सात बरस के अंतराल के बाद 28 दिसंबर से फिर शुरू होगी 2024-25 हॉकी इंडिया लीग

2024-25 Hockey India League will start again from December 28 after a gap of seven years

  • आठ पुरुष हॉकी टीमों के साथ छह महिला हॉकी टीमें भी शिरकत करेंगी
  • एचआईएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 से 15 अक्टूबर तक दिल्ली में
  • हर टीम में 16 भारतीय आठ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित कु़ 24 खिलाड़ी

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : सात बरस के लंबे अंतराल के बाद फिर से हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2024-25 की शुरुआत से भारतीय हॉकी के नए युग का आगाज होगा। हॉकी इंडिया ने एचआईएल 2024-25 के शुक्रवार को फिर शुरू करने की आधिकारिक घोषणा करने के साथ बताया इसमें आठ पुरुष टीमों के साथ छह महिला टीमें पहली बार शिरकत करेंगी। यह पहला मौका है जब एचआईएच में छह महिला टीमें शिरकत करेंगी। एचआईएल के मैच राउकेला और रांची में 28 दिसंबर से शुरू होंगे। 2024-25 में शिरकत करने वाली आठ पुरुष टीमें और उनके माालिक हैं : चेन्नै (चार्ल्स ग्रुप), लखनउ (यदु स्पोटर्स), पंजाब (जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स), वेस्ट बंगाल (शृाची ग्रुप),दिल्ली (एसजी स्पोटर्स एंड इंटरटेनमेंट), ओडिशा (वेदांता लिमिटेड), हैदराबाद( रेजुलूट स्पोटर्स), रांची (नवोयम स्पोटर्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ) । एआईएल में फिलहाल महिला हॉकी लीग के लिए हरियाणा (जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स), वेस्ट बंगाल (शृाची ग्रुप), दिल्ली (एसजी स्पोटर्स एंड इंटरटेनमेंट), ओडिशा (नवोयम स्पोटर्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड) चार महिला टीमों औार उनके मालिकों की घोषणा की गई है जबकि दो महिला फ्रेंचाइजी की घोषणा कानूनी प्रक्रिया बंद होने के बाद की जाएगी। अक्टएचआईएआईएल 2024-25 के लिए विभिन्न फ्रेंचाजियों के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 से 15 अक्टूबर तक यहीं दिल्ली में हेगी। हर फ्रेंचाइजी टीम में कम से कम 16 भारतीय खिलाड़ियों (चार जूनियर खिलाड़ियों को शामिल करना जरूरी है) और आठ विदेशी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ कुल 24 खिलाड़ी होंगे। हॉकी इस संतुलित सोच का मतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तार के मुकाबले के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को तैयार करना है।

हॉकी इंडिया लग 2013 में शुरू हुई और व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय कैलंडर और पैसे की दिक्कतों के चलते इसका 2017 के बाद स्थगित कर दिया गया। 2013 से 2017 तक एचआईएल जनवरी फरवरी में हुई। कलिंगा लांर्स(2013), रांची राइनोज (2014), दिल्ली वेवराइडर्स (2015), रांची रेज (2016) और पंजाब वॉरियर्स (2016) में एक एक बार खिताब जीता। भारत के जाने माने पूर्व धुरंधर टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति की एसजी स्पोटर्स ने एचआईएच की दिल्ली की पुरुष और महिल दोनों फ्रेंचाइजी टीमो में निवेश किया है। शृाची ग्रुप ने वेस्ट बंगाल की महिला और पुरुष टीमों और जेएसडब्ल्यू ने पंजाब की पुरुष और हरियाणा की महिला फ्रेंचाइजी टीमों में निवेश किया है। खिलाड़ियों की नीलामी में- खिलाड़ी खुद को तीन वर्गो-दो लाख रुपय, 5 लाख रुपये और 10 लाख रुपये- रजिस्टर करा सकते हैं। नीलामी खिलाड़ी खुद को इन तीन वर्गों ही खुद का बेस प्राइस के लिए चुन सकते हैं। खिलाड़ियों को चुनने के लिए इससे ज्यादा राशि दांव नहीं

एचआईएल 2024-25 के मैच दो स्थानों – मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम , रांची (झारखंड) और बिरसामुंडा हॉकी स्टेडियम, राउरकेला ( ओडिशा) में खेले जाएंगे। एचआईएल में महिला लीग फाइनल 26 जनवरी को 2025 राची और पुरुषों का फाइनल 1 फरवरी, 2025 को राउरकेला में खेला जाएगा। हर मैच का नतीजा निकेलगा यानी निर्धारित समय में टाई रहा तो फैसला शूटआउट से किया जाएगा ।

पुरुषों के साथ 2024-25 के एचआईएल में महिलाओं की लीग की शुरुआत हॉकी इंडिया के पुरुषों और महिला प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और वैश्विक स्तर पर भारतीय हॉकी को उंचा उठाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।एचआईएल का फिर शुरू होना हा़की के लिए तो ऐतिहासिक है साथ ही यह भारत में महिला हॉकी को प्रमोट करने की दिशा में बड़ा कदम है। हॉकी इंडिया लीग में महिलाओं के लिए लीग भारत की महिला हॉकी खिलाड़ियों को भी अपना कौशल और दमखम दिखाने का मौका देगी भविष्य में भारतीय महिला हॉकी के लिए खासतौर पर भविष्य में और कड़ी प्रतिस्पर्द्धा की राह भी तैयार करेगी।