सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : करण गौतम (तीसरे,नौवें, 19वें मिनट) की हैट्रिक और राहुल यादव(तीसरे मिनट), प्रहलाद राजभर (दसवें मिनट), कप्तान केतन कुशवाहा (11 वें मिनट) और रोमित पाल (11 वें मिनट) के एक एक गोल से भारतीय सब जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एफआईएच यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप में मस्कट में इलीट पूल मैच में 7-4 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा पाकिस्तान की ओर से उस्मान मुहम्मद (दसवें और 16 वें मिनट) ने दो तथा असलम मुहम्मद फरहान (छठे मिनट)और अदील (आठवें मिनट)
ने एक एक गोल किया।
केतन के चार गोल से भारत की सब जू पुरुष हॉकी टीम 16-0 से जीती
भारत ने इससे पहले दिन में एक अन्य कप्तान केतन कुशवाहा (छठे,11 वें, 15 वें और 20 वें मिनट) के हैट्रिक सहित चार तथा आशीष तानी पूर्ति (पहले, 16 वें, 19 वें मिनट) की हैट्रिक , राहु़ल यादव (दसरे व 12 वें मिनट) के दो तथा शाहरुख अली (तीसरे व 13 वें मिनट) के दो दो तथा प्रहलाद राजभर (9 वें मिनट),करण गौतम (15 वें मिनट)व रोमित पाल (18 वें मिनट) के एक गोल से भारत सब जोनियर पुरुष टीम ने मेजबान ओमान पर 14-0 से जीत दर्ज की।
नौशीन के दो गोल से भारत की सब जूनियर टीम ने चीन को ड्रॉ पर रोका
चीन ने भारतीय सब जूनियर महिला हॉकी टीम को दो दो की बराबरी पर रोका। चेन जी ने चौथे मिनट में गोल कर चीन सब जूनियर महिला हॉकी टीम का खोला । नौशीन नाज (16वे व 17वें मिनट) ने दो गोल से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने2-1 की बढ़त ली लेकिन जियाशिन गुओ (19 वें मिनट) ने मैच के आखिर में गोल चीन की जूनियर महिला हॉकी टीम को दो दो की बराबरी दिला दी।
नौशीन नाज (छठे, नौंवे,15 वें व 16 मिनट)के हैट्रिक सहित चार,संदीपा कुमारी( दूसरे , छे , 20 वं मिनट) व कप्तान स्वीटी कुमारी (दसवें, 13 वं, 20 वें मिनट) की भी हैट्रिक , दीया (तीसरे, 17 वें मिनट) व पुष्पा मांझी (11 वें 13 वें मिनट) के दो दो तथा किरण एक्का(आठवें मिनट) व नीलम टोपो (18 वें मिनट) के एक एक गोल से भारत की सब जूनियर महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 16 -0 से हराया।





