रविवार दिल्ली नेटवर्क
भारत के गौरव श्रीमंत झा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने यू.ए.ई के शारजाह शहर में आयोजित Asian Para Armwrestling Cup 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए -85 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में श्रीमंत झा ने बेहतरीन ताकत, तकनीक और धैर्य का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई और उत्कृष्ट संघर्ष के बाद सिल्वर मेडल अर्जित किया।
शहीद जवानों को समर्पण
अपनी इस उपलब्धि को श्रीमंत झा ने भारत माता के वीर शहीद जवानों को समर्पित किया है।
उन्होंने कहा मेरी हर जीत देश के उन वीर जवानों के लिए है जिन्होंने अपनी जान देश की सुरक्षा में न्योछावर की। यह सिल्वर मेडल मैं उन सभी शहीदों को समर्पित करता हूं।
प्रतियोगिता का विवरण
Asian Para Armwrestling Cup 2025 का आयोजन 04 दिसंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक
शारजाह (यू.ए.ई) में किया गया।
इस चैंपियनशिप में श्रीमंत झा ने अपनी शक्ति और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए फाइनल तक पहुँचकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
श्रीमंत झा की उपलब्धियां
- श्रीमंत झा दुनिया के तीसरे और एशिया के नंबर-वन पैरा-आर्म रेसलर हैं।
- अब तक भारत के लिए 61 अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुके हैं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
- इस सफलता ने एशिया में उनकी स्थिति और भी मजबूत की है।
श्रीमंत झा का बयान
यह मेरे लिए एक विशेष उपलब्धि है। मैं हर मैच देश के वीर जवानों की प्रेरणा से खेलता हूं। अब मेरा लक्ष्य आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम और ऊँचा करना है।
बधाई और शुभकामनाएं
पीपल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्षा प्रीति झींज्ञानी,
छत्तीसगढ़ आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष जी. सुरेश बाबे,
चेयरमैन बृज मोहन सिंह, सचिव श्रीकांत कृष्ण साहू
तथा कोच राजू साहू ने श्रीमंत झा को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
युवाओं के लिए संदेश
कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ें। कभी हार न मानें। आपकी मेहनत और लगन ही आपको सफलता दिलाएगी। अपने सपनों पर विश्वास रखें, क्योंकि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती।





