
- ऋषभ पंत ग्रेड ए में, श्रेयस व इशान एक बरस बाद फिर अनुबंधित
- नीतिश, ध्रुव, अभिषेक, सरफराज, आकाशदीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित नए अनुबंधित खिलाड़ी
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को सीनियर भारतीय पुरुष टीम के 2024-25 सीजन (पहली अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025) के लिए सालाना खिलाड़ी अनुबंध की घोषणा कर दी। इसकी घोषणा बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत साइकिया ने की। टॉप टियर ग्रेड ए + में चार क्रिकेटरों – रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा को अनुबंधित किया है। ग्रेड ए+ में बीते बरस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके रविचंद्रन अश्विन को छोड़ बाकी चारो को बरकरार रखा गया है। विराट, रोहित और रवींद्र जडेजा भारत को बीते बरस जून में आईसीसी टी 20 विश्व कप जिताने के बाद टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। ऋषभ पंत को ग्रेड बी से पदोन्नत कर ग्रेड ए मे सिराज, केएल राहुल , शुभमन गिल , हार्दिक पांडया भी है।
ऋषभ पंत 2022-23 के सीजन में ग्रेड ए में थे लेकिन दिसंबर, 2022 में खतरनाक सड़क दुर्घटना के चलते एक बरस से ज्यादा तक क्रिकेट न खेलने पर उनहें ग्रेड बी मे भज दिया था। ऋषभ पंत 2024 में आईपीएल से वापी की और भारत के लिए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खेल रहे हैं। उसके बाद ऋषभ पंत ने दस टेस्ट, एक वन डे अंतर्राष्ट्रीय और दस टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले और इसीलिए उनकी ग्रेड ए में वापसी हो गई। श्रेयस अय्यर कुदलीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और सूर्य कुमार यादव के साथ ग्रेड बी मे जबकि इशान किशन को ग्रेड सी मे अनुबंधित किया गया है।
बीसीसीआई के सालाना अनुबंधित खिलाड़ियों में पहली बार ग्रेड सी में शामिल खिलाड़ी हैं -नीतिश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरैल, अभिषेक शर्मा, सरफराज खान, आकाशदीप , वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।
शार्दूल ठाकुर, केएस भरत, आवेश खान, जीतेश शर्मा जैसे बीते बरस सबसे निचले ग्रेड सी में शामिल खिलाड़ियो को बीसीसीआई के सालाना अनुबंधित खिलाड़ियो की सूची से बाहर कर दिया गया है । बीसीसीआई हालांकि सालाना अनुबंधित खिलाड़ियो के चार ग्रेड की राशि का खुलासा नही किया है। ऐसा अनुमान है ग्रेड ए+में शामिल क्रिकेटरो को सालाना सात करोड़ रुपय, ग्रेड ए के खिलाड़ियोंं को पांच करोड़, ग्रेड बी के खिलाड़ियो को तीन करोड़ रुपये और ग्रेड सी के खिला़डियों को एक करोड़ रुपये सालाना मिलपने का अनुमान है।
श्रेयस अय्यर और इशान किशन ने बीते बरस तब अपना बीसीसीआई का सालाना अनुबंध गवा दिया था जब इन दोनो ने खुद को घरेलख सीजन के लिए अनुपलब्ध बताया था। श्रेयस अश्शर ने मुंबई क्रिकेट एसोसिशन (एमसीए) को सूचित किया था कि वह पीठ में ऐंठन के कारण उपलब्ध नहीं है। इशान किशन ने घरेलू क्रिकेट मे अपने राज्य झारखंड के लिए खेलने की बजाय डीवाई पाटील टी 20 टूर्नामेंट को खेलने को तवज्जो दी थी। इशान किशन 2024-25 मे झारखंड के लिए सभी फॉर्मेट में खेले और उन्होंने 2024-25 सीजन के लिए बीसीसीआई के सालाना अनुबंधित खिलाड़ियों में वापस जगह बनाई। वहीं श्रेयस ने मार्च 2024 से केकेआर के कप्तान के रूप में उसे आईपीएल खिताब, मुबई को 2023-24 मे रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी जिताने के साथ भारत को आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी जिताने मे जितान में अहम भूमिका निभाई।
बीसीसीआई के 2024-25 सीजन के लिए सालाना अनुंबथित खिलाड़ियो की सूची इस प्रकार है:
ग्रेड ए+ : रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
ग्रेड ए: ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांडया, मोहम्मद शमी।
ग्रेड बी : सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर।
ग्रेड सी : रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे,रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरैल, सरफराज खान, नीतिश कुमार रेड्डी,इशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।