चिन्नास्वामी स्टेडियम,में खेले जाने वाले महिला वन डे क्रिकेट विश्व कप के मैच अब डीवाई पाटील स्टेडियम नवी मुंबई में

Women's One Day Cricket World Cup matches to be played at Chinnaswamy Stadium will now be shifted to DY Patil Stadium in Navi Mumbai

फाइनल कोलंबो या नवी मुंबई में, पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी या कोलंबो

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : बेंगलुरू के एम चिन्नासवामी स्टेडियम के उपलब्ध न होने पर अब डीवाई पाटील स्टेडियम, नवी मुंबई आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के तीन लीग मैचों, एक सेमीफाइनल व संभवत: फाइनल सहित पांच मैचों की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट के इन मैचों की तारीखें-30 सितंबर से 2 नवंबर तक अन्य मैच स्थलों एसीए स्टेडियम(गुवाहाटी), होल्कर स्टेडियम( इंदौर), एसीसी-वीडीसीए स्टेडियम(विशाखापट्टनम) और आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो तक पूर्ववत वही रहेंगी। आईसीसी महिला वन डे क्रिकेट विश्व कप 2025 का फाइनल कोलंबो अथवा नवी मुंबई को 2 नवंबर को नवी मुंबई में खेला जाएगा।पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी अथवा कोलंबो मे 29 अक्टूबर को और दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को नवीं मुंबई में होगा। इसमें कुल आठ टीमें शिरकत करेंगी। उदघाटन मैच भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 5 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा। भारत का पाकिस्तान के खिलाफ मैच कोलंबो में इसलिए रखा गया है क्योंकि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों मुल्क एक दूसरे की धरती पर नहीं खेल रहे हैं। पाकिस्तान की महिला टीम की फाइनल में पहुंचने की संभावना बेहद कम है और यदि वह फाइनल में पहुंचती है तो फिर वह कोलंबो में ही खेलेगी।

आईसीसी के अध्यक्ष श्री जय शाह ने मैच के नए स्थान की घोषणा पर संतोष जताते हुए इसे महिला क्रिकेट के आदर्श स्थान बताया। जय शाह ने कहा, ‘नवी मुंबई हाल ही के वर्षों में महिला क्रिकेट का असल घर बनकर उभरा है। नवी मुंबई को अंतर्राष्ट्रीय मैचों औार महिला प्रीमियर क्रिकेट लीग मैचों के दौरान गजब का समर्थन मिला। इस मैदान का माहौल खिलाड़ियों और प्रशंसकों में जोश भर देने वाला था। मुझे पूरा विश्वास है कि यही ऊर्जा भारत में 12 बरस हो रहे आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के बड़े मैचों में भी दिखेगी। हम महिला क्रिकेट की इस यात्रा के अहम मोड़ पर खड़े है। 2025 के इस महिला वन डे क्रिकेट विश्व कप को उन निर्णायक मील के पत्थरों में से एक के रूप में याद किया जा सकता है, जिसने न केवल भारत में बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में क्रिकेट के भविष्य को आकार दिया।

आईसीसी महिला वन डे क्रिकेट विश्व कप के मैचों का कार्यक्रम (सभी मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद 3 बजे से)।
30 सितंबर: भारत वि श्रीलंका, गुवाहाटी,
1 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया वि न्यूजीलैंड, इंदौर
2 अक्टूबर : बांग्लादेश वि पाकिस्तान, कोलंबो
3 अक्टूबर : इंग्लैंड वि दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी
4 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया वि श्रीलंका, कोलंबो
5 अक्टूबर : भारत वि पाकिस्तान , कोलंबो।
6 अक्टूबर : न्यूजीलैंड वि दक्षिण अफ्रीका, इंदौर
7 अक्टूबर: इंग्लैंड वि बांग्लादेश, गुवाहाटी
8 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया वि पाकिस्तान, कोलंबो।
9 अक्टूबर : भारत वि दक्षिण अफ्रीका, विशाखापट्टनम
10 अक्टूबर :न्यूजीलैंड वि बांग्लादेश , गुवाहाटी
11 अक्टूबर : इंग्लैंड वि श्रीलंका, कोलंबो
12 अक्टूबर : भारत वि ऑस्ट्रेलिया, विशाखापट्टनम
13 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका वि बांग्लादेश, विशाखापट्टनम
14 अक्टूबर : न्यूजीलैंड वि श्रीलंका, कोलंबो
15 अक्टूबर : इंग्लैंड वि पाकिस्तान, कोलंबो
16 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया वि बांग्लादेश, विशाखापट्टनम
17 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका वि श्रीलंका, कोलंबो।
18 अक्टूबर : न्यूजीलैंड वि पाकिस्तान, कोलंबो।
19 अक्टूबर : भारत वि इंग्लैड, इंदौर।
20 अक्टूबर : श्रीलंका वि बांग्लादेश, नवी मुंबई।
21 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका वि पाकिस्तान, कोलंबो।
22 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया वि इंग्लैंड, इंदौर।
23 अक्टूबर : भारत वि न्यूजीलैंड, नवी मुंबई।
24 अक्टूबर : श्रीलंका वि पाकिस्तान, कोलंबो।
25 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया वि दक्षिण अफ्रीका, इंदौर।
26 अक्टूबर : इंग्लैंड वि न्यूजीलैंड, विशाखापट्टनम(सुबह 11 बजे से)।
29 अक्टूबर : पहला सेमीफाइनल, गुवाहाटी/कोलंबो।
30 अक्टूबर : दूसरा सेमीफाइनल, नवी मुंबई।
2 नवंबर: फाइनल , नवी मुंबई/कोलंबो।