भारत की सब जू महिला टीम ने कजाकिस्तान को 10 -0 से हराया
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : कप्तान मैन ऑफ द’ मैच केतन कुशवाहा(चौथे ,आठवें, 12 वें व 15 मिनट) के हैट्रिक सहित चार, तथा शाहरुख अली (तीसरे मिनट), रोमित पाल(13 वें मिनट), प्रहलाद राजभर (14 वें मिनट) और राहुल यादव (18वें मिनट) के एक एक गोल से भारत की पुरुष सब जूनियर टीम ने मस्कट में एफआईएच यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप में अपना दबदबा जारी रखते हुए बांग्लादेश को 8-3 से हरा दिया।यह टूर्नामेंट पहले एफआईएच यूथ हॉकी 5 विश्व कप का एशियन क्वॉलिफायर है। बांग्लादेश देश के लिए मोहम्मद हुसेन(छठे मिनट) के लिए एक और सोहोराब सोतोन(आठवें व 11 वें मिनट) ने दो गोल किए।
नौशीन नाज के हैट्रिक सहित चार और संदीप कुमारी की हैट्रिक , किरण एक्का, नीलम टोपनो व पुष्पा मांझी के एक एक गोल से भारत की सब जूनियर महिला हॉकी टीम ने कजाकिस्तान पर गोल की बारिश कर 10 -0 से इकतरफा जीत दर्ज की।





