सितारों की चमक के बीच ब्राइट आउटडोर मीडिया की बड़ी छलांग

A major leap for Bright Outdoor Media amidst the glitter of stars

NSE की बेल बजाकर ब्राइट आउटडोर मीडिया ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

मुंबई (अनिल बेदाग): सपनों को हकीकत में बदलने का जज्बा हो तो सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है। ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. योगेश लखानी ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। BSE SME से BSE और NSE के मेन बोर्ड तक का सफर तय कर कंपनी ने कॉर्पोरेट जगत में नया मुकाम हासिल किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न NSE में भव्य बेल-रिंगिंग समारोह के साथ मनाया गया, जहां आशीष शेलार, भाग्यश्री, पद्मिनी कोल्हापुरे, पूनम ढिल्लों, शेखर सुमन, रजत बेदी और मनोज जोशी जैसी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से समारोह की रौनक बढ़ाई।

1980 में शुरू हुई कंपनी आज 1,350 से अधिक होर्डिंग्स और 50 से ज्यादा डिजिटल LED बिलबोर्ड्स के दम पर आउटडोर विज्ञापन जगत में मजबूत पहचान रखती है।

इस मौके पर डॉ. योगेश लखानी ने भावुक अंदाज में कहा, “यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत, विश्वास और हमारी पूरी टीम, ग्राहकों, सहयोगियों तथा निवेशकों के समर्थन का परिणाम है। NSE मेन बोर्ड की लिस्टिंग हमारे लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है।”
FY26 में ₹155.43 करोड़ का राजस्व और ₹24.05 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज करने वाली कंपनी अब डिजिटल विस्तार और नए बाजारों के जरिए विकास की अगली उड़ान भरने को तैयार है।