
सत्ये्न्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 क्रिकेट सीजन के लिए टीम मेंटोर नियुक्त किया है। 44 बरस के पीटरसन अब हेमांग बदानी (हेड कोच) मैथ्यू मोट (सहायक कोच), मुनफ मोट (सहायक कोच), मुनफ पटेल (गेंदबाजी कोच) और वेणुगोपाल राव(डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट) अब दिल्ली कैपिटल्स के टीम प्रबंधन से जुड़ेंगे। पीटरसन ने तीनो फॉर्मेट में कुल मिला कर 15 मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की और इसमें भारत के खिलाफ 2008 में दो टेस्ट मैच की सीरीज भी शामिल है
पीटरसन पहली बार आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से कोच के रूप में जुड़ेंगे।वह आईपीएल में आखिरी बार 2016में खेले थे औरवह 2009 से 2016तक तत्कालीन दिल्ली डेयरडेविल्स तीन अलग अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेले और 17 बार कप्तानी भी की। 2009 में वह कुछ समय आरसीबी ,बेंगलुरू की कप्तानी की और2014 में पूरे सीजन तत्कालीन दिल्ली डेयरडेविल्स की 2014 में कप्तानी की और तब टीम 14 मैचों में मात्र दो ही मैच जीत आखिरी स्थान पर रही थी।
केविन पीटरसन के 2014 में आईपीएल में दिल्ली की कप्तानी करने के समय से दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के सह मालिक किरण कुमार गांधी से निजी रिश्ते रहे हैं। बताया जाता है कि पीटरसन ने जीएमआर और हैंपशर काउंटी क्रिकेट क्लब के बीच ऐतिहासिक सौदे में बड़ी मदद की थी। पीटरसन बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग और कैरिबियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स अब तक केवल एक बार फाइनल में पहुंची है। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रस्टन स्टब्ज और अभिषेक पोरेल को ही रिटेन किया और बाकी सभी को रिलीज कर दिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल, हैरी ब्रुक, फाफ डूप्लेसी और मिचेल स्टार्क को मौजूदा आईपीएल सीजन के लिए अपनी टीम में जोड़ा।