भारत तृषा की तेज पारी से श्रीलंका को 60 रन से हरा अंडर 19 महिला क्रिकेट विश्व कप में ग्रुप ए में शीर्ष पर

Trisha's quickfire knock helps India beat Sri Lanka by 60 runs to top Group A in Under-19 Women's Cricket World Cup

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : अपनी ओपनर मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित की गई तृषा गोंगाडी की 44 गेंदों पर एक छक्के और पांच चौकों की मदद से 49 रन की तेज पारी और अपनी तेज गेंदबाज शबनम शकील और वीजे जोशिता के शुरू के तीन- तीन ओवर में चटकाए दो -दो विकेट की बदौलत भारत ने श्रीलंका को ग्रुप ए में क्वलालांपुर में बृहस्पतिवार को 60 रन से हरा लगातार तीसरी जीत दर्ज कर शीर्ष पर रह आईसीसी महिला अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के सुपर सिक्स में जगह बना ली।

तृषा गोंगाडी (49 रन) की कप्तान निकी प्रसाद ( 11 रन, 14 गेंद, दो चौके) के साथ तीसरे विकेट की 31 और फिर खुद श्रीलंका की स्पिनर मनयुदी ननयकरा की गेंद को उड़ाने की कोशिश में संजना कविंदी को लॉन्ग ऑन कैच थमा आउट होने से पहले भविका अहीर (7 रन, 13 गेंद, एक चौका) के साथ चौथे विकेट की 30 रन की भागीदारी तथा निचले क्रम में मिथिला विनोद(16 रन, एक छक्का, दो चौके)और वीजे जोशिता (14 रन, 9 गेंद,एक छक्का, एक चौका)की उपयोगी छोटी तेज पारियों की बदौलत रन बनाने के लिए मुश्किल पिच पर निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन का सम्मानजक स्कोर बनाया। श्रीलंका की स्पिनर प्रमुदी, लिमांसा तिलकरत्ने और असुनी तलागुने ने दो दो विकेट चटकाए। बारिश से खेल में भारत की पारी के शुरू में बाधा पड़ी। भारत ने पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर निराशाजनक शुरुआत की। श्रीलंका की स्पिनर प्रमुदी मेत्सारा ने अपने पहले ही ओवर में भारत की अपनी सलामी बल्लेबाज कमलिनी ( 5 रन, 9 गेंद, चौका) को चामुदी के हाथों कैच करा पहला झटका देने के बाद सानिका चाल्के (0 रन, 4 गेद) को भी आउट कर भारत का स्कोर दो विकेट पर 17 कर दिया। भारत की कप्तान निकी प्रसाद ( 11 रन, 14 गेंद, दो चौके )को लेग स्पिनर असनी तलगुने ने खुद लपक लिया और भारत ने तीसरा विकेट दसवें ओवर की तीसरी गेंद पर 48 रन पर खो दिया। श्रीलंका ने बाद के दसओवर में भारत पर दबाव बना उसके छह विकेट और निकाले लेकिन भारत ने आखिरी दस ओवर में 70 रन जोड़े।

जवाब में भारत की तेज गेंदबाज शबनम (2 /9) व वी जे जोशिता( 2/17) ने रफ्तार के साथ धार दिखा और बाएं हाथ की स्पिनर परुणिका सिसोदिया ( 2/7), आयुषी शुक्ला (1/13) और वैष्नवी शर्मा (1/3)ने स्पिन का जाल बुन श्रीलंका को 20 ओवर में नौ विकेट पर 58 कर भारत को आसान जीत दिलाई। भारत की तेज गेंदबाज शबनम ने अपने और पारी के पहले ओवर की दू सरी गेंद पर विकेटकीपर सुमुदु निसंसला (0 रन,1 गेंद) को जोशिता के हाथों कच कर आउट कर श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर एक रन कर दिया। जोशिता ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर सजना कविदी ( 5 रन , 4 गेंद एक चौका) को बोल्ड किया तो शबनमने धाम सनेतना (2 रन, सात गेद) को बोल्ड कर अपना दूसरा विकेट चटकाया। जोशिता ने हिरुनी कुमारी (2 रन, 5 गेंद) को एलबीडब्ल्यू आउट किया कप्तान मनुदी ननयकरा (2 रन, 7 गेंद) को जोशिता ने रनआउट कर श्रीलंका स्कोर पांच विकेट पर 12 रन कर दिया रश्मिका सेवांदी(15 रन, 12 गेंद, दो चौके) और लिमांसा तिलकरत्ने ( 6 रन, 9 गेंद) न छठे विकेट के लिए21 रन जोड़ स्कोर को 33 रन पर पहुंचाया लेकिन तभी भारत की बाएं हाथ की स्पिनर परुणिका ने रश्मिका को मिथिला के हाथों कैच इस भागीदारी को तोडा। आयुषी शुक्ला ने शाशिनी घिमानी (3 रन, 9 गेंद) एलबीडब्ल्यू आउट किया के बादर लिमांसा को बोल्ड कर श्रीलंका का स्कोर आठ विकेट पर 36 रन कर दिया। असिनी थलगुना (9 रन, 30 गेंद) को एलबीड्ब्ल्यू आउट कर श्रीलंका स्कोर 9 विकेट पर 49 करा दिया। प्रमुदी मेत्सरा 28 गेंद एक चौके की मदद से सात और चामुदी प्रबोद आठ गेंद 2 रन बना नॉटआउट रही।