अक्षर पटेल आईपीएल 2025 में होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान

Akshar Patel will be the captain of Delhi Capitals in IPL 2025

  • अक्षर बोले,मैं पूरे विश्वास के साथ दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिए तैयार हूं
  • एलएसजी के खिलाफ 24 मार्च को मैच से करेगी दिल्ली अपना अभियान शुरू

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : भारत के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर 31 बरस के अक्षर पटेल 2025 के पुरुष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 क्रिकेट मे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। कप्तान ऋषभ पंत के इस बार आईपीएल में नीलामी में जाने और लखनउ सुपर जायंटस (एलएसजी) द्वारा सबसे 2025 सीजन के लिए सबसे महंगा खरीदे जाने पर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की होड़ में केएल राहुल और फाफ डू प्लेसी व अक्षर पटेल सहित तीन लीग होड़ में थे। भारत को हाल ही में बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन कर दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जितवाने में अहम भूमिका निभाने वाले अक्षर पटेल का आईपीएल 2025 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंपी गई। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक आईपीएल में खिताब नहीं जीता है और 2025 के सीजन मे अपने अभियान का आगाज लखनउ सुपर जायंटस (एलएसजी) के खिलाफ 24 मार्च को विशाखापट्टनम में मैच खेल कर करेगी। दिल्ली कैपिटल्स की तरह आरसीबी और पंजाब किंग्स को अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार है। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को 16.50 करोड़ रुपये में रिटने किया था जबकि ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 की नीलामी में लखनउ सुपर जायंटस ने सबसे महंगा 27 करोड़ रुपये में खरीदा था।

आईपीएल 2025 के लिए बड़ी नीलामी में पांच विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों को नए कप्तानों की जरूरत थी। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान घोषित किए जाने से के साथ कोलकाता नाइड राइडर्स (केकेआर) ने अजिंक्य रहाणे, लखनउ सुपर जायंटस ने ऋषभ पंत, पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर(आरसीबी) द्वारा रजत पाटीदार को अपना कप्तान घोषित किए जाने से इन सभी पांचों फ्रेंचाइजी की आईपीएल 2025 के लिए नए कप्तान की तलाश पूरी हो गई। केकेआर को बीते आईपीएल सीजन में खिताब जिताने वाले श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने नीलामी में खरीद कर उन्हें अपना खिताब नियुक्त किया है। श्रेयस की जगह केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे संभालेंगे और पिछले सीजन तक आरसीबी के लिए खेलने वाले फाफ डू प्लेसी के अब दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदे जाने से उनकी जगह उसकी कप्तानी रजत पाटीदार संभालेंगे।अक्षर पटेल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे और उसके बाद से अब पिछले छह सीजन में उसके लिए दमदार प्रदर्शन कर उन्होंने अब टीम की कप्तानी संभाली है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में 82 मैच खेल कर अक्षर पटेल ने 967 रन बनाने के साथ 7.09 की इकोनमी के साथ 62 विकेट भी चटकाए हैं। अक्षर पटेल ने अब तक आईपीएल में कुल 150 मैच खेले हैं और तीन अर्द्बशतकों सहित 66 के सर्वोच्च स्कोर तक कुल 1653 रन बनाए हैं और साथ ही कुल 123 विकेट भी चटकाए हैं और 21 रन देकर चार विकेट उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

अक्षर पटेल ने कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान की जिम्मेदारी वाकई मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। मैं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की जिम्मेदारी दिए जाने के लिए इसके मालिकों और सपोर्ट स्टाफ का आभारी हूं। मैं दिल्ली कैपिटल्स में बतौर क्रिकेट इनसान परिपक्व हुआ। मैं पूरे विश्वास के साथ दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिए तैयार हूं। हमारे कोचिंग स्टाफ व प्रतिभाओं के तलाशने वाले स्काउटस ने आईपीएल की बड़ी नीलामी में अत्यंत प्रतिभाशाली, संतुलित व मजबूत टीम चुनी है। हमारी टीम में कई लीडर हैं। मैं बेताबी से अपनी दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ कर एक कामयाब आईपीएल सीजन के लिए बेताब है। हमें अपने प्रशंसकां का पूरा समर्थन और प्यार हासिल हैं।’

अक्षर ने हमें मौके पर टीम के लिए अनुकरणीय प्रदर्शन किया : किरण गांधी
अक्षर पटेल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे और उसके बाद से अब पिछले छह सीजन में उसके लिए दमदार प्रदर्शन कर उन्होंने अब टीम की कप्तानी संभाली है। अक्षर पटेल के बेहद चुस्त फील्डर होने के साथ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों और भारतीय टीम मे भी सभी के साथ एक खास रिश्ता बना चुके हैं। अक्षर पटेल का अपनी टीम के कप्तान रूप में स्वागत करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के चेयनमैन किरन गांधी ने कहा, ‘हम अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त कर बेहद खुश हैं। वह हमारी दिल्ली कैपिटल्स टीम के परिवार कर 2019 से अभिन्न हिस्सा रहे हैं। पिछले दो सीजन में हमारी दिल्ली कैपिटल्स टीम के उपकप्तान रहे अक्षर को अब टीम की कप्तानी सौंपना उनकी स्वाभाविक प्रगति को दर्शाता है। अक्षर ने हमें मौके पर हमारी टीम के लिए आगे बढ़ कर अनुकरणीय प्रदर्शन किया है। अक्षर को हमारे सपोर्ट स्टाफ अृर अनुभवी लीडरशिप ग्रुप का हमेशा पूरा समर्थन मिला है। मैं अक्षर को कप्तान के रूप मे शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि बतौर कप्तान कामयाब रहेंगे। हमारी दिल्ली कैपिटल्स जिन मूल्यों पर बनी है उसे अक्षर मूर्त रूप देते हैं।’

दिल्ली कैपिटल्स के ड्रेसिंग रूप में अक्षर को हर कोई पसंद करता है : पार्थ जिंदल
दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने कहा, ‘मैंने दिल्ली कैपिटल्स में अक्षर पटेल को बतौर क्रिकेटर और लीडर के रूप में आगे बढ़ते करीब से देखा है। मैंने निजी तौर पर 2019 में अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने के लिए चुना था। मेरे अक्षर के साथ रिश्ते क्रिकेट से परे हैं। मैंने अक्षर को बीते दो बरस में दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान के रूप में भी देखा है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि दिल्ली कैपिटल्स के ड्रेसिंग रूप में अक्षर को हर कोई पसंद करता है और वह टीम में हर खिलाड़ी की हौसलाअफजाई करेंगे। किफायती स्पिनर होने के साथ वह गेंद संभालते ही तुरंत अपनी छाप छोड़ते है।अक्षर एक शानदार और परिपक्व क्रिकेटर के रूप में चमके हैं और जिन्होंने बीते बरस भारत के लिए आईसीसी टी 20 विश्व कप और हाल ही में दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में बल्ले और गेंद से अपनी चमक बिखेरी। मैं अक्षर को दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में उनकी नई पारी और क्रिकेट यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं। केएल राहुल, फाफ डू प्लेसी और मिचेल स्टार्क जैसे सीनियर क्रिकेटरों की लीडरशिप ग्रुप के रूप में मौजूदगी दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह खास शुरुआत है।‘