
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (6/70) और आकाशदीप (4/88) ने मिलकर हैरी ब्रुक (158 रन, 234 गेंद, एक छक्का एक छक्का, 17 चौके) व विकेटकीपर जैमी स्मिथ (अविजित 184, 207 गेद, चार छक्के, 21 चौके) की छठे विकेट की 303 रन की भागीदारी के बावजूद एक समय पलटवार करती दिख रही इंग्लैंड को एंडरसन तेंडुलकर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज के एजबेस्टन , बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार देर रात पहली पारी में 407 रन पर समेट कर भारत को पहली पारी में 188 रन की बढ़त दिलाई। इंग्लैंड के छह बल्लेबाज पहली पारी में खाता खोले बिना आउट हुए। शुभमन गिल (269) के दोहरे शतक से भारत ने अपनी पहली पारी में दूसरे दिन 587 रन का विशाल स्कोर बनाया।
यशस्वी जायसवाल (28 रन, 22 गेंद, छह चौके) और केएल राहुल की सलामी जोड़ी की पहली विकेट की 51 रन की भागीदारी की बदौलत भारत ने एक विकेट खोकर 64 रन बनाकर अपनी बढ़त कुल 244 कर ली और दूसरी पारी में उसके नौ विकेट बाकी हैं। भारत ने दूसरे टेस्ट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। तब केएल राहुल 36खेल कर छह चौकों की मदद से 28 और करुण नायर 18 गेंद खेल कर एक चौके की मदद से सात रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत ने तीसरे दिन खेल के आखिरी सत्र में यशस्वी का विकेट खोया जो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग की स्विंग हो कर भीतर आती गेंद को खेलने से चूके और अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। यशस्वी ने इस पर रिव्यू लिया लेकिन तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बरकरार रखा।
मोहम्मद सिराज ने तीसरे दिन सुबह के दूसरे अपने पहले ही ओवर में जो रूट ((22 रन, 46 गेंद, दो चौके) और अगली गेंद पर कप्तान बेन स्टोक्स (0 रन 1 गेंद) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच करा कर पैवेलियन लौटाया। सिराज ने अपने आखिरी स्पैल में ब्रायडन कार्स (0रन, 4 गेंद) और जोश टंग (0 रन, 2 गेंद) को एलबीडब्ल्यू आउट किया और शोएब बशीर(0 रन, 2 गेद) को बोल्ड कर इंग्लैड की पहली पारी 89.3 ओवर में समेट दी। हैरी ब्रुक और जैमी स्मिथ ने जवाबी हमला बोला और जैमी स्मिथ ने लंच से पहले तूफानी शतक पूरा किया। हैरी ब्रुक ने लंच के बाद अपना शतक पूरा किया और दूसरे सत्र में ये दोनों कुछ धीमा खेले। दूसरे दिन के आखिरी में अपने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाने वाले आकाशदीप ने ब्रुक को सीम होती गेंद पर बोल्ड उनकी और स्मिथ की छठे विकेट की 303 रन की भागीदारी तोड़ा। इंग्लैड ने छठा विकेट 387 तोड़ा और स्कोर में सात रन ही ओर जुड़े थे कि क्रिस वॉक्स (5 रन,17 गेंद, 1 चौका) ने आकाशदीप की गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में करुण नायर को पहली स्लिप में कैच थमा दिया।
इंग्लैंड ने लंच तक अपनी पहली पारी में तक पांच विकेट पर 249 रन बनाए। लंच के समय हैरी ब्रुक 127 गेंद खेल एक छक्के और 11 चौकों की मदद से 91 और जैमी स्मिथ 82 गेंद खेल कर तीन छक्कों और 14 चौकों की बदौलत 102 रन बनाकर खेल रहे थे और ये दोनों छठे विकेट के लिए अब तक 154 गेंदों में 165 रन की अटूट भागीदारी कर चुके हैं। इंग्लैंड लंच तक भारत से 338 रन पीछे था और पहली पारी में उसके पांच विकेट बाकी थे। स्मिथ ने अपना शतक भारत के बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा के दसवें ओवर में उनकी लगातार दो गेंदों पर चौका जड़ 80 गेंद खेल कर तीन छक्कों और 14 छक्कों की मदद से पूरा किया। यह भी एक संयोग है कि भारत के लिए भारत के लिए दोहरा शतक जड़ने वाले कप्तान शुभमन गिल ने रवींद्र जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 203 रन की बड़ी भागीदारी कर उसे बड़े स्कोर तक पहुंचाय
इंग्लैंड ने दूसरे दिन के तीन विकेट पर 77 रन से अपनी पहली पारी आगे शुरू की और जो रूट से 18 और हैरी ब्रुक ने 30 रन के स्कोर से शुक्रवार सुबह अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई। इंग्लैंड के स्कोर में सात रन ही और जुड़े थे कि जो रूट ने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की मिडलस्टंप पर पड़ मूव होती गेंद को ग्लांस करने गए और विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (0 रन, 1 गेंद) उनकी अगली ही गेंद शार्ट गेंद बल्ला अलग नहीं कर पाई गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर उछली और ऋषभ पंत ने एक और शानदार कैच लपका और इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 84 रन हो गया। इंग्लैंड के जैमी स्मिथ ने खासतौर प्रसिद्ध कृष्णा को निशाना बनाया और शॉर्ट गेंदों से आउट करने की रणनीति पर पारी फेर दिया। इंग्लैड ने लंच से पहले 27 ओवर में दो विकेट खोए औार 172 रन जोड़े। प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंदों की रणनीति पर पानी फेरते हुए जैमी स्मिथ ने उनके एक ओवर मे चार चौकों और एक छक्के सहित 23 रन बनाए। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा को मोर्चे पर लगाए रखा और स्मिथ ने उनकी गेंद पर छक्का जड़ 43गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। स्मिथ ने ऑफ स्पनिर वाशिंगटन सुदर की गेंदों को कवर ड्राइव कर ो चौकश जड़े और फिर रवींद्र जडेजा की गेंद को कट कर चौका जड़ा। स्मिथ ने 62 गेंदो पर 84रन बनाए थे।