राष्ट्रीय महिला प्रशिक्षण शिविर महिला एशियन ट्रॉफी हॉकी की तैयारियों के लिए अहम कदम : हरेन्द्र सिंह

National Women's Training Camp is an important step for the preparations for Women's Asian Trophy Hockey: Harendra Singh

  • हमारा फोकस अपना कौशल, फिटनेस और टीम वर्क बेहतर करने पर
  • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हमारी टीम के लिए घर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मौका
  • शिविर के लिए कोर ग्रुप के ३३ संभावितों में एडुला ज्योति और मनीषा चौहान दो नए चेहरे

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : भारत के चीफ कोच हरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में हॉकी इंडिया ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) , बेंगलुरू में १५ सितंबर से 9 अक्टूबर के राष्ट्रीय महिला प्रशिक्षण शिविर के लिए कोर ग्रुप के ३३ संभावितों की घोषणा कर दी। कोर ग्रुप के ३३ संभावितों के राष्ट्रीय महिला शिविर के आगाज के साथ ११ से २० नवंबर, २०२४ तक राजगीर (बिहार) में होने वाली महिला एशियन ट्रॉफी हॉकी के लिए भारतीय टीम की तैयारियों का आगाज हो जाएगा। कोर ग्रुप की संभावितों के राष्ट्रीय महिला शिविर में स्थान पाने वाली दो नई खिलाड़ी हैं मध्यंक्ति की एडुला ज्योति और मनीषा चौहान। इस बार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का आयोजन हॉकी इंडिया और बिहार सरकार संयुक्त रूप से कर रही है।

भारतीय महिला हॉकी टीम के चीफ कोच हरेन्द्र सिंह ने कहा, ज्आगामी राष्ट्रीय महिला प्रशिक्षण शिविर राजगीर में होने वाली महिला एशियन ट्रॉफी हॉकी की तैयारियों के लिए अहम कदम है। यह राष्ट्रीय महिला प्रशिक्षण शिविर हमें अपनी रणनीतियों को मांजने, जहां हमें सुधार की जरूरत है और एफआईएच प्रो लीग से सीख ले अपना खेल और बेहतर करने का मौका देगा। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पहली बार राजगीर (बिहार) में हो रही है और हमारी टीम के लिए अपनी घरेलू जमीन पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मौका है। हमारा फोकस अपना कौशल, फिटनेस और टीम वर्क बेहतर करने पर रहेगा और यह शिविर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हमारे कामयाब प्रदर्शन की नींव रखेगा।’

राष्ट्रीय महिला प्रशिक्षण शिविर के कोर ग्रुप के लिए चुनी ३३ संभावित हैं :

गोलरक्षक सविता, बिच्छू देवी खरीबम, बांसुरी सोलंकी, माधुरी किंडो।

रक्षापंक्ति : निकी प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, रुपानी कुमारी, महिमा चौधरी, ज्योति छतरी, प्रीति।

मध्य पंक्ति : सलीमा टेटे, मरिना ललरमंगकी, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा वारसी, ज्योति, एडुला ज्योति, बलजीत कौर , मनीषा चौहान, अक्षता अबासो ढेकले, अजमिना कुजूर।

अग्रिम पंक्ति: सुनीलिता टोपो, मुमताज खान,ललरेमसियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, दीपिका सोरेंग,प्रीति दुबे, वंदना कटारिया, ऋतुजा डडासो पिसल। ।