भाई दूज पर परिवार के रंग में रंगीं मधुरिमा तुली

Madhurima Tuli dressed in family colors on Bhai Dooj

मुंबई (अनिल बेदाग): त्योहारों की असली खूबसूरती अपनों के साथ बिताए पलों में छिपी होती है और अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने भाई दूज के मौके पर इसी खूबसूरत एहसास को खास अंदाज में साझा किया। अभिनेत्री ने अपने भाई और परिवार के साथ त्योहार मनाते हुए सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें पारिवारिक प्यार, अपनापन और खुशियों की झलक देखने को मिली।

इस खास अवसर पर मधुरिमा लाल रंग के बेहद खूबसूरत पारंपरिक परिधान में नजर आईं। उनका एथनिक लुक त्योहार की रौनक को और बढ़ा रहा था। उनकी तस्वीरों में जहां खूबसूरत अंदाज ने ध्यान खींचा, वहीं परिवार के साथ बिताए खुशनुमा पलों ने दिल जीत लिया।

भाई दूज भाई-बहन के अटूट रिश्ते, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। मधुरिमा की तस्वीरों में भी इस रिश्ते की मिठास साफ झलकती है। परिवार के साथ हंसी-मजाक, मुस्कुराहटें और यादगार लम्हों ने उनके इस सेलिब्रेशन को बेहद खास बना दिया। इन तस्वीरों के जरिए मधुरिमा ने प्रशंसकों को अपनी निजी जिंदगी की एक खूबसूरत झलक दिखाई और यह संदेश भी दिया कि व्यस्त जिंदगी में परिवार के साथ बिताए पल ही त्योहारों की सबसे अनमोल सौगात होते हैं।