4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

'Devi Vigyanam' will open the world of secrets on 4th December

मुंबई (अनिल बेदाग): क्या हर रहस्य का जवाब विज्ञान के पास है या कुछ अनुभव ऐसे भी होते हैं, जहां तर्क की सीमाएं खत्म हो जाती हैं? इसी दिलचस्प सवाल को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही हिंदी ड्रामा फिल्म ‘देवी विज्ञानम’, जो 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्देशक कर्तव्य शाह ने इस फिल्म के जरिए विज्ञान, तर्क और आध्यात्मिकता के बीच एक अनूठी कहानी बुनी है।

किंग प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी यह फिल्म एक नास्तिक व्यक्ति कबीर की जिंदगी पर आधारित है, जिसकी तार्किक सोच को कुछ रहस्यमयी घटनाएं पूरी तरह झकझोर देती हैं। मां करणी की दिव्य शक्ति से जुड़े अनुभव उसे अपनी मान्यताओं पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर करते हैं।