रह सेमीफाइनल में

सत्येन्द्र पाल सिंह

एम्सतलवीन (नीदरलैंड) : भारत की महिला हॉकी टीम गजब का जीवट दिखाने के बावजूद पूल ई में दूसरे चरण का ऑस्ट्रेलिया से अपना दूसरा मैच गोलरहित ड्रॉ खेलने के बावजूद एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में दूसरे स्थान की होड़ में पिछड़ कर सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गई। पूल डी में चीन से अपना मैच ड्रॉ खेल कर भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों का दूसरे चरण में पूल में दो मैचों से दो अंक और गोलअंतर भी -2रहा पर । ऐसे में इस पूल में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का फैसला कुल ज्यादा गोल करने के आधार पर हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन गोल किए जबकि भारत ने इन दोनों टीमों के खिलाफ कुल दो किए। भारत पूल ई में तीसरेस्थान पर रहा और अब वह पांचवें व छठेस्थान के लिए खेलेगा।

फ्रीक मोइज, फिलिप एल्वर्स , जूस बर्ग व मराइन वीन के शुरू के दो क्वॉर्टर में दागे एक एक गोल से पूल ए में शीर्ष पर रह कर तीन अंको के साथ दूसरे चरण में पहुंची मेजबान ओलंपिक व विश्व कप चैंपियन नीदरलैंड ने रविवार को चीन को 4-1से हरा नौ अंकों के साथ शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में स्थान पाया। एक अंक साथ दूसरे चरण में पहुंची पराजित चीन की ओर से इकलौता गोल यिंग जाग ने दूसरे क्वॉर्टर में किया। एक अंक के साथ दूसरे चरण मे पहुंची चीन ने ऑस्ट्रेलिया से एक एक से ड्रॉ खेलने के बाद रविवार की हार के साथ दो मैचों से मात्र दो अंको लेकिन-3 के गोल अंतर से सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो गई।

ग्रेस स्टुअर्ट ने डी के भीतर भारतीय डिफेंडर के शरीर पर खतरनाक ढंग से शॉट लगाया लेकिन इसे सुशीला चानू पर खतरनाक बताते हुए दूसरे मिनट में उनके शॉट पर ऑस्ट्रेलिया का यह गोल अमान्य कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया की एमी लॉटन ने डी के भीतर तेज शॉट जमाया लेकिन भारत की गोलरक्षक सविता ने 11 में मिनट में रोक कर बेकार किया। ज्योति ने पहला क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले दाएं से लंबा पास दिया लेकिन इसमें डी के भीतर नवनीत कौर के शॉट शॉट जमाने में देरी की भारतके आया खाता खोलने का मौका फिसल गया। पहले क्वॉर्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। ऑस्ट्रेलिया को दूसरे क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर एलिस अरनॉट के शॉट को भारत की गोलरक्षक सिवता

सुशीला चानू म ने रोक कर बेकार किया। तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस यंग ने दाएं से डी के भीतर तेज शॉट जमाया लेकिन भारत की गोलरक्षक बिच्छू देवी खरीबम ने इसे रोक कर इसे रोक कर बेकार किया। इशिका ने 25 वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के दाएं से हमले को रोकने की कोशिश की और उन्हें चोट लग गई। भारत की ललरेमसियामी मैच 25वें में घुटने में गेंद लगने के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा। भारत को पहला सुनीलिता टोपो की हिट पर गेंद ऑस्ट्रेलिया की रक्षापंक्ति की खिलाड़ी के पैर से टकराई पर इस पर मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत ने निकी को पास दिया लेकिन उनके कमजोर शॉट को ऑस्ट्रेलिया की गोलरक्षक जोसलेन बार्टमैन ने रोक का बेकार कर दिया।

कप्तान क्लेरी कॉलविल का दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर खतरनाक शॉट शिल्पी डबास के शरीर पर लगा और अंपायर ने इस पर खुद रिवयू लेने हुए गोल अमान्य कर दिया। सुशीला चानू ने 45वें मिनटमें लंबा शॉट जमाया और इस पर नवनीत कौर ने डी के भीतर संभाल दीपिका सहरावत की ओर गेंद बढ़ाई लेकिन उनके कमजोर फ्लिक पर गेंद किनारे से बाहर निकल गई। ग्रेस स्टीवर्ट के शाट पर डी के भीतर गेंद सुशीला चानू के पैर पर लगी और चौथे क्वॉर्टर के पहले ही मिनट में ऑस्ट्रेलिया को मैच का तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस गेंद किनारे से बाहर निकल गई। नेहा ने दो मिनट बाद दाएं से तेज शॉट डी की ओर जमाया लेकिन इस पर डी के भीतर नवनीत और ललरेमसियामी गफलत गेंद को कब्जे म नहीं ले पाई और भारत के हाथ बढ़त लेने का मौका फिर फिसल गया।भारत ने 55 वें मिनट में गोलरक्षक बिच्छू देवी को बाहर भुला लियाा।