भारत अंडर 19 के कप्तान आयुष ने तीन,खिलन ने चटकाए दो विकेट
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : मैन ऑफ द’ मैच ऑफ स्पिन ऑलराउंडर कनिष्क चौहान (35 रन, 29 गेंद, एक छक्का, चार चौके व 1/30, एक कैच) के दमदार खेल, वेदांत त्रिवेदी के अर्द्धशतक व कप्तान ऑफ स्पिनर आयुष म्हात्रे द्वारा चटकाए तीन विकेट की बदौलत भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को बुलवायो में आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में सुपर 6 के अपने दूसरे मैच में रविवार रात 58 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ शान से सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। पाकिस्तान अंडर 19 को सेमीफाइनल में स्थान पाने के लिए 33.3 ओवर में 253 रन बनाने थे लेकिन वह इतने ओवरों चार विकेट पर 166 रन ही बना पाया होड़ से बाहर हो गया और इससे ही भारत का सेमीफाइनल में स्थान पक्का हो गया था। पाकिस्तान अंडर 19 ने जिस तरह बिना लड़े हथियार डाल दिए और जीत के लिए कोशिश ही नहीं की वह जरूर हैरान करने वाला रहा। भारत अंडर 19 ने चार जीत कुल आठ अंक और 2.585 की सर्वश्रेष्ठ नेट रन रेट के चलते अपनी तरह आठ अंक पाने वाली इंग्लैंड अंडर 19 (नेट रन रेट 1.757) को पीछे छोड़ सुपर 6 में ग्रुप 2 में शीर्ष स्थान पाया। भारत अंडर 19 अब सेमीफाइनल में हरारे में 4 फरवरी को अफगानिस्तान अंडर 19 से भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 पहले सेमीफाइनल में तीन फरवरी को बुलवायो में इग्लैंड अंडर 19 से भिड़ेगी।
वेदांत त्रिवेदी (68, 98 गेंद, एक छक्का, दो चौके) और उपकप्तान विहान मल्होत्रा ((21 रन, 43 गेंद, एक चौका) के साथ चौथे विकेट की 62 तथा ऑलराउंडर कनिष्क चौहान (35 रन, 29 गेंद, एक छक्का, चार चौके) और खिलन पटेल (21 रन, 15 गेंद, एक छक्का, दो चौके) के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज अब्दुल सुभान (3/ 33) के आखिरी ओवर में आउट होने से पहले आठवें विकेट की अर्द्धशतकीय भागीदारी की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर 47 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद 49.5 ओवर में 252 रन बनाए। पाकिस्तान अंडर 19 के लिए अपने एक ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी और कप्तान भारत अंडर 19 के कप्तान आयुष म्हात्रे के विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सैयम (2/69) पाकिस्तान अंडर 19 के सबसे महंगे गेंदबाज रहे।
जवाब में कप्तान ऑफ स्पिनर आयुष म्हात्रे (3/21), बाएं हाथ के स्पिनर खिलन पटेल (3/35), कनिष्क चौहान (1/30) व उपकप्तान विहान मल्होत्रा (1/15) की स्पिन चौकड़ी ने स्पिन का जाल बुन आपस में आठ विकेट बांट उस्मान खान (66 रन, 92 रन, सात चौके) की सलामी बल्लेबाज हम्जा जहूर(42 रन, 49 गेंद, 8 चौके) के साथ दूसरे विकेट 65 तथा कप्तान फरहान यूसुफ (38 रन, 39 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) की तीसरे विकेट की 63 रन की भागीदारियों के बावजूद पाकिस्तान अंडर 19 को 46.2 ओवर मे 194 रन पर ढेर कर भारत अंडर 19 को जीत दिला सेमीफाइनल में स्थान पा लिया। बीच के ओवरों में ऑफ स्पिनर कनिष्क चौहान ने बेहतरीन गेंदबाजी कर सलामी बल्लेबाज हम्जा जहूर (42रन, 49 गेंद, सात चौके)को पारी के 17 वें ओवर में आउट किया। कप्तान पाकिस्तान अंडर 19 दूसरा विकेट 88 रन पर खोया। फरहान यूसुफ (38) को आरएस अंबरीश ने धीमी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर खिलन पटेल के हाथों कैच करा पाकिस्तान अंडर 19 का स्कोर 30 वें ओवर में स्कोर तीन विकेट पर 151 कर दिया और इसके बाद कप्तान ऑफ स्पिनर आयुष म्हात्रे ,उपकप्तान विहान मल्होत्रा और बाएं हाथ के स्पिनर खिलन पटेल ने 35 रन के भीतर पांच विकेट और निकाल कर पाकिस्तान अंडर 19 का स्कोर आठ विकेट पर 184 कर दिया। म्हात्रे ने उस्मान खान (66) को एलबीडब्ल्यू, अहमद हुसैन(2) को कुंडू व मोमिन कमर(0) को विहान के हाथों कैच कराया। विहान ने अली हसन बलोच(3) को आउट किया जबकि बाएं हाथ के स्पिनर खिलन पटेल ने अब्दुल सुभान(7),मोहम्मद सैयाम (3) के हुजाइफा अहसान (14) को बोल्ड कर पाकिस्तान अंडर 19 की पारी समेटी। भारत अंडर 19 के तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने सबसे कामयाब बल्लेबाज समीर मिनहास (9 रन, 11गेंद, 2 चौके) पारी के चौथे और अपने दूसरे ओवर चौथी रही गेंद को खड़े खड़े खेलने की कोशिश में चूके और अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट घोषित किया और पाकिस्तान अंडर 19 ने पहला विकेट 23 रन पर खोया। तेज गेंदबाज आरएस अंबरीश के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद को सलामी बल्लेबाज हम्जा जहूर (17 रन) खेलने गए गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर उछली लेकिन विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू कैच छोड़ दिया तब पाकिस्तान अंडर 19 का स्कोर 27 रन था।
इससे पहले विस्फोटक वैभव सूर्यवंशी (30रन, 22 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) ने अपने सलामी जोड़ीदार एरोन जॉर्ज के साथ मिलर कुछ संभल कर आगाज करने के बाद अचानक आठवें ओवर में धैर्य खो पाकिस्तान अंडर के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सैयम की शॉर्ट गेंद को पुल करने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले का महीन किनारा ले विकेटकीपर हम्जा जहूर के दस्तानो में चली गई और भारत अंडर 19 ने पहला विकेट 47 रन पर खो दिया और इसी स्कोर पर ओवर की आखिरी मिडल और लेग स्टंप पर पड़ी गेद पर कप्तान आयुष म्हात्रे (0 रन, 2 गेद) ने बल्ला चलाया और विकेटकीपर जहूर को कैच थमा दिया। अगले अब्दुल सुभान के पहले ओवर की पहली ही गेंद मिडलस्टंप पर पड़कर भीतर आई गेंद जॉर्ज एरोन(16 रन, 25 गेंद, एक चौका) के मिडलस्टंप की गिल्ली उड़ाकर ले गई और भारत अंडर 19 अचानक चार गेंद के भीतर तीन विकेट 47 रन पर गंवा गहरे संकट में फंस गई। शुरू के चार मैच में नाकाम रहे वेदांत त्रिवेदी ने संभल कर आगाज किया और पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जड़ने वाले उपकप्तान विहान मल्होत्रा (21 रन, 43 गेंद, एक चौका) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 62 रन जोड़ कर स्कोर को 24 वें ओवर में विहान ने लेग स्पिन अहमद हुसैन की तेज गेंद को टर्न के लिए खेलने की कोशिश में उन्हें ही वापस कैच दिया और भारत अंडर 19 ने चौथा विकेट 109 रन पर खो दिया। वेदांत त्रिवेदी दूसरे छोर से विकेट गिरने के बाद अपना छोर संभाले डटे रहे। वेदांत त्रिवेदी ने पारी के 30 वें और मोहम्मद सैय्यम के सातवें ओवर की आखिरी गेंद को डीप थर्डमैन पर खेल एक रन दौड़ कर 74 गेंद खेल एक छक्के और दो चौकों की मदद से अपना मौजूदा संस्करण का पहला अर्द्बशतक पूरा किया। मौजूदा संस्करण में भारत अंडर 19 के सबसे कामयाब बल्लेबाज रहे विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू (16 रन, 27 गेंद, एक चौका )ने ऑफ स्पिनर अली हसन बल की गेंद को उडाने की कोशिश मे सुभान को लॉन्ग ऑन पर कैच थमा दिया और भारत अंडर 19 ने पांचवां विकेट 146 पर खो दिया। भारत अंडर 19 ने 40 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए।
वेदांत त्रिवेदी (68 रन, 98 गेंद, एक छक्का, दो चौके) लेग स्पिनर मोमिन कमर की फुलटॉस को उड़ाने की कोशिश में मिडविकेट पर फरहान यूसुफ को कैच थमा बैठे और भारत अंडर 19 ने छठा विकेट 182 रन पर खो दिया। आर एस अंबरीश (29 रन, 38 गेंद, दो चौके) ने पारी के 44 वें अर्र तेज गेंदबाज अली रजा के नौवें ओवर की आखिरी ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को ड्राइव करने की कोशिश मे विकेटकीपर जहूर को कैच थमा दिया और भारत अंडर19 ने छठा विकेट 200 रन पर खो दिया।





