भारत और जर्मनी की पुरुष हॉकी टीमें अक्टूबर में दिल्ली में दो मैचों की सीरीज खेलेंगी

India and Germany men's hockey teams will play a two-match series in Delhi in October

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : भारत की पुरुष हॉकी टीम मेहमान जर्मनी के खिलाफ यहां अगले महीने अक्टूबर के आखिरी में दो मैचों की सीरीज खेलेगी। हॉकी इंडिया से मंगलवार को यह घोषणा की भारत और जर्मनी के बीच 23 और 24 अक्टूबर, 2024 को मेजर ध्यानचंद नैशलन स्टेडियम में दो हॉकी मैच खेले जाएंगे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम जर्मनी से 2024 के पेरिस ओलंपिक में जर्मनी से कड़े संघर्ष के बाद 2 -3से हार गई थी।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पूर्व हॉकी ओलंपियन दिलीप तिर्की ने कहा, ’ भारत और जर्मनी की पुरुष हॉकी टीमों के बीच यह द्विपक्षीय हॉकी सीरीज में विश्व स्तरीय हॉकी की बानगी देखने को मिलेगी। भारत और जर्मनी के हॉकी का लंबा रोचक इतिहास है। भारत और जर्मनी के बीच दो मैचों की इस हॉकी सीरीज में हॉकी प्रेमियों को बेहद कड़ी और रोमांचक हॉकी देखने को मिलेगी। हम इस द्विपक्षीय हॉकी सीरीज की मेजबानी पर फख्र महसूस कर रहे हैं। इस हॉकी सीरीज से हॉकी को लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी ही साथ दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे।‘

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, ’ भारत-जर्मनी के बीच हॉकी में हमेशा रोमां।चक मुकाबले देखने को मिलते है। हमारे खिलाड़ी जर्मनी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार हैं। मेरा विश्वाय दो मैचों की इस सीरीज से भारत और जर्मपी को भविष्य के अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए खुद को और बेहतर करने में मदद मिलेगी। हम भारत -जर्मनी सहयोग का हिस्सा बन कर खुश हैं.`

जर्मन हॉकी संघ के अध्यक्ष हेनिंग फास्टरिच ने कहा, ’ भारत हॉकी के लिए हमेशा खास जगह रही है। हमारी हॉकी टीम हॉकी के लिए जुनून में डूबे भारतीय हॉकी प्रेमियो के सामने खेलने को बेताब हैं। दो हॉकी मैचों की सीरीज दोनों देशों को वैश्विक मुकाबलों के लिए तैयारी का मौका मुहैया कराएगी। हमारी निगाहें वुनौती पर लगी है और हम ऐतिहासिक मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में खेलने की चुनौती के लिए तैयार हैं।‘