- कप्तान सूर्य बोले, हर्षित अच्छे नहीं दिख रहे, पर अभी टी 20 विश्व कप से बाहर नहीं
- -टी 20 विश्व कप में कोई टीम कमजोर नहीं, मौजूदा चैंपियन होने का हम पर दबाव नहीं
सत्येन्द्र पाल सिंह
मुंबई : भारत के नवोदित तेज गेंदबाज हर्षित राणा का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 फरवरी को अभ्यास मैच में जांघ की मांसपेशी में आए खिंचाव के कारण शनिवार से यहां शुरू हो रहे आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप में खेलने पर संशय पैदा हो गया। हर्षित राणा तेज गेंदबाज होने के साथ भारत को टी 20 क्रिकेट में निचले क्रम में बल्ले से आतिशी बल्लेबाजी करने की क्षमता के कारण विकल्प देते हैं। हर्षित ने मैच में एक ही ओवर फेंका था और इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने शुक्रवार को यहां वानखेडे़ स्टेडियम में टी 20 विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘ हर्षित बढ़िया नहीं दिख रहे हैं। हर्षित अभी टी 20 विश्व कप से बाहर नहीं हुए हैं। फिजियो हर्षित की चोट का आकलन कर रहे हैं। हमें आगे मालूम पड़ेगा कि हर्षित राणा की स्थिति कैसी रहती है। हां हर्षित अच्छे जरूर नहीं दिख रहे। हमारे लिए यह अच्छा नहीं है।’
सूर्य कुमार यादव ने कहा, ‘ टी 20 विश्व कप में आप किसी को कमजोर नहीं है। हम मौजूदा चैंपियन लेकिन हम इसका कोई अतिरिक्त दबाव। हम हाल ही मे2 टी 20 में खासा प्रदर्शन किया, इस कारण हम विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है। अमेरिका की टीम में तीन चार खिलाड़ी है जो मुंबई में मेरे साथ खेल चुके हैं और मैं उनके बारे में अचदा जानता। वे डॉलर की चाह में अमेरिका चले गए हैं हम उनके बारे में ज्यादा सोचने के बजाय अपने खेल पर ध्यान देंगे।’
हर्षित राणा का कम से कम अमेरिका के खिलाफ शनिवार के मैच में खेलना तय नहीं है। हर्षित राणा के चोट से बाहर होने से भारत के गेंदबाजी संयोजन पर बहुत फर्क नहीं पड़ेगा बशर्ते अनुभवी जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह , हार्दिक पांडया और शिवम दुबे के रूप में बाकी चारों तेज गेंदबाज फिट रहे। भारत के लिए उपकप्तान अक्षर पटेल जरूर आठवें नंबर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।
सूर्य कुमार यादव ने माहौल को हल्का करने के अंदाज में कहा, ‘चिंता ने करें हमारे पास अमेरिका के खिलाफ मैच के लिए 11 खिलाड़ी हैं। बेशक हर्षित की चोट हमारे लिए बड़ा धक्का है क्योंकि आप कई संयोजनों को जेहन में रख कर 15 खिलाड़ियों को चुनते हैं। हमारी सोच भी यही है। यदि हर्षित राणा उपलब्ध नहीं रहते तो हम एक अलग संयोजन को आजमाएंगे । पर सवाल यही क्या हम ऐसा कर सकते हैं। हमारे पास पर्याप्त संयोजन और पर्याप्त खिलाड़ी हैं।हम इस टी 20 विश्व कप में सभी टीमों के खिलाफ अलग संयोजन बना सकते हैं। हर्षित हमें यदि उपलब्ध नहीं होते तो हमें जरूर उनकी कम अखरेगी।’
सूर्य ने दोहराया, ‘ जहां तक पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में मैच की बात है तो हमारी टीम कोलंबो जरूर जाएगी, भले ही मैच हो या हो। हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार नहीं किया है। इनकार पाकिस्तान ने किया। मैचों का कार्यक्रम आईसीसी बनाती है। बीसीसीआई और भारत सरकार ने आईसीसी के साथ चर्चा कर पाकिस्तान के खिलाफ मैच तटस्थ स्थान पर कराने का फैसला किया। हमारी कोलंबो की फ्लाइट बुक है। हम कोलंबो जा रहे हैं। हम वहां जाकर देखेंगे की क्या होता है। पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की बाबत फैसला मेरे हाथ में नहीं है। जहां तक ओस की बात है तो पहले भी औस में खेल चुके हैं और हम इससे चिंतित नहीं।‘





